खट्टा ढोकला - Khatta Dhokla Recipe - Gujarati White Dhokla Recipe

उरद की दाल चावल के मिश्रण से बनी गुजराती रेसिपी खट्टा ढोकला सुबह नाश्ते में या शाम को हल्की फुल्की भूख में बनाकर खाया जा सकता है. आजकल बाज़ार में इडली बाटर तैयार मिल जाता है इसलिये इसे बनाना पहले की अपेक्षा और भी अधिक आसान है.
Read - Khatta Dhokla Recipe - Gujarati White Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khatta Dhokla
- उरद की दाल और चावल का फरमेन्ट किया हुया मिश्रण (इडली बैटर) - 2.5 कप
- खट्टा दही - आधा कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- तेल - 3 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- राई (mustard seed) - 1/2 छोटी चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Khatta Dhokla
एक थाली जिसका व्यास 8-10 इंच हो ले लीजिये और थोड़ा सा तेल डालकर थाली को चिकना कर लीजिये. एसा बर्तन ले लीजिये कि ढोकला की थाली उस बर्तन में आसानी से आ जाय, बर्तन मे 2 कप पानी डालकर गरम करने रख दीजिये.

इडली बैटर को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए, बैटर में अदरक का पेस्ट, हरीमिर्च, नमक, 2 छोटे चम्मच तेल और दही डालकर मिला दीजिये. अब ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिक्स कर दीजिये, ढोकला मिश्रण को चिकनी की गई थाली में डाल दीजिये और एक जैसा फैला दीजिये.
बर्तन में पानी गर्म हो गया है, बर्तन मे एक जाली स्टेन्ड रख दीजिए उसके ऊपर ढोकला मिश्रण की थाली रख दिजिये, और ढोकला को 18-20 मिनिट तक मीडियम तेज आग पर पकने दीजिये, 20 मिनिट बाद ढोकला फूला हुआ दिख रहा है इसे गैस से उतार लीजिये, और चाकू की सहायता से ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये.
ढोकला में तड़का लगा दीजिये, छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर राई डाल दीजिये, राई तड़कने पर करी पत्ता डाल कर भून लीजिये, तड़के को ढोकला के ऊपर चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके चारों ओर डाल दीजिये, ऊपर से हरा धनिया डालकर कर सजा दीजिये. ढोकला को हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी या चिल्ली सास के साथ में परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- ढोकला में आप तड़का नहीं लगाना चाहते यानि कि और अधिक तेल खाना नहीं चाहते तब ढोकला को पकाने रखते समय उसके ऊपर थोड़ा ताजा क्रस्ड काली मिर्च और लाल मिर्च डाल कर छिड़क दीजिये, और ढोकला एसे ही काट कर खाइये.
- ढोकला में जो दही मिला रहे हैं वह अगर ताजा हो खट्टा न हो तो ढोकला में 1 नीबू का रस निकाल कर डाला जा सकता है.
- इडली बैटर से बना ढोकला बिना कुछ डाले भी स्पंजी बनता है, लेकिन और अधिक स्पंजी बनाने के लिये ईनो फ्रूट साल्ट का यूज किया जाता है.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Reply fast
निशा: पल्लवी जी अवश्य कर सकती हैं.
निशा: ख्याति जी, बेसन का ढोकला की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बेसन का ढोकला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: संतोष, दाल चावल का अनुपात दोसा के बराबर ही रखना है.
in what ratio should we take urad and rice.
निशा: कृ्ष्णा, इसमें 3 भाग चावल और 1 भाग चावल लिये जाते हैं.
निशा: सूरज, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि, 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट की जगह, 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं.
निशा: प्राची, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि, इसे अलग तरह से बनाया है इसलिये इसका स्वाद अलग हो जाता है.
निशा: प्राची, बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे आशा है कि आप बहुत ही अच्छा इडिडा यानि कि खट्टा ढोकला बनायेंगी.
The gujarati dish using urad dal and rice can be eaten in the morning as breakfast or during the evening as snacks. Nowadays idli batter is easily available in the market so this khatta dhokla can be made easily.
Ingredients required for making khatta dhokla
Fermented batter of urad dal and rice - 2.5 cup
Sour Curd (Dahi) - ½ cup
Green coriander leaves (Hara dhaniya) - 2-3 tbsp
Oil - 3 tbsp
Curry leaves - 10 to 12
Green chilly (Hari mirch) - 1-2
Ginger paste - 1 tsp
Salt - ¾ tsp or as per taste
Mustard (Rai) - ½ tsp
Eno fruit salt - ¾ tsp
How to make khatta dhokla
Take a plate of 8-10 inches. Grease the plate with oil. Take a utensil in which the plate of batter fits in easily, add 2 cup water to the utensil and let it boil.
Pour the idli batter in a big bowl, add ginger paste, green chilli, salt, curd and 2 tbsp oil to it. Add eno fruit salt to the batter. Now pour the batter on the plate and spread it evenly.
The water inside the pan has started boiling. Now put the dhokla on top of the stand. Cook the dhokla for 18 - 20 minutes on medium flame. After 20 minutes, the dhokla will appear quite fluffy. Remove the dhokla from the flame. Once the dhokla is cool, cut it into pieces using a knife.
For tadka on the dhokla
Heat a pan and add oil to it. Add mustard seeds and curry leaves to the pan and roast it a little. Now put this tadka on top of the batter and spread it on all sides. Garnish the dhokla with coriander leaves. Khatta dhokla can be served with coconut chutney and chilly sauce.
Suggestions :
If you do not like too oily food, then add crushed black pepper and red chilly on top of the dhokla instead of the tadka.
The curd that we have taken is quite fresh but if you are taking old curd then you don’t need to add lemon juice.
The dhokla made using idli batter will remain quite fluffy, even if we do not add anything else but in order to make it more spongy we add eno fruit salt.