पालक ढोकला - Palak Dhokla Recipe - Spinach Dhokla Recipe

पालक ढोकला दो रंगो में बना हुआ, बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट ढोकला है, पालक ढोकला (Steamed Spinach Lentil Cakes ) को सुबह के नाश्ते या शाम को हल्की फुल्की भूख में कभी भी बना कर खाया जा सकता है.
Read - Palak Dhokla Recipe - Spinach Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Dhokla Recipe
- सूजी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- बेसन - 3/4 कप (100 ग्राम)
- पालक प्यूरी - 3/4 कप
- दही - 1 1/4 कप दही ( 300 ग्राम)
- तेल - 4 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटे हुये
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ या 1 चमच्च पेस्ट
- नीबू का रस - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 1 .25 छोटी चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 1.5 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 10-12 पत्ते
- राई - 1/2 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 2- 3 लम्बाई में कटे हुये
- तिल - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Palak Dhokla Recipe
पालक प्यूरी बनाने के लिये 250 ग्राम पालक को मोटी डंडियां हटा कर, 2 बार अच्छी तरह से धोकर छलनी में रख लीजिये और पानी सूखने के बाद पालक को मिक्सर से पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
पहले पालक वाला मिश्रण बना लीजिये, किसी प्याले में 3/4 कप दही डालिये और पालक प्यूरी दही में डालकर मिला दीजिये, सूजी को इसी मिश्रण में डालिये, कटे हरे मिर्च और अदरक से थोड़ा थोड़ा दूसरे मिश्रण के लिये बचाकर डाल दीजिये, 3/4 छोटी चम्मच नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर मिला दीजिये, ताजा दही होने पर 1 - 2 छोटी चम्मच नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये. मिश्रण को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, सूजी फूल कर तैयार हो जायेगी.
दूसरे प्याले में बचा हुआ आधा कप दही ले लीजिये, दही में बेसन डालकर अच्छी तरह चिकना घोल होने तक उसे घोलिये. हरी मिर्च, अदरक और आधा छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच तेल और 1 छोटी चम्मच नीबू का रस डालकर मिला दीजिये, मिश्रण अगर गाढ़ा हो तो थोड़ा 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये, पकोड़े के घोल जैसा घोल बना लीजिये और इस मिश्रण को 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
ढोकला पकाने के लिये एसा बर्तन लीजिये जो किसी दूसरे बड़े बर्तन में आसानी से आ जाय, बर्तन में थोड़ा तेल डालकर उसके चारों ओर तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
पालक वाले मिश्रण में 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट डालिये और मिला दीजिये, मिश्रण हल्का सा फूलने लगता है, मिश्रण को चिकने किये गये बर्तन में डालिये और एक जैसा फैला दीजिये.
बेसन वाले मिश्रण में बचा हुआ ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिला दीजिये, मिश्रण हल्का सा फूलने लगा है, इस मिश्रण को पालक वाले मिश्रण पर एक जैसा फैला दीजिये.

अब बड़े बर्तन में 2 - 2 1/2 कप पानी डालकर गरम कीजिये, पानी में उबाल आने पर एक जाली स्टेन्ड बर्तन के अन्दर रखिये और उसके ऊपर ढोकला मिश्रण भरे बर्तन को रख दीजिये, और बड़े बर्तन को किसी एसे बर्तन से ढक दीजिये जो उसे अच्छी तरह ढक कर रखे, तेज और मीडियम आग पर ढोकला को 20 मिनिट तक पकने दीजिये.
ढोकला को चैक करने के लिये चाकू ढोकला के अन्दर गढ़ा कर देखिये चाकू साफ निकल रहा हो तो ढोकला बन कर तैयार है, चाकू के ऊपर गीला मिश्रंण चिपक कर आ रहा है तब ढोकला को और पकाने की आवश्यकता है.
ढोकला के पक जाने के बाद बर्तन को बड़े बर्तन से निकाल लीजिये और 10 मिनिट तक ठंडा होने के बाद चाकू की सहायता से बर्तन के किनारों से ढोकला को अलग कर लीजिये, बर्तन के ऊपर एक प्लेट रख कर बर्तन को उलट दीजिये, और बर्तन को ऊपर से ढक ढका दीजिये, ढोकला बर्तन से प्लेट में निकल आयेगा.
ढोकला को चाकू से अपने मनपसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिये. तड़के के लिये छोटे पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल में राई के दाने डालिये, राई तड़कने पर करी पत्ता डाल दीजिये, हरी मिर्च और तिल भी डाल दीजिये, थोड़ा सा भूनिये और चम्मच से ढोकला के ऊपर थोड़ा थोड़ा चारों ओर डालिये.
