खट्टा ढोकला - Khatta Dhokla Recipe - Gujarati White Dhokla Recipe


उरद की दाल चावल के मिश्रण से बनी गुजराती रेसिपी खट्टा ढोकला सुबह नाश्ते में या शाम को हल्की फुल्की भूख में बनाकर खाया जा सकता है. आजकल बाज़ार में इडली बाटर तैयार मिल जाता है इसलिये इसे बनाना पहले की अपेक्षा और भी अधिक आसान है.

Read - Khatta Dhokla Recipe - Gujarati White Dhokla Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khatta Dhokla

  • उरद की दाल और चावल का फरमेन्ट किया हुया मिश्रण (इडली बैटर) - 2.5 कप
  • खट्टा दही - आधा कप
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • तेल - 3 टेबल स्पून
  • करी पत्ता - 10-12
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • राई (mustard seed) - 1/2 छोटी चम्मच
  • ईनो फ्रूट साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Khatta Dhokla

एक थाली जिसका व्यास 8-10 इंच हो ले लीजिये और थोड़ा सा तेल डालकर थाली को चिकना कर लीजिये. एसा बर्तन ले लीजिये कि ढोकला की थाली उस बर्तन में आसानी से आ जाय, बर्तन मे 2 कप पानी डालकर गरम करने रख दीजिये.


इडली बैटर को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए, बैटर में अदरक का पेस्ट, हरीमिर्च, नमक, 2 छोटे चम्मच तेल और दही डालकर मिला दीजिये. अब ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिक्स कर दीजिये, ढोकला मिश्रण को चिकनी की गई थाली में डाल दीजिये और एक जैसा फैला दीजिये.

बर्तन में पानी गर्म हो गया है, बर्तन मे एक जाली स्टेन्ड रख दीजिए उसके ऊपर ढोकला मिश्रण की थाली रख दिजिये, और ढोकला को 18-20 मिनिट तक मीडियम तेज आग पर पकने दीजिये, 20 मिनिट बाद ढोकला फूला हुआ दिख रहा है इसे गैस से उतार लीजिये, और चाकू की सहायता से ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये.
ढोकला में तड़का लगा दीजिये, छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर राई डाल दीजिये, राई तड़कने पर करी पत्ता डाल कर भून लीजिये, तड़के को ढोकला के ऊपर चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके चारों ओर डाल दीजिये, ऊपर से हरा धनिया डालकर कर सजा दीजिये. ढोकला को हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी या चिल्ली सास के साथ में परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • ढोकला में आप तड़का नहीं लगाना चाहते यानि कि और अधिक तेल खाना नहीं चाहते तब ढोकला को पकाने रखते समय उसके ऊपर थोड़ा ताजा क्रस्ड काली मिर्च और लाल मिर्च डाल कर छिड़क दीजिये, और ढोकला एसे ही काट कर खाइये.
  • ढोकला में जो दही मिला रहे हैं वह अगर ताजा हो खट्टा न हो तो ढोकला में 1 नीबू का रस निकाल कर डाला जा सकता है.
  • इडली बैटर से बना ढोकला बिना कुछ डाले भी स्पंजी बनता है, लेकिन और अधिक स्पंजी बनाने के लिये ईनो फ्रूट साल्ट का यूज किया जाता है.

अन्य ढोकला रेसिपीज

Gujarati Khatta Dkhokla Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 09 August, 2018 11:46:32 AM Chinki

    Mam agar hum suji ka dhokla bana rahe hai agar ek cup suji le rahe h to baking soda kitna lege ? Mam aap se ek aur baat pochni hai kya aap jain ya fir vaishnav mai isliye poch rahi hu kyu ke aap apni recipe mai onion aur garlic ka use nhi karti hai

  2. 14 June, 2017 07:04:32 PM tina

    Hi mam,Khatta dhokla agar jyada khatta ho gya to kya karna chhiye aab?
    निशा: तीना जी, इसमें अच्छा तड़का लगाये, हरे धनिये की तीखी चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें. चटनी खट्टी न हो, ढोकला अच्छा लगेगा.

  3. 02 November, 2016 12:17:44 AM pratiksha andulkar

    nice recipe
    निशा: प्रतीक्षा जी, धन्यवाद.

  4. 27 July, 2016 01:54:10 AM sapna kapse

    chana dal or chavl ka dhokla kaise bnate h
    निशा: सपना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.

  5. 12 February, 2016 06:41:59 AM Sonia jain

    Dhokla reciepe was nice but mam what amount of rice and dal should be their for the batter
    निशा: सोनियां जी, इडली बैटर लेना है, इसमें 3 भाग चावल और 1 भाग उरद दाल लेते हैं.

  6. 25 October, 2015 12:30:38 AM payal

    if we purchase readymade daal & rice powder from market..can be make instant dhokla with it or we have to keep it overnight for fermentation?
    निशा: पायल जी, आप बना बनाया मिश्रण ले सकते हैं. पर उसे फरमेंट करना होता है

  7. 19 August, 2015 01:14:54 AM Hetal

    Nishaji dhokle ko ekdam soft banane ke liye kya karu?dhokle ke khire me soda kab dale?jab rat ko bhigoye tab ya subah banate samay?


    निशा: हेतल जी, ढोकला बैटर तैयार इडली बैटर से बनाया है और सारी तैयारी के बाद मिश्रण में हमने ईनो साल्ट डालकर उसे पकने रखा है, प्लीज ट्राई, आप अच्छा ढोकला बनायेंगी.

  8. 23 June, 2015 03:54:09 AM rashmikant parmar

    very nice and myspecial dhokla 

  9. 28 March, 2015 10:56:48 PM shipa sisodiya

    Thanxs nisha maam I likee yours all recipes very mucch n I try all recipes

  10. 09 March, 2015 12:41:02 PM Marya.N.Lokhandwala

    Nisha mam please aap jaise gas pe kaise banatein hain vaisen hi microvawe mein bhi banane ka tarika upload kijiyen...v.v nyc & ezy ur recipe..v usefull..thanks