सूजी का दोसा - Instant Crispy Rava Dosa Recipe

सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और जल्दी बनाना हो तो सूजी यानी कि रवा का दोसा बनाया जा सकता है, सूजी दोसा बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बन जाता है, इसे बनाने के लिये पहले से तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Read - Instant Crispy Rava Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Dosa or Sooji Dosa
- रवा (सूजी) - 1/2 कप
- चावल का आटा - 1/2 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून मैदा
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 /2 छोटी चम्मच
- हींग - पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Rawa Dosa?
किसी बड़े प्याले में रवा, चावल का आटा डाल लीजिये, मैदा भी डाल दीजिये. एक कप पानी डालिये और गुठलियां खतम होने तक फैट लीजिये, 1 . 5 कप पानी और डालिये और पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हींग, कुटी काली मिर्च और जीरा डाल कर मिला दीझिये.
घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.
दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पार थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला पतला फैलाइये. गैस तेज कर दीजिये, तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है और पतला दोसा फैलाया है तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं हैं, दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा को ठंडा होने के बाद, तवा पोंछिये और और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना लीजिये.
सूजी दोसा तैयार है, सूजी दोसा को हरे धनिये की चटनी या पोदीना की चटनी, कसूंदी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं, या चावल के आटे में थोड़ी सी मैदा मिलाकर भी इसी तरह के दोसे बनाये जा सकते हैं.
तवा एकदम हल्का गरम होने पर ही दोसा बैटर डालकर दोसा फैलायें, दोसा पतला और एक जैसा बनता है.
Sooji Dosa Recipe video in Hindi
कमेंट (256)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
so i tri ur receipies ,diffrent verities r there my babies like ur reciepies
thanks very much
निशा: युक्ति, दोसा बैटर थोड़ा पतला होना चाहिये, तवा को पहले अच्छा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, अब तवा को हल्का ठंडा कीजिये, और दोसा बैटर तवा पर डालिये और चमचे से जल्दी से गोल गोल फैलाइये, अब आग तेज कीजिये और दोसा को नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये, बहुत अच्छा दोसा बनेगा.
please answer me please.
निशा: कामिनी जी, पहले तवे को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, तवे पर सारे तरफ हल्का सा तेल लगा दीजिये, अब तवे को हल्का ठंडा होने दीजिये और दोसा फैलाइये, आग को तेज करके दोसे को नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये और अब पलटिये, दोसा नहीं चिपकेगा. आप इसे नानस्टिक तवा पर भी बना सकती हैं.
निशा: अंशु, मोटी सूजी और चावल का आटा लीजिये, दोसा बहुत ही क्रिस्पी बनते हैं.
Can we make this dosa without adding maida?
निशा: श्वेता, थोड़ा सा मैदा डालने से दोसा अच्छा बनता है.
mam, main jab bhi ish type ka dosa banati hun toh main ghol k sath dahi bhi use karti thi,, but aapne dahi use nahi kiya, dahi dalna jaruri hai kya?
निशा: शीतल, दही डालना आवश्य नहीं है, लेकिन दही डालकर दोसा बनाया जा सकता है.
निशा: सोनक जी सूजी का दोसा उसी तरह के गाड़े घोल से बनाया जा सकता है, लेकिन पतले घोल वाला दोसा उससे अलग और बहुत क्रिस्पी बनता है.
निशा: निधि, जी हां अवश्य भर सकते हैं.
निशा: प्रिती, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Me jab bhi dosa bnati hu WO toot jata h .q
निशा: मोनिका, दोसा को निचली सतह से गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह सिकने दीजिये, और तब पलटिये वह नहीं टूटेगा.
निशा: सोनक जी, मैदा तो आप ठीक डाल रही है, बैटर को पतला कीजिये आप अच्छे दोसे बना लेंगी.
निशा: सोनक जी, दोसा बिना मैदा के भी बना सकते है, लेकिन थोड़ी सी मैदा डालने से दोसा के बैटर में बाइन्डिंग आ जाती है, दोसा फैलाने में आसानी होती है.
निशा: शीतल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Had you written a book on recipe Please inform on web site
निशा: शान्ति जी मेरी रेसिपी बुक नहीं है, वेबसाइट पर और यू ट्यूब पर ही सारी रेसिपी है.
निशा: सरिता, आपके फोन को अपडेट करना होगा, वह इतना कैपेबिल नहीं है.
निशा: अंशू, दोसा बैटर को थोड़ा पतला कर लीजिये, और कटोरी की उलटी सतह से उसे फैलाइये. थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छे दोसे बना लेंगी.
निशा: मधु जी बहुत बहुत धन्यवाद.