बहुत ही अच्छा पालक ढोकला बन कर तैयार है. पालक ढोकला को हरे धनिये की चटनी, टमाटर सास या अपनी मनपसन्द चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- ढोकला का मिश्रण अधिक पतला या बहुत अधिक गाढ़ा नहीं होना चाहिये.
- मिश्रण में ईनो फ्रूट साल सारी तैयारी के बाद में डालिये और ईनो फ्रूट साल्ट डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा न फैटें.
- ढोकला को इसी तरह कुकर में बर्तन रखकर पकाया जा सकता है, कुकर में ढोकला पका रहे हैं तो कुकर के ढक्कन पर सीटी नहीं लगायें.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राधिका जी, अगर आप बेकिंग पाउडर डाल रही हैं तो इसमें ईनो डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मै आशा करती हूं कि आपका पालक ढोकला भी अच्छा बने.
Kya mai eno fruit ki jagah baking powder dal sakti hoon
निशा: मनु जी, ईनो फ्रूट साल्ट की जगह बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं. इसमें बेकिंग पाउडर इस्तेमाल नही किया जाता.
निशा: वंदना जी, हां आप सही समझ रही हैं, छोटी चम्मच का आधा करके ले लीजिये या 1.5 टेबल स्पून नीबू का रस ले लीजिये यानि कि एक बड़ा नीबू या 2 छोटे नीबू का रस यूज कर सकती हैं.
निशा: चिंकी जी, एाक कप से आधा 1/2 कप कहलाता है और 1/2 कप से आधा 1/4 कप कहलाता है, और 1/2 कप + 1/4 कप मिलकर 3/4 कप हो जाते हैं, ये मात्रा आधा कप से अधिक होती है.
निशा: वंदना जी, टाटरी चने के टुकड़े के बराबर ले लीजिए.
निशा: पूजा जी, धन्यवाद.
thanks
निशा: अनुराधा जी, ढोकला रात में बनाकर रख लीजिये, ढोकला को फ्रिज में रखिये और सुबह फ्रिज से निकाल कर आधा घंटा बाहर रख कर तड़का लगा कर आप इसे टिफिन में ले जा सकती हैं.
Nishaji.....agar dahi use nai karni ho to itne material me kitna nimbu ka ras use hoga? Thank u
निशा: मेघा जी, 2 टेबल स्पून नीबू का रस लिया जा सकता है, यानी कि 2 मीडियम साइज के नीबू का रस ले सकते हैं.
निशा: रीमा जी, ढोकला स्पंजी बनता है, जिसके लिये दही या कोई खट्टा स्वाद नीबू का रस या टाटरी औरे बेकिंग सोडा या ईनो साल्ट डाला जाता है, जिससे गैस बनती है और ढोकला स्पंजी बन जाता है, यानि कि दही या नीबू कुछ डालना आवश्यक है.
kya boiled palak ki pyuree dal sakte hain aur dhokla thali ke bajay bhagone me banaya ja sakte hai kya?
Nisha ji ghar main cream kaise bnai jati h.. Plzz mujhe btayei
निशा:श्रीमती देशपान्डे, माइक्रोवेव मे बेसन ढोकला बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, बिलकुल इसी तरह से इसे भी बनाया जा सकता है, माइक्रोवेव मे ढोकला के लिये लिंक निम्न है.
Mam main aapki btai recipe har 3-4 din main koi na Koi recipes jarur try Krti hu or sahi hi recipes aksar bhot acchi Banti h.. Iske liye aapko bhot bhot thanks.....
Mam koi b dokla bnate time eno Sault dalne ke baad hm use jaldi se halka milane me baad dokla bnane wale bartan main daal dete h jisse so accha fool jaye.. Mam aapse ye puchna h ki eno sault dalne ke baad agar peeche kuch samaan Bach jata h to pahela dokla banne ke baad (20 min. Baad) agar fir se bacha hua saman jisme won sault pahele se Mila h agar use banate h to kiya wo b pahele wale ki hi tarah ban jayega????
निशा: गौरी जी, ईनो साल्ट डालने के इतनी देर बाद बनाया हुआ ढोकला उतना अच्छा नहीं फूलता, आप उसे भी बनाइये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: संध्या जी, ढोकला को फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खाया जा सकता है.
jaise paneer tikka ya fir soyabeen k kababs plzzz
regards
Roma
निशा: गीता, ईनो फ्रूट साल्ट मैडिकल शोप पर और किराना स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: गीता जी हां मैं हमेशा ही काम करने की कोशिश करती रहूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.