सूजी का दोसा - Instant Crispy Rava Dosa Recipe

सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और जल्दी बनाना हो तो सूजी यानी कि रवा का दोसा बनाया जा सकता है, सूजी दोसा बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बन जाता है, इसे बनाने के लिये पहले से तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Read - Instant Crispy Rava Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Dosa or Sooji Dosa
- रवा (सूजी) - 1/2 कप
- चावल का आटा - 1/2 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून मैदा
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 /2 छोटी चम्मच
- हींग - पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Rawa Dosa?
किसी बड़े प्याले में रवा, चावल का आटा डाल लीजिये, मैदा भी डाल दीजिये. एक कप पानी डालिये और गुठलियां खतम होने तक फैट लीजिये, 1 . 5 कप पानी और डालिये और पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हींग, कुटी काली मिर्च और जीरा डाल कर मिला दीझिये.
घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.
दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पार थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला पतला फैलाइये. गैस तेज कर दीजिये, तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है और पतला दोसा फैलाया है तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं हैं, दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा को ठंडा होने के बाद, तवा पोंछिये और और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना लीजिये.
सूजी दोसा तैयार है, सूजी दोसा को हरे धनिये की चटनी या पोदीना की चटनी, कसूंदी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं, या चावल के आटे में थोड़ी सी मैदा मिलाकर भी इसी तरह के दोसे बनाये जा सकते हैं.
तवा एकदम हल्का गरम होने पर ही दोसा बैटर डालकर दोसा फैलायें, दोसा पतला और एक जैसा बनता है.
Sooji Dosa Recipe video in Hindi
कमेंट (256)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: सरिता जी, एक कप चावल का आटा और 1/4 कप मैदा ले सकते हैं, या 1 कप सूजी और 1/4 कप मैदा मिलाकर दोसा बनाया जा सकता है.
निशा: जसबीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन जी, आप अन्य तवे पर भी इसे बना सकती हैं.
निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा जी, आप दोनों प्रकार की सूजी ले सकते हैं.
निशा: प्रिंस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Give me suggestions
निशा: किरन जी, प्लीज दिये हुये इन्ग्रीडियेन्ट बराबर मात्रा में लीजिये, बैटर पतला बनायें, रवा दोसा एकदम क्रिस्पी बनेगा. दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा यूज करे तो ज्यादा अच्छा है.या फिर तवा को अच्छा गरम करें, तेल लगायें और ठंडा करके दोसा फैलायें, आग तेज करके दोसा को सेंके, नीचे से अच्छा ब्राउन होने के बाद पलटें, दोसा नहीं चिपकेगा.
निशा: ऊर्वी जी, आप बिना इसके भी बना सकते हैं.
निशा: दिव्या जी, तवा पर थोड़ा सा पानी छिड़क कर, ताकि वह हल्का ठंडा हो जाये और फिर कपड़े से पोंछ लीजिये.
plzzz kya ap mjhe bataoge ki ghar wale normal tave me agar dosa manayo to WO chipak kr jal jata h .. kai bar try kya but perfect bnta hi nhi.. plzzzz plzzz mam ap bataye yesa q hota h.. plzzz
निशा: हेमलता जी, तवा को अच्छी तरह गरम करके उसके ऊपर तेल डालकर चिकना करना है, इसके बाद तवे को थोड़ा ठंडा कीजिये और आधा कटे आलू को रगड़ दीजिये, अब दोसा फैलाइये, दोसा आसानी से निकल आता है, और आसानी के लिये नानस्टिक तवा का यूज कीजियेगा, धन्यवाद.
निशा: दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार हो और पतला दोसा फैलाया हो तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं होती है.
निशा: मधु जी, डोसा बेसन से नहीं बन पाएगा.
निशा: अभिषेक जी, आपको मेरी वेबसाइट पर कई तरह से डोसा बनाने की रैसिपी मिल जाएगी आप उसे देख सकते हैं.
निशा: सीमा जी, आप साधारण तवे पर भी इसे आसानी से बना सकति है. इसके लिए तवा को अच्छी तरह गरम करके उसके ऊपर तेल डालकर चिकना करना है, इसके बाद तवे को थोड़ा ठंडा कीजिये, अब दोसा फैलाइये और तेल थोडा़ सा तेल अधिक इस्तेमाल करें. दोसा आसानी से निकल आता है.
निशा: नंदीनी जी, आप अपने पसंद अनुसार इसमें जो इस्तेमाल करना चाहें कर सकते हैं और जो मसाला हटाना चाहें हटा सकते हैं.
kya karu ?
tava bhi non stick hai.
निशा: अनुराधा जी, तवा को अच्छी तरह गरम करके उसके ऊपर तेल डालकर चिकना करना है, इसके बाद तवे को थोड़ा ठंडा कीजिये, अब दोसा फैलाइये, दोसा आसानी से निकल आता है.
निशा: शेफाली जी, सूजी का घोल पतला बनायें, दोसे क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
plz mujhe acha recipe batayiye.
Agar main maida nahi daalu to kya dosa banega crispy
निशा: मीनाक्षी जी, दोसा बहुत ज्यदा क्रिस्पी बनेगा लेकिन मैदा डालने से दोसा अच्छा बनता है.
i love your all recipe's mam
am your big fan
jb bhi apki recipe dekh kar kuch bnati hun aachi and tasty banti hai mam ji.....from hoshiarpur
state punjab
निशा: संगीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello mem
Kya chawal ke aate ke bina dosa nahi bana sakte kya
Rawa or meda mila kar nahi bana sakte kya
निशा: प्रतीक्षा जी अवश्य बना सकते हैं.
Thnk u so much nisha ji jb bi mujhe kuch confused hota h mai fatak s aapki site khol k confused dur kr leti hu or dishes itni yammy banti h ki mjhe har bar gfts or choklate to mil hi jati h meri family bhut khush hoti h aap mjhe mere email pr ky roz new dishes bhej sakte ho ky..
निशा: राजकुमारी जी, , बहुत बहुत धन्यवाद. मेल पर भेजने का सम्भव हुआ तो अवश्य भेजेंगे.
Namaste nisha aunty m reena hu apke bataye huye recipe k mutabit m rava dhosa banai.. But nhi bana tawa 0r dalne k bad uth hi nhi raha tha chipak gaya tawa pr.....mujhe bht dukh hua.....jbki main apka har recipes banati hu sb ban jata h but rava dhosa nhi ban paya...mujhe rava dhosa bht pasnd h please help me aunty please m bht shokin hu dishes banane ki gualb jamun m banai thi bht acha bana sb tarif kiye but rava dhosa?? Please help me aunty.....
निशा: रीना जी, रवा दोसा नानस्टिक तवा पर बनायेंगी तब ये बड़ी आसानी से निकल जाता है, अगर आप सादा तवा पर दोसा बना रही है तब तवा को अच्छी तरह तेल लगाकर थोड़ी देर गरम होने दीजिये, तवा को हल्का ठंडा कीजिये और कटे आलू से रगड़ते हुये अतिरिक्त तेल हटा दीजिये, अब दोसा बनाइये, दोसे तवे से आसनी से निकलेंगे.
निशा जी मै कई वर्षो से आप का बहुत प्रशंसक हूं और आप की रेसिपी देख कर कई बार घर पर बहुत कुछ बनाया है और तारीफ़ मिली है।।। आप का बहत बहुत धन्यवाद।। मै चाहता हूँ आप बच्चों के टिफ़िन रेसिपीज और बताये ये हर घर की समस्या है की हम क्या नया भेजे जो की स्वादिस्ट होने के साथ मे स्वास्थ्यवर्धक भी हो एवं समय भी कम लगता हो।।।।
धन्यवाद आप के जवाब के इंतजार मे.......
निशा: अनिल जी, बच्चों को टिफिन में स्टफ्ड आलू, गोभी, पनीर, पालक परांठा, मेथी परांठा, दाल परांठा, स्वीट परांठा, मूंग दाल चीला, बेसन पनीर चीला, सूजी पनीर चीला, दोसा सेन्डविच, पोहा, फ्राइड राइस, अनेक रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्लीज बेबी के लिये हर रोज कुछ नया और पौष्टिक बना कर दीजिए.
Mam mene try kia but dose m beech me Crack aa gyi, kotri se felaya tb theek tha,
निशा: रिचा जी, थोड़ी सी मेहनत और प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
Nisha ji, Agar hamare pass maida aur chawal ka aata na ho to kya sirf suji ka dosa ban sakta hai. Please reply me fast. Thank you
निशा: श्रुति जी हां अकेले सूजी से भी दोसा बनाया जा सकता है, लेकिन अगर इसमें थोड़ी मैदा डाल दें तो दोसा में क्रिस्प होने के साथ हल्का सोफ्ट भी होता है, मैदा न होने पर आप इसमें गेहूं का आटा मिला सकते हैं.
Nish Ji mujhe kya chawal ka at a nhi dalege to chila sahi banega na
निशा: दीपा जी, रेसिपी के नीचे लिखा है कि चावल का आटा न हो तो दोसा सिर्फ सूजी से भी बना सकते हैं, प्लीज रेसिपी को एक बार फिर से पढ़े.