माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला - Dhokla Recipe in Microwave

कम तेल में बना हुआ बेसन का ढोकला नाश्ते के लिये बहुत ज्यादा पसन्द किया जाता है. परम्परागत रूप से बेसन का ढोकला हम गैस पर ढोकला मेकर में, या कुकर में या किसी बर्तन में पानी के ऊपर स्टैन्ड पर थाली रखकर बनाया जाता है. लेकिन बेसन का ढोकला माइक्रोवेव में भी बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाता है.
Read : Dhokla Recipe in Microwave in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhokla
ढोकला का मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 1 कप
- सूजी - 1/4 कप
- नीबू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- चीनी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- इनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
ढोकला पर तड़का लगाने के लिये
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - एक टेबल स्पून
- कच्चा नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 5-6
- तिल - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Dhokla in Microwave
बेसन और सूजी को किसी प्याले में निकाल कर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुये, बिलकुल गुठलियां खतम होने तक बेसन का घोल बनाइये, ढोकला के लिये घोल बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला नहीं बनाना है.
बेसन के घोल में अदरक, नमक और 1 छोटी चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. नीबू का रस निकालिये और घोल में डालकर मिला दीजिये. घोल को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन और सूजी फूल कर तैयार हो जाय, ढोकला के लिये मिश्रण तैयार है. ढोकला का घोल बनाने में 3/4 कप पानी लगा है.
माइक्रोवेव में ढोकला बनाने के लिये 7-8 इंच व्यास का माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये, प्याले में थोड़ा सा तेल डालकर उसे चिकना कर लीजिये.
20 मिनिट बाद घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, बेसन का घोल फूलता हुआ दिखाई देता है. अब चिकने किये हुये माइक्रोवेव सेफ प्याले में ढोकला का मिश्रण डालिये, प्याले को हल्का सा खटखट करके मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. प्याले को ढककर के माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ढोकला को चैक कीजिये, ढोकला चैक करने के लिये चाकू ढोकला के अन्दर डालिये और चाकू के ऊपर ढोकला का मिश्रण चाकू पर चिपक रहा है, ढोकला को 1 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये, और 2 मिनिट स्टैन्डिग टाइम देकर ढोकला चैक कीजिये, ढोकला में चाकू अन्दर डालने पर चाकू एकदम क्लीन आ रहा है. माइक्रोवेव में ढोकला बनकर तैयार है.

तड़का लगाइये:
तड़के के लिये पैन में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये और अब तिल डालकर हल्का सा तिल के भुनने पर, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पकने दीजिये. तड़के में आधा कप पानी डालिये और बची हुई 1 चम्मच चीनी भी डाल दीजिये, उबाल आने और चीनी पानी में घुलने तक तड़के को पका लीजिये. ढोकला में डालने के लिये तड़का तैयार है.
ढोकला के चारों ओर चाकू घुमा कर ढोकला को प्याले से अलग कीजिये, प्लेट प्याले के ऊपर रखकर, ढोकला के बर्तन को उलट दीजिये, ढोकला प्लेट में निकल आता है. ढोकला को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये, अब ढोकला के टुकड़ों पर चम्मच से सभी तरफ थोड़ा थोड़ा तड़का पानी डालिये. ढोकला तड़के का पानी एब्जार्व करके एकदम नरम बन जायेगा. ढोकला के ऊपर हरा धनियां और नारियल डालकर गार्निश कर दीजिये. माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला बनकर तैयार है.
सुझाव:
ढोकला में हमने नीबू का रस यूज किया है, नीबू के रस की जगह आधा छोटी चम्मच टाटरी पाउडर को पानी में घोल कर भी घोल में मिलाया जा सकता है. ढोकला बनाने के लिये 1 कप दही भी लिया जा सकता है, दही में बेसन सूजी को इसी तरह से घोलकर तैयार करना होगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (166)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंसारी जी, ओटीजी में केक किसी मैटल के कन्टेनर में बनाया जा सकता है.
I tried this recipi today.it taste fabulous....
निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उज्जवल जी, जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
Plz till me how i can cook carry with it
Nd plzzzz dewali k liye b koi new n tasty recipe jroor btaye
निशा: कुसुम जी, आप माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक प्याला ले सकती हैं.
निशा: धन्यवाद.
i tried the same way as described. After putting the batter in microwave the top later of besan turned into dhokla form with holes but the base layer remained chunky and thick. What could be the reason for that?
निशा: दिव्या जी, एसा होना तो नहीं चाहिये, लग रहा है कि नीचे की ओर से ढोकला पका ही नहीं है, अगली बार आप ढोकला को थोड़ा अधिक समय दीजिये, और पकने के बाद ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, अब उसे देखिये, अच्छा स्पंजी ढोकला बनना चाहिये, प्लीज ट्राई.
