सूजी का दोसा - Instant Crispy Rava Dosa Recipe

सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और जल्दी बनाना हो तो सूजी यानी कि रवा का दोसा बनाया जा सकता है, सूजी दोसा बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बन जाता है, इसे बनाने के लिये पहले से तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Read - Instant Crispy Rava Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Dosa or Sooji Dosa
- रवा (सूजी) - 1/2 कप
- चावल का आटा - 1/2 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून मैदा
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 /2 छोटी चम्मच
- हींग - पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Rawa Dosa?
किसी बड़े प्याले में रवा, चावल का आटा डाल लीजिये, मैदा भी डाल दीजिये. एक कप पानी डालिये और गुठलियां खतम होने तक फैट लीजिये, 1 . 5 कप पानी और डालिये और पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हींग, कुटी काली मिर्च और जीरा डाल कर मिला दीझिये.
घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.
दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पार थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला पतला फैलाइये. गैस तेज कर दीजिये, तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है और पतला दोसा फैलाया है तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं हैं, दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा को ठंडा होने के बाद, तवा पोंछिये और और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना लीजिये.
सूजी दोसा तैयार है, सूजी दोसा को हरे धनिये की चटनी या पोदीना की चटनी, कसूंदी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं, या चावल के आटे में थोड़ी सी मैदा मिलाकर भी इसी तरह के दोसे बनाये जा सकते हैं.
तवा एकदम हल्का गरम होने पर ही दोसा बैटर डालकर दोसा फैलायें, दोसा पतला और एक जैसा बनता है.
Sooji Dosa Recipe video in Hindi
कमेंट (256)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I am a government servant and have put in 26 years of service. I am presently posted to a place where my family cannot join because of children education and I am forced to fend for myself. For the first time I have to cook for myself and your recipes are really helpful, especially your tips like when to reduce the flame and when to increase it. Thank you so much Maam. God bless you.
profound Regards
Mene aap ke btaye tarike se suji ka dosa bnaya, bda hi swadist bna..
Thanks Nisha Ji.......
.thank you nisha ji
निशा: भूमि जी, अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं.
निशा: सीमा जी, ये आपकी ही मेहनत और लगन का ही नतीजा है जो आपने इतने अच्छे से इसे बना लिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, नमक की वजह से ढोकला नहीं चिपकता, वह बिना नमक के भी चिपकता है, नानस्टिक तवा यूज करें, ढोकला आसानी से बनाया जा सकता है, या फिर जिस सादा तवे पर ढोकला बनाना चाहते हैं उस पर पहले 3-4 परांठे बना लीजिये, अब ढोकला बनायेंगे तो वे नहीं चिपकेंगे.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you for making cooking so interesting for me. Have tried many of your dishes and all of them were just amazing. You are simply the best.
निशा: रंगोली जी, इस प्यार भरे कमेन्ट के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघना जी, हमने इन्हें सूजी और चावल के आटे से बनाया है. अगर आपके पास चावल का आटा नही है, तो आप उसकी जगह मैदा का इस्तेमाल करके भी दोसा बना सकते हैं. अगर चावल से आटा तैयार करना चाहते हैं, तो हां, चावल को पहले पानी में भिगोना पड़ेगा.
निशा: स्नेहा जी, पहले तवे को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, तवे पर सारे तरफ हल्का सा तेल लगा दीजिये, अब तवे को हल्का ठंडा होने दीजिये और दोसा फैलाइये, आग को तेज करके दोसे को नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये और अब पलटिये, बहुत अच्छा दोसा बनकर तैयार होगा.
निशा: विन्सेन्त जी, धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, हां मसाला दोसा की तरह इसमें भी मसाला भर सकते हैं.
निशा: ललित जी, धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, सूजी का दोसा बनाने के लिये मोटी वाली सूजी यूज कीजिये और घोल पतला घोले अच्छे क्रिस्पी दोसा बन कर तैयार होंगे.
निशा: रजनी जी, हां आप इसे सादे तवे पर भी बना सकते हैं.
निशा: कल्याणी जी, दोसा बिना मैदा के भी बना सकते है, लेकिन थोड़ी सी मैदा डालने से दोसा के बैटर में बाइन्डिंग आ जाती है, दोसा फैलाने में आसानी होती है. चावल का आटा मिलाने से दोसा क्रिस्पी बनते हैं.
निशा: लक्ष्य जी, धन्यवाद.
निशा: अदिति जी, दोसा बैटर को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक यूज किया जा सकता है.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुंजन जी, सादा दोसा बनाते हैं तो उसके बीच में कुछ नहीं भरते और मसाला दोसा बनाते हैं तो आलू से स्टफिंग बनाकर उसके बीच में भरी जाती है.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.