सूजी का दोसा - Instant Crispy Rava Dosa Recipe

सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और जल्दी बनाना हो तो सूजी यानी कि रवा का दोसा बनाया जा सकता है, सूजी दोसा बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बन जाता है, इसे बनाने के लिये पहले से तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Read - Instant Crispy Rava Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Dosa or Sooji Dosa
- रवा (सूजी) - 1/2 कप
- चावल का आटा - 1/2 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून मैदा
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 /2 छोटी चम्मच
- हींग - पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Rawa Dosa?
किसी बड़े प्याले में रवा, चावल का आटा डाल लीजिये, मैदा भी डाल दीजिये. एक कप पानी डालिये और गुठलियां खतम होने तक फैट लीजिये, 1 . 5 कप पानी और डालिये और पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हींग, कुटी काली मिर्च और जीरा डाल कर मिला दीझिये.
घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.
दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पार थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला पतला फैलाइये. गैस तेज कर दीजिये, तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है और पतला दोसा फैलाया है तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं हैं, दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा को ठंडा होने के बाद, तवा पोंछिये और और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना लीजिये.
सूजी दोसा तैयार है, सूजी दोसा को हरे धनिये की चटनी या पोदीना की चटनी, कसूंदी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं, या चावल के आटे में थोड़ी सी मैदा मिलाकर भी इसी तरह के दोसे बनाये जा सकते हैं.
तवा एकदम हल्का गरम होने पर ही दोसा बैटर डालकर दोसा फैलायें, दोसा पतला और एक जैसा बनता है.
Sooji Dosa Recipe video in Hindi
कमेंट (256)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजू जी, तवा को अच्छी तरह गरम करके उसके ऊपर तेल डालकर चिकना करना है, इसके बाद तवे को थोड़ा ठंडा कीजिये, अब दोसा फैलाइये, दोसा आसानी से निकल आता है, और आसानी के लिये नानस्टिक तवा का यूज कीजियेगा, धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very very good
निशा: रितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
धन्यवाद
निशा: ओनकार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करूना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपाली जी, गेहूं का आटा भी मिलाया जा सकता है.
निशा: गौरी जी, Naukri.com पर जोव देखे जा सकते हैं, जरूर जाव ले सकेंगी.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, मिला सकते हैं.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: s.k. जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दर्पना जी, आप मैदा बिना भी इसे बना सकते हैं.
What was the problem how will I make nice does
Please do reply
Thank you
निशा: आकांक्षा जी, बैटर थोड़ा पतला बनायें और तवा हल्का गरम होने पर दोसा पतला फैलायें, दोसा अच्छा क्रिस्पी बनेगा.
kya hing ki jagah soda use kr sakte hai?
निशा: सानिया जी, आप हिंग न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: जया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बबिता जी, कम तेल से बनी रसिपी खाने में टेस्टी होती है, वजन न बढ़े उसके लिये तो आपको और भी केयर करनी होती है, रोजाना एक्सरसाइज, खाने की मात्रा भी अधिक न हो, मिठाइयां अधिक न खायें, ये सब ध्यान रखें तो अवश्य ही फरक पड़ता है.
निशा: आस्था जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना जी, तवे गरम करके उसके ऊपर तेल लगाकर उसे आधे कटे आलू से रगड़ कर, अतिरिक्त तेल पोछ लीजिये, और तवे दोसा बनायें, दोसा नहीं चिपकता है या नानस्टिक तवा यूज कीजिये, दोसे नहीं चिपकेंगे.
निशा: शंकर जी, जो घोल तैयार किया है उसे बैटर कहते हैं.
निशा: फरीदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jab meri shadi hui thi tab mujhse khana banana achche se nahi aata tha.jisse mujhe rooj tane sunne padte the pr jab meri friend ne mujhe nishamadhulika ke bare me btaya tab se meri life hi change ho gai h ab sab meri tareef karte h.yanha tak ki log mujhse puchte h ki bhabhi ye tumne kaise banaya
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.