खट्टा ढोकला - Khatta Dhokla Recipe - Gujarati White Dhokla Recipe

उरद की दाल चावल के मिश्रण से बनी गुजराती रेसिपी खट्टा ढोकला सुबह नाश्ते में या शाम को हल्की फुल्की भूख में बनाकर खाया जा सकता है. आजकल बाज़ार में इडली बाटर तैयार मिल जाता है इसलिये इसे बनाना पहले की अपेक्षा और भी अधिक आसान है.
Read - Khatta Dhokla Recipe - Gujarati White Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khatta Dhokla
- उरद की दाल और चावल का फरमेन्ट किया हुया मिश्रण (इडली बैटर) - 2.5 कप
- खट्टा दही - आधा कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- तेल - 3 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- राई (mustard seed) - 1/2 छोटी चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Khatta Dhokla
एक थाली जिसका व्यास 8-10 इंच हो ले लीजिये और थोड़ा सा तेल डालकर थाली को चिकना कर लीजिये. एसा बर्तन ले लीजिये कि ढोकला की थाली उस बर्तन में आसानी से आ जाय, बर्तन मे 2 कप पानी डालकर गरम करने रख दीजिये.

इडली बैटर को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए, बैटर में अदरक का पेस्ट, हरीमिर्च, नमक, 2 छोटे चम्मच तेल और दही डालकर मिला दीजिये. अब ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिक्स कर दीजिये, ढोकला मिश्रण को चिकनी की गई थाली में डाल दीजिये और एक जैसा फैला दीजिये.
बर्तन में पानी गर्म हो गया है, बर्तन मे एक जाली स्टेन्ड रख दीजिए उसके ऊपर ढोकला मिश्रण की थाली रख दिजिये, और ढोकला को 18-20 मिनिट तक मीडियम तेज आग पर पकने दीजिये, 20 मिनिट बाद ढोकला फूला हुआ दिख रहा है इसे गैस से उतार लीजिये, और चाकू की सहायता से ढोकला को टुकड़ों में काट लीजिये.
ढोकला में तड़का लगा दीजिये, छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर राई डाल दीजिये, राई तड़कने पर करी पत्ता डाल कर भून लीजिये, तड़के को ढोकला के ऊपर चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके चारों ओर डाल दीजिये, ऊपर से हरा धनिया डालकर कर सजा दीजिये. ढोकला को हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी या चिल्ली सास के साथ में परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- ढोकला में आप तड़का नहीं लगाना चाहते यानि कि और अधिक तेल खाना नहीं चाहते तब ढोकला को पकाने रखते समय उसके ऊपर थोड़ा ताजा क्रस्ड काली मिर्च और लाल मिर्च डाल कर छिड़क दीजिये, और ढोकला एसे ही काट कर खाइये.
- ढोकला में जो दही मिला रहे हैं वह अगर ताजा हो खट्टा न हो तो ढोकला में 1 नीबू का रस निकाल कर डाला जा सकता है.
- इडली बैटर से बना ढोकला बिना कुछ डाले भी स्पंजी बनता है, लेकिन और अधिक स्पंजी बनाने के लिये ईनो फ्रूट साल्ट का यूज किया जाता है.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Khatta dhokla agar jyada khatta ho gya to kya karna chhiye aab?
निशा: तीना जी, इसमें अच्छा तड़का लगाये, हरे धनिये की तीखी चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें. चटनी खट्टी न हो, ढोकला अच्छा लगेगा.
निशा: प्रतीक्षा जी, धन्यवाद.
निशा: सपना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सोनियां जी, इडली बैटर लेना है, इसमें 3 भाग चावल और 1 भाग उरद दाल लेते हैं.
निशा: पायल जी, आप बना बनाया मिश्रण ले सकते हैं. पर उसे फरमेंट करना होता है
Nishaji dhokle ko ekdam soft banane ke liye kya karu?dhokle ke khire me soda kab dale?jab rat ko bhigoye tab ya subah banate samay?
निशा: हेतल जी, ढोकला बैटर तैयार इडली बैटर से बनाया है और सारी तैयारी के बाद मिश्रण में हमने ईनो साल्ट डालकर उसे पकने रखा है, प्लीज ट्राई, आप अच्छा ढोकला बनायेंगी.
very nice and myspecial dhokla
निशा: भूमि जी, ये ढोकला भी माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, बिलकुल उसी तरह जिस तरह बेसन का ढोकला माइक्रोवेव में बनाया है, रेसिपी को सर्च बटन पर बेसन ढोकला इन माइक्रोवेव लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपूर्वा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवांगी जी, आप बिलकुल सही समझ रही हैं, इसी प्रकार खट्टा ढोकला माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है.
निशा: रुबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी हां अवश्य यूज कर सकते हैं.
निशा: सुमन जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्राची, बहुत बहुत धन्यवाद.