माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला - Dhokla Recipe in Microwave

📅 8 दिसंबर 2012 👁 6 लाख बार देखी गई 💬 166 कमेंट ★ 3.9 (8960)


कम तेल में बना हुआ बेसन का ढोकला नाश्ते के लिये बहुत ज्यादा पसन्द किया जाता है. परम्परागत रूप से बेसन का ढोकला हम गैस पर ढोकला मेकर में, या कुकर में या किसी बर्तन में पानी के ऊपर स्टैन्ड पर थाली रखकर बनाया जाता है. लेकिन बेसन का ढोकला माइक्रोवेव में भी बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाता है.

Read :  Dhokla Recipe in Microwave in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhokla

ढोकला का मिश्रण बनाने के लिये

  • बेसन - 1 कप
  • सूजी - 1/4 कप
  • नीबू - 1 मीडियम आकार का
  • अदरक - आधा इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
  • चीनी - 2 छोटे चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • इनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच

ढोकला पर तड़का लगाने के लिये

  • हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - एक टेबल स्पून
  • कच्चा नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 5-6
  • तिल - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)

विधि - How to make Dhokla in Microwave

बेसन और सूजी को किसी प्याले में निकाल कर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुये, बिलकुल गुठलियां खतम होने तक बेसन का घोल बनाइये, ढोकला के लिये घोल बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला नहीं बनाना है.
बेसन के घोल में अदरक, नमक और 1 छोटी चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. नीबू का रस निकालिये और घोल में डालकर मिला दीजिये. घोल को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन और सूजी फूल कर तैयार हो जाय, ढोकला के लिये मिश्रण तैयार है. ढोकला का घोल बनाने में 3/4 कप पानी लगा है.

माइक्रोवेव में ढोकला बनाने के लिये 7-8 इंच व्यास का माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये, प्याले में थोड़ा सा तेल डालकर उसे चिकना कर लीजिये.

20 मिनिट बाद घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, बेसन का घोल फूलता हुआ दिखाई देता है. अब चिकने किये हुये माइक्रोवेव सेफ प्याले में ढोकला का मिश्रण डालिये, प्याले को हल्का सा खटखट करके मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. प्याले को ढककर के माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ढोकला को