सूजी का दोसा - Instant Crispy Rava Dosa Recipe

सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और जल्दी बनाना हो तो सूजी यानी कि रवा का दोसा बनाया जा सकता है, सूजी दोसा बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बन जाता है, इसे बनाने के लिये पहले से तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Read - Instant Crispy Rava Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Dosa or Sooji Dosa
- रवा (सूजी) - 1/2 कप
- चावल का आटा - 1/2 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून मैदा
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 /2 छोटी चम्मच
- हींग - पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Rawa Dosa?
किसी बड़े प्याले में रवा, चावल का आटा डाल लीजिये, मैदा भी डाल दीजिये. एक कप पानी डालिये और गुठलियां खतम होने तक फैट लीजिये, 1 . 5 कप पानी और डालिये और पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हींग, कुटी काली मिर्च और जीरा डाल कर मिला दीझिये.
घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.
दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पार थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला पतला फैलाइये. गैस तेज कर दीजिये, तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है और पतला दोसा फैलाया है तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं हैं, दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा को ठंडा होने के बाद, तवा पोंछिये और और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना लीजिये.
सूजी दोसा तैयार है, सूजी दोसा को हरे धनिये की चटनी या पोदीना की चटनी, कसूंदी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं, या चावल के आटे में थोड़ी सी मैदा मिलाकर भी इसी तरह के दोसे बनाये जा सकते हैं.
तवा एकदम हल्का गरम होने पर ही दोसा बैटर डालकर दोसा फैलायें, दोसा पतला और एक जैसा बनता है.
Sooji Dosa Recipe video in Hindi
कमेंट (256)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नित्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पा जी, नानस्टिक तवा पर गरम करते समय तेल डालकर उसे चारों तरफ चिकना कर लीजिये, और अब घोल फैलाइये और नीचे की ओर से दोसा को गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, दोसा बहुत अच्छी तरह से निकलता है, प्लीज ट्राई कीजिये.
निशा: शैलजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मान जी, आप क्या कहना चाह रहे हैं, मुझे नहीं आ रहा है.
निशा: शुचि जी, आप जिस तरह का दोसा चाहें बना सकती है.
निशा; बंटी जी, तवे पर अच्छी तरह तेल लगाकर गरम कर लीजिये और फिर थोड़ा ठंडा कीजिये, और ये चील फैलाइये मीडियम गैस पर चीला सेकिये, चीला नीचे से ब्राउन चित्ती वाला सिकने पर पलट दीजिये,सादा तवे पर चीले बनाये जा सकते हैं.
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhot achi h,nd i m a big fan of u,thnx for dis mam. . . .
निशा: मनजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी, दोसे अच्छे बने इसके लिये अगर नान स्टिक तवा या पैन ले लिया जाय तो बहुत आसान हो जाता है, सादा तवे पर पहले 2 -3 परांठे सेक लिये जाय या तवे पर तेल लगाकर अच्छा गरम होने दिया जाय, और अब थोड़ा ठंडा करके दोसे बनाये जाय, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छे दोसे बना लेंगी.
I am living in Europe and want to try this recipe of yours, but unfortunately I do not have rice flour. Can you please tell me if I do not use rice flour then the recipe will still work for rava dosa? Can I use anything else in place of rice flour?
Thank you so much!
निशा: तनवी जी, सूजी में थोड़ी सी मैदा मिला कर भी ये दोसा बनाये जा सकते हैं और रेसिपी के नीचे सुझाव में देख सकते हैं ये हमने लिखा हुआ है, बहुत अच्छे सूजी के दोसा बनेंगे.
plz tell me.
निशा: सानू जी, सूजी का घोल पतला बनता है, चमचे या प्याली में घोल भर नानस्टिक तवा पर डालिये और फैला दीजिये, और आप इसके लिये मेरा वीडियो भी देख सकती हैं, इसे आप आसानी से बना लेंगी.
निशा: विधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी हां दोंनो अलग रेसिपी हैं.
निशा: रिचा जी, मैं अवश्य बनाऊंगी.
निशा: अबनाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, भुनी सूजी ठंडा करके किसी कन्टेनर में रखा जा सकता है, और उसे 2 महिने तक कभी भी यूज कर सकते हैं.
I like ur dish
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिप जी, मेथी के दाने ज्यादा डालने से एसा हो सकता है, आपको नहीं पसन्द हैं तब इसे बिना डाले भी बैटर बना सकते हैं.
निशा: गजाला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कशिश जी, दोसा फैलाते समय तवा को ठंडा रखेंगे तब दोसा पतला आसानी से फैलाया जा सकेगा, कोशिश कीजिये कोई परेशानी नहीं होगी.
निशा: मैरी दोसा को चौड़ी फ्लेम वाले बर्नर पर सेकें और एक साथ 2 चूल्हे पर तवा रखकर बनायें, दोसा जल्दी बनेंगे.
निशा: वैशाली जी, घोल में थोड़ा सा मैदा अवश्य मिलायें, घोल को थोड़ी देर रखने के बाद दोसा बनाइये, दोसा नानस्टिक तवा पर बनायेंगे तो प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: प्रस्तुति जी, आप सूजी दोसा में भी मसाला बनाकर लगा सकती है.
निशा: जितेन्द्र जी, तीन कटोरी सूजी में आधा कटोरी मैदा डाल सकते हैं,
निशा: निधि, सूजी का दोसा बनाने के लिये मोटी वाली सूजी यूज कीजिये और घोल पतला घोले अच्छे क्रिस्पी दोसा बन कर तैयार होंगे.
निशा: शिखा, आपका सवाल मैं नहीं समझ पा रही हूँ.