सूजी का दोसा - Instant Crispy Rava Dosa Recipe

सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और जल्दी बनाना हो तो सूजी यानी कि रवा का दोसा बनाया जा सकता है, सूजी दोसा बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बन जाता है, इसे बनाने के लिये पहले से तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Read - Instant Crispy Rava Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Dosa or Sooji Dosa
- रवा (सूजी) - 1/2 कप
- चावल का आटा - 1/2 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून मैदा
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 /2 छोटी चम्मच
- हींग - पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Rawa Dosa?
किसी बड़े प्याले में रवा, चावल का आटा डाल लीजिये, मैदा भी डाल दीजिये. एक कप पानी डालिये और गुठलियां खतम होने तक फैट लीजिये, 1 . 5 कप पानी और डालिये और पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हींग, कुटी काली मिर्च और जीरा डाल कर मिला दीझिये.
घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.
दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पार थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला पतला फैलाइये. गैस तेज कर दीजिये, तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है और पतला दोसा फैलाया है तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं हैं, दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा को ठंडा होने के बाद, तवा पोंछिये और और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना लीजिये.
सूजी दोसा तैयार है, सूजी दोसा को हरे धनिये की चटनी या पोदीना की चटनी, कसूंदी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं, या चावल के आटे में थोड़ी सी मैदा मिलाकर भी इसी तरह के दोसे बनाये जा सकते हैं.
तवा एकदम हल्का गरम होने पर ही दोसा बैटर डालकर दोसा फैलायें, दोसा पतला और एक जैसा बनता है.
Sooji Dosa Recipe video in Hindi
कमेंट (256)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Pl send new veg recipe on my mail.
aapki di hui south indian dishes bahut hi achh hai maine most of the recipes try ki yeh its amazing thanks for alll those recipe aap ne mujhe achhi cook bana diya so thanks once again
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rava dosa banati hu.ti tave pr
chipakta kyu h.plz..ans.
निशा:पुष्प जी, तवा अगर नानस्टिक न हो तो तवा को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, तेल डालकर अच्छी तरह तवे को चिकना कीजिये, तवे को हल्का ठंडा कीजिये और आलू या प्याज काट कर तवा के ऊपर रगड़ लीजिये, तवा तैयार है, अब आप इस दोसा फैलाइये और बनाइये दोसा बिलकुल नहीं चिपकेगा.
hi nisha,
aapki receipe maine first time try ko tho Wo successful rahi. Lekin main second time try Kiya tho tawa ko chipak raha tha. Same recipe repeat kiya but unsuccessful raha. Pls suggest.
निशा: प्रतीक्षा जी, तवे को गरम कीजिये और तेल लगाकर हल्का सा ठंडा कर लीजिये, अतिरिक्त तेल टिशु पेपर की सहायता से पोंछ दीजिये, अब हल्के गरम तवे पर और मीडियम और धीमी गैस करके बैटर डालकर दोसा फैलाइये, गैस हाई या मिडियम हाई कीजिये और दोसा निचली सतह से अच्छी तरह ब्राउन होने तक सेकने दीजिये दोसा अपने आप ही तवे से निकलने लगता है, प्लीज रेसिपी का वीडियो भी देख लीजिये, आप अच्छे दोसे बनायेंगे.
nisha ji can we use maze flour ( Corn flour ) inspite of rise flour??
निशा: विकास जी, कार्न फ्लोर मक्के का आटा नहीं होता ये मक्के का स्टार्च होता है, किराना शोप पर पैक में ये आसानी से मिल जाता है.
Thanks nisa ji
No chaval aata ke rasa dosa soon I dosa
my rava dosa is sticking to tawa please suggest
regards
rupali
निशा: स्वीटी जी, राजमा की रेसिपी मेरी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर राजमा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रिम्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिम्पी जी, पैन केक तवा पर बनाये जा सकते हैं.
निशा: रिम्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशान्त जी, ठंडे तवे पर दोसा फैला दिया जाय तो वह चटक जाता है, और पलटने पर टूट जाता है.
निशा: नेहा जी, रेसिपी में दी गई मात्रा से दुगनी मात्रा ले लीजिये.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
see the recipe..
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: हनी जी, सूजी को घोलने के लिये गरम पानी की आवश्यकता नहीं है, ठंडे पानी में घोल बनाइये. बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki sari recipes bahut hi badhiya hoti hai..mene unmese kai try bhi ki hai.
but yah rava dosa me garbad ho rhi hai...
darsal dose ka ghol to sahi ban gya lekin mere dosa k pan me dosa sahi dhang se nahi banta hai.
me jab bhi ghol ko pan me dalti hu..to vah spread dhang se nahi hota hai..meri mummy ka kehna hai ki vah pan bich se fulaa huaa hai..vah flat hona chahiye..
yad yah sach hai...to plz..muje aap plz..suggest kijiye ki..me konsa pan kharidu..
aapki ray me konsa non stick pan achaa rahega company ka nam dijiyega khas...dosa banane k liye..thank u.aap k ans ka me wait karungi. thank u.
निशा: शिवांगिनी जी, अगर घोल ढलक कर किनारे पर चला जाता है तो यह सच है कि पैन बीच से हल्का सा उठा हुआ है, आपकी मम्मी ने सही बोला है. पैन या नानस्टिक तवा तो आप किसी भी अच्छी कम्पनी का ले सकती हैं, लेकिन उसे देख लीजिये, वह बीच उठा हुआ न हो. आप सूजी का दोसा अच्छा अवश्य बना लेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.