माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला - Dhokla Recipe in Microwave

कम तेल में बना हुआ बेसन का ढोकला नाश्ते के लिये बहुत ज्यादा पसन्द किया जाता है. परम्परागत रूप से बेसन का ढोकला हम गैस पर ढोकला मेकर में, या कुकर में या किसी बर्तन में पानी के ऊपर स्टैन्ड पर थाली रखकर बनाया जाता है. लेकिन बेसन का ढोकला माइक्रोवेव में भी बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाता है.
Read : Dhokla Recipe in Microwave in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhokla
ढोकला का मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 1 कप
- सूजी - 1/4 कप
- नीबू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- चीनी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- इनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
ढोकला पर तड़का लगाने के लिये
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - एक टेबल स्पून
- कच्चा नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 5-6
- तिल - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Dhokla in Microwave
बेसन और सूजी को किसी प्याले में निकाल कर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुये, बिलकुल गुठलियां खतम होने तक बेसन का घोल बनाइये, ढोकला के लिये घोल बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला नहीं बनाना है.
बेसन के घोल में अदरक, नमक और 1 छोटी चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. नीबू का रस निकालिये और घोल में डालकर मिला दीजिये. घोल को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन और सूजी फूल कर तैयार हो जाय, ढोकला के लिये मिश्रण तैयार है. ढोकला का घोल बनाने में 3/4 कप पानी लगा है.
माइक्रोवेव में ढोकला बनाने के लिये 7-8 इंच व्यास का माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये, प्याले में थोड़ा सा तेल डालकर उसे चिकना कर लीजिये.
20 मिनिट बाद घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, बेसन का घोल फूलता हुआ दिखाई देता है. अब चिकने किये हुये माइक्रोवेव सेफ प्याले में ढोकला का मिश्रण डालिये, प्याले को हल्का सा खटखट करके मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. प्याले को ढककर के माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ढोकला को चैक कीजिये, ढोकला चैक करने के लिये चाकू ढोकला के अन्दर डालिये और चाकू के ऊपर ढोकला का मिश्रण चाकू पर चिपक रहा है, ढोकला को 1 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये, और 2 मिनिट स्टैन्डिग टाइम देकर ढोकला चैक कीजिये, ढोकला में चाकू अन्दर डालने पर चाकू एकदम क्लीन आ रहा है. माइक्रोवेव में ढोकला बनकर तैयार है.

तड़का लगाइये:
तड़के के लिये पैन में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये और अब तिल डालकर हल्का सा तिल के भुनने पर, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पकने दीजिये. तड़के में आधा कप पानी डालिये और बची हुई 1 चम्मच चीनी भी डाल दीजिये, उबाल आने और चीनी पानी में घुलने तक तड़के को पका लीजिये. ढोकला में डालने के लिये तड़का तैयार है.
ढोकला के चारों ओर चाकू घुमा कर ढोकला को प्याले से अलग कीजिये, प्लेट प्याले के ऊपर रखकर, ढोकला के बर्तन को उलट दीजिये, ढोकला प्लेट में निकल आता है. ढोकला को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये, अब ढोकला के टुकड़ों पर चम्मच से सभी तरफ थोड़ा थोड़ा तड़का पानी डालिये. ढोकला तड़के का पानी एब्जार्व करके एकदम नरम बन जायेगा. ढोकला के ऊपर हरा धनियां और नारियल डालकर गार्निश कर दीजिये. माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला बनकर तैयार है.
सुझाव:
ढोकला में हमने नीबू का रस यूज किया है, नीबू के रस की जगह आधा छोटी चम्मच टाटरी पाउडर को पानी में घोल कर भी घोल में मिलाया जा सकता है. ढोकला बनाने के लिये 1 कप दही भी लिया जा सकता है, दही में बेसन सूजी को इसी तरह से घोलकर तैयार करना होगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (166)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीति, बैटर को अधिक पतला या अधिक गाढ़ा न रखें, ईनो साल्ट सबसे बाद में डालकर मिलायें, प्लीज कोशिश कीजिये आप अच्छा ढोकला बना लेंगी.
microwave ?what will be the cahnges?
निशा: स्वेता, मिश्रण बिलकुल इसी प्रकार तैयार कीजिये, कुकर या किसी भी स्टीमर में पका लीजिये, ढोकला अच्छा बनता है. इस तरह पकाने का तरीका वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
निशा: ईनो साल्ट लीवनिंग एजेन्ट है, पेट में गैस होने पर भी दवा के रूप में लिया जाता है, दवा की सोप पर ये आसानी से मिल जाता है.
निशा: अंकिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना, केक को ऊपर से अधिक हीट लग रही थी, आप केक को चैक करते हुये पकायें और अगर आप देखें कि केक ऊपर से ब्राउन हो रहा है, चाकू डाल कर चैक कीजिये, केक पर नीचे से बैटर चिपक कर आ रहा है और ऊपर से ब्राउन नजर आ रहा है, केक को नीचे की रैक पर रख सकती है, और ऊपर की हीट बन्द कर सकती हैं, ओवन में ओप्सन रहते हैं, प्लीज डोन्ट बोदर, ट्राई अगेन, आप अच्छा केक बना लेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना, ढोकला को थोड़ा और 5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये वह पूरी तरह पक जायेगा.
निशा: भावना, चाशनी गाढी थी या पतली हो गई थी, अगर चाशनी गाढ़ी है तो वह रसगुल्ले के अन्दर तक नहीं जाती और पतली है तो रसगुल्ले चाशनी में टूट जाते है.
निशा: डिम्पल, ढोकला बनाने में क्रीम यूज नहीं की गई है.
निशा: प्रेम कुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Eapen, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी, नीबू एकदम दबा दबा कर मत रस निकालिये और छैना को अच्छी तरह वास कर लीजिये, नीबू का टेस्ट रसगुल्लों में नहीं आयेगा.
निशा: आभा, माइक्रोवेव में कोई भी खाना पहले किनारे से पकता है, और बाद में बीच में, 1 मिनिट समय और दे देती तो ढोकला बीच से कच्चा नहीं होता. ढोकला स्पंजी न होने के कारण ईनो साल्ट कम डाला गया है, या ईनो साल्ट डालकर काफी देर के बाद माइक्रोवेव किया हो, या बैटर पतला हो.
निशा: प्रीत, जी मैं कोशिश करूंगी.
tapaman hum conversion mode me hi set kar sakte he na?????
निशा: रिया, माइक्रोवेव करने के लिये आप कोई तापमान सैट मत कीजिये, उसका जो तापमान सैट है, उसी पर माइक्रोवेव कीजिये.
par mera dhokla side se hard banta hai par bich se bilkul soft hora hai kyoun.
निशा: रीचा, ज्यादा सिकने के कारण ढोकला सख्त हो सकता है, ढोकला किनारों से अधिक माइक्रोवेव हो रहा है, ढोकला माइक्रोवेव करने वाला बर्तन थोड़ा छोटा लीजिये, ढोकला को ढककर माइक्रोवेव कीजिये.
What is ino fruit salt?plz tell me.
Agar iss ki jagehy kush or use kr sakte ha to vo v bta dijiye.
निशा: हरप्रीत, ईनो फ्रूट साल आपको मेडिकल स्टोर पर मिल जायेगा, इसे पेट में गैस बनने या अपच होने पर लिया जाता है. ईनो फ्रूट साल्ट की जगह खाना सोडा भी डाल सकते हैं.
निशा: आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूर्वी, 1/4 मीन्स चौथाई और 3/4 मीन्स पोन.
निशा: नेहा, माइक्रोवेव में खाने पकने के बाद माइक्रोवेव से निकालने के बाद भी वह कुछ देर तक पकता रहता है, उसे स्टेन्डिंग टाइम कहते हैं.
dhokla was similar to one purchased from shop
निशा: संजय, बाजर के ढोकला में तड़के का मीठा पानी अधिक डालते हैं ताकि वह ज्यादा साफ्ट और मीठा होता है.घर का ढोकला में तड़का पानी अधिक डालिये वह भी बाजार के ढोकला जैसा ही हो जायेगा.
निशा: प्रीति, आप अगली बार माइक्रोवेव में ढोकला ढककर ही पकाइये.
निशा: नुसरत, मैं माइक्रोवेव में केक बनाने की रैसिपी अवश्य डालूंगी.