सूजी का दोसा - Instant Crispy Rava Dosa Recipe

सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और जल्दी बनाना हो तो सूजी यानी कि रवा का दोसा बनाया जा सकता है, सूजी दोसा बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बन जाता है, इसे बनाने के लिये पहले से तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Read - Instant Crispy Rava Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Dosa or Sooji Dosa
- रवा (सूजी) - 1/2 कप
- चावल का आटा - 1/2 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून मैदा
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 /2 छोटी चम्मच
- हींग - पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Rawa Dosa?
किसी बड़े प्याले में रवा, चावल का आटा डाल लीजिये, मैदा भी डाल दीजिये. एक कप पानी डालिये और गुठलियां खतम होने तक फैट लीजिये, 1 . 5 कप पानी और डालिये और पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हींग, कुटी काली मिर्च और जीरा डाल कर मिला दीझिये.
घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.
दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पार थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला पतला फैलाइये. गैस तेज कर दीजिये, तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है और पतला दोसा फैलाया है तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं हैं, दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा को ठंडा होने के बाद, तवा पोंछिये और और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना लीजिये.
सूजी दोसा तैयार है, सूजी दोसा को हरे धनिये की चटनी या पोदीना की चटनी, कसूंदी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं, या चावल के आटे में थोड़ी सी मैदा मिलाकर भी इसी तरह के दोसे बनाये जा सकते हैं.
तवा एकदम हल्का गरम होने पर ही दोसा बैटर डालकर दोसा फैलायें, दोसा पतला और एक जैसा बनता है.
Sooji Dosa Recipe video in Hindi
कमेंट (256)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अभि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, फ्रिज में रखकर बैटर को 2 दिन तक यूज किया जा सकता है.
निशा: अंकिता जी, चावल का आटा मत डालिये, थोड़ी सी मैदा डाल कर बनाये जा सकते हैं.
निशा: अपराजिता जी, तवा नोनस्टिक है तो दोसा आसानी से तवा से निकल जाता है, या सादा लोहे के तवे को तेल लगाकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये और फिर ठंडा कीजिये अब दोसे बनाइये, सूजी के दोसे बन्द जायेंगे.
Thanks for your recipe. Some people have suggested adding a cup of sour butter milk to this mixture as well. Did you try that as well? Andhra rava attu has butter milk in it as well.
I will try this recipe soon.
Regards.
निशा: अमित जी, आप सही कह रहें हैं, मैं इसे जल्दी ही ट्राई करूंगी.
निशा: गुरिया जी हां अवश्य बनाया जा सकता है.
निशा: अनामिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, दोसा के बैटर बनाते समय उसमें थोड़ी सी मेथी के दाने डाल दें तो दोसा क्रिस्पी बनते हैं, और दोसा को क्रिस्पी होना तक सिकने दीजिये, तब पलटिये दोसा क्रिस्पी बनेंगे.
thank you for your recipis...
निशा: श्रेया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तेजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली, 1 कप सूजी में 2-3 टेबल स्पून मैदा डाली जा सकती है.
निशा: सुमन जी मैं खाखरा बनाने की कोशिश करती हूँ.
I usually made dosa from readymade ghol bought from market. My husband dont like homemade ghol using suji.
But when I made dosa yesterday as per your receipy, he got surprised and told that it was best dosa,,,, thankyou nisha ji it was not my compliment it was totally yours.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shishir from Nagpur
निशा: शिशिर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परमजीत, दोसा फैलाते समय घोल कर चलाकर डालिये, दोसा अच्छा बनता है, सूजी बारीक वाली ले सकते हैं, आप अच्छा दोसा बना लेंगे.
निशा: चांदनी जी, दोसे लोहे के फ्लेट और भारी तवे पर बना सकते हैं या नान स्टिक तवा पर आसानी से बना सकते हैं.
निशा: लेखनी जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
mera dosa crispy nahi hua ,jabki ghol ekdam patla rakha tha. kay suji barik hone se bhi aisa ho skata hai?
निशा: कविता, सूजी बारीक होने से थोड़ा फर्क पड़ता हैं, लेकिन दोसा को थोड़ी देर तक और सेक करके भी क्रिस्पी किया जा सकता है.
निशा: अदिति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया, जी आप सही कह रही हैं, गीला कपड़े से तवे पोंछने पर उसका तापमान हल्का सा कम हो जाता है, और दोसा अच्छी तरह फैलाया जा सकता है, और निचे से सिकने पर पलत जाता है, धन्यवाद.
Plz tell how to make rice flour at home
निशा: शालू, नानस्टिक तवा पर दोसा बनाये तो दोसा नहीं चिपकेगा.
निशा: खुशी, सूजी को दही में घोल कर भी दोसा बना सकते हैं, और मीठा सोडा 1-2 पिंच डाल दीजिये, जिससे दोसा क्रिस्प हो जायेंगे, धन्यवाद.
Mera dosa tawe par chipak jata hai. Maine chawal ka atta aur maida mix kiya tha. Taste bahot achcha ayaa tha lekin sabhi dosa chipak gaye. 10 me se 1 hi thoda theek tha. Kya karan hoga plz suggession dijiye.
निशा: मीनाक्षी जी, तवे को अच्छा गरम होने दीजिये, तेल लगाकर नैपकिन पेपर से पोंछ लीजिये, गैस धीमी कर लीजिये, मीडियम गरम तवे पर ढोकला फैलाइये, गैस तेज कर दीजिये, ढोकला को निचली सतह से गोल्डन ब्राउन होने पर उसे पलट दीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी चीजें ठीक हो जायेंगी.
I m big fam of u. Ur recipe is very simple or easy and make it full confidence.
Thaks nisha mam...)