Mm mre pas glass lid nhi h srf glass bowl h to kya bina dhake dhokla acha nhi bnega? Bhut dry ho jayega? Please help me
Hello Nishaji,
I tried your recipe yesterday it is very tasty we like it .
Thankyou
Dhokla, sides se sakht banta hai.. agar kam time dete hain to dhokla kachha reh jata hai.. main dhak k banata hu dholkla microwave mein.. aur mjje 8 se 9 min dene padte hain agarr is se kam time deta hu to dhokla kacha reh jata hai agar 9 min deta hu to sides sakht ho jati hai.. kuch samj nahi aata kya kru koi solutiin?
निशा: अमन जी, ढोकला को 8 मिनिट दीजिये, आपके माइक्रोवेव के हिसाब से इतना समय ठीक है, लेकिन ढोकला को माइक्रोवेव से निकालने के बाद, बर्तन में ही ढका हुआ 10 मिनिट रहने दीजिये, ढोकला पूरी तरह पका होना चाहिये, और जब आप तड़का बना कर ढोकला पर पानी डालेंगे तब वह सोफ्ट हो जायेगा. प्लीज ट्राई कीजिये और अपने अनुभव अवश्य शेयर कीजिये.
Hi ,nisha ji me yeh puchna chahti hu ki dhokla macrowave kitne temp me rakhna hai
निशा: कविता जी, ढोकला को अधिकतम तापमान पर बना रही है तब इसे 4 - 4.5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये और इसे आप मीडियम हाइ यानि कि 800 पर बना रही हैं तब 6 - 7 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, समय आपके माइक्रोवेव में थोड़ा अलग भी हो सकता है.
mam mera ik swal hai.mei microwave mei jb dhokla bnati hu toh mera dhokla upar se hard ho jata hai. aisa kyu?
kya microwave safe bowl ko cover krna jruri hota hai
Mam maine sponge cake aab tak 5 times banaya hai with eggs main har ingrediants bilkul barbar level m dalti hu par fir bhi vo humesha hard banta hai please tell me vo kyu hota hai main toh time bhi correct rakhti hu.please replay me
निशा: माइक्रोवेव में माइक्रोवेव सेफ अनेक तरह के बर्तन प्रयोग कर सकते हैं. यह ग्लास के भी हो सकते हैं, सिलीकोन के भी ओर माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक भी. मैं इस पर जल्दी ही एक पोस्ट लिखने की कोशिश करूंगी
I simply love your cooking and the way you capture all your recipes!
निशा: मनुश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam me and my whole family are ur great fan . Actually i like to cook different types of innovative food & i think ur site and u is helping me a lot. Mam only because of you i motivated myself to join next masterchef india season 5. So thank u so much mam.
निशा: अर्पित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dhokhla ko banane mai total time kitna lagega aur nimboo ka ras tadka pani mai dal sakte hai kya?
निशा: मोनिका जी, ढोकला 18-20 मिनट में पक कर तैयार हो जाता है.
निशा: सांगी जी, आप इसे स्टीमर में बना सकती है, स्टीमर को ढकना ही होता है, ढोकला माइक्रोवेव सेफ प्याले में जिस तरह रेसिपी में बनाया गया है उस तरह बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.
निशा: अर्पित जी, माइक्रोवेव में समय का ध्यान रखना पड़ता है, ढोकला को ढककर पकायें और बैटर को ज्यादा गाढ़ा न रखें, ढोकला सोफ्ट बनेगा, प्लीज रेसिपी का वीडियो अवश्य देखें.
निशा: जारीन जी, अवश्य कर सकते हैं.
i have tried your microwave dhokla recipe.it was awsome. Thanks
But for Dhokla, I tried many a time but could not make as yours.
Yesterday I tried the exactly same process shown in vedio, I checked after 3 minutes, then microwave for one more minute and after giving proper standing time I turned it out in plate. I found that it was not cooked from bottom.
Why was the dhokla was not cooked from bottom and even the sponge was missing.
Please reply what is the probable mistake I had done and why we need to cover it when you did not cover the rawa idli in microwave??
निशा: प्रतिभा जी, ढोकला का बैटर गाढ़ा रखें, माइक्रोवेव 4 मिनिट में ढोकला कम पका लग रहा है तब आप उसे अगली बार 5 मिनिट का समय दीजिये और ढोकला को ढकने से वह ऊपर से नरम रहता है.
निशा: बबली जी, हमने सिरका तो यूज कभी नहीं किया लेकिन टार्टरिक एसिड यानि कि टाटरी अवश्य यूज कर सकते हैं.
maine banaya tha jaise apne video banaya hai...
i follow each step as u ...
my dhokla was tasty but it has became light reddish in colou
निशा: अमित जी, ईनो फ्रूट साल्ट अधिक या फ्लेवर्ड ईनोसाल्ट डालने से एसा हो सकता है.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.