सूजी का दोसा - Instant Crispy Rava Dosa Recipe

सुबह के नाश्ते में कुछ अच्छा और जल्दी बनाना हो तो सूजी यानी कि रवा का दोसा बनाया जा सकता है, सूजी दोसा बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बन जाता है, इसे बनाने के लिये पहले से तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है.
Read - Instant Crispy Rava Dosa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Dosa or Sooji Dosa
- रवा (सूजी) - 1/2 कप
- चावल का आटा - 1/2 कप
- मैदा - 2 टेबल स्पून मैदा
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक पेस्ट - 1 /2 छोटी चम्मच
- हींग - पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- कुटी हुई काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Rawa Dosa?
किसी बड़े प्याले में रवा, चावल का आटा डाल लीजिये, मैदा भी डाल दीजिये. एक कप पानी डालिये और गुठलियां खतम होने तक फैट लीजिये, 1 . 5 कप पानी और डालिये और पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजिये.
घोल में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, हींग, कुटी काली मिर्च और जीरा डाल कर मिला दीझिये.
घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, दोसे बनाने के लिये घोल तैयार है.
दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पार थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, घोल से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर एक जैसा पतला पतला फैलाइये. गैस तेज कर दीजिये, तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर अच्छा गोल्डन ब्राउन सिक कर तैयार है और पतला दोसा फैलाया है तब उसे और पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं हैं, दोसा पूरी तरह से सिक गया है और क्रिस्पी भी है. दोसे को उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा को ठंडा होने के बाद, तवा पोंछिये और और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, सारे दोसे इसी तरह बना लीजिये.
सूजी दोसा तैयार है, सूजी दोसा को हरे धनिये की चटनी या पोदीना की चटनी, कसूंदी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर चावल का आटा न हो तब सूजी में थोड़ी सी मैदा मिलाकर सूजी दोसा बनाये जा सकते हैं, या चावल के आटे में थोड़ी सी मैदा मिलाकर भी इसी तरह के दोसे बनाये जा सकते हैं.
तवा एकदम हल्का गरम होने पर ही दोसा बैटर डालकर दोसा फैलायें, दोसा पतला और एक जैसा बनता है.
Sooji Dosa Recipe video in Hindi
कमेंट (256)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनियां, एक कप में 250 मिलीलीटर पानी आता है.
निशा: सोनिया, बैटर में दाल चावल अलग अलग पीसे हो चावल हल्के दरदरे रखे जायं तो दोसा ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं, बैटर को थोड़ा पतला भी कर लीजिये, दोसे क्रिस्पी बनेंगे.
Written recipe in Hindi and English both says use 1.5 cup water but in video you say use 2 or more cups of water. Please do write the correct measurement...
Dosa you made looks so yummy.
Aap ki website, aap ka recipe batane ka style and aap key sabhi TOPS are beautiful!!!!
निशा: तेजल, आधा कप मैदा ले लीजिये.
I want to know k agar ghar pe chawal ka aata banane ke liye chawal ko soak karna zaruri hai to fir us ko dry kaise karenge..? i mean jaisa chawal ka aata bazar se milta h waisa kaise banega...??? pls ans mam...
thanks
निशा: अनुराधा, चावल का आटा बनाने की रैसिपी का वीडियो मेरे चैनल पर उपलब्ध है, प्लीज आप वह वीडियो देख लीजिये, आपको डिटेल जानकारी मिल जायेगी.
निशा: सुचि, चावल का आटा बनाने के लिये चावल को पानी में भिगोना आवश्यक है, औ दोसा सिर्फ सूजी से बना सकते हैं, मैदा मिलाने से दोसा जल्दी से टूटता नहीं है, कुरकुरापन भी अच्छा आता है.
निशा: डौली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू, तवा को अच्छी तरह गरम करके उसके ऊपर तेल डालकर चिकना करना है, इसके बाद तवे को थोड़ा ठंडा कीजिये, अब दोसा फैलाइये, दोसा आसानी से निकल आता है, और आसानी के लिये नानस्टिक तवा का यूज कीजियेगा, धन्यवाद.
I want to know that if we are not using rice flour in dosa and are using only sooji and maida, then what will be the quantity of water to be added.
निशा: श्वेता, पतला घोल बनाना है, पानी की मात्रा लगभग उतनी ही होगी.
maine dosa banaya to vo tasty to tha magar thoda jyada tight ho gaya tha, crispy nahi kada ho gaya tha , maine kahan galti ki plz batayiye
निशा: ज्यो, बैटर गाढ़ा हो सकता है, या दोसा अच्छी तरह स्पंज न हो तो भी सख्त हो सकता है.
निशा: पूजा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद, और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: रेनू, चीला और दोसा को ही पुडा कहते हैं, वेबसाइट पर कई प्रकार के चीला और कई प्रकार के दोसा रैसिपी दी हुई है, सर्च बटन पर चीला या दोसा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
ITs VERY GOOD DISH FOR KIDS
THANKS
निशा: रश्मि, आप वेबसाइट देखकर खुश होती हैं, ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, और सच यह भी कि मैं भी अगर परेशान होती हूँ और वेबसाइट पर काम करने लगती हूँ तो मैं सारी परेशानी भूल जाती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी, सूजी के आटे में चावल का आटा डालने से दोसा अच्छा क्रिस्पी बनता है.
निशा: शिल्पा. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लता, जी हां इसमें आप स्टफिंग कर सकते हैं.बहुत बहुत धन्यवाद.
PLZ BATAYIYE NA KI KYA HUM BHUNI HUI SOOJI BHI USE KAR SAKTE HAI YA SIRF KACHHI SOOJI HI USE KARNI HAI??????
निशा:jyo, दोसा बनाने के लिये सूजी कच्ची ही लेनी है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया, ये आप सच कह रही हैं कि मैं रिप्लाई करने में देर कर देती हूँ, मैं कोशिश करूंगी कि मैं रिप्लाई समय से करूं, आपके मेल आईडी पर रिप्लाई भेजना मेरे लिये मुश्किल है, धन्यवाद.
निशा: खुशी जी हां आप मसाला दोसा की तरह भी इसे बना सकती हैं.
निशा: खुशी, आधा कप सूजी में 2 टेबल स्पून मैदा मिला लीजिये, और इतने बैटर में 2-3 दोसा बनकर तैयार हो जायेंगे.
निशा: मनीषा जी, आपको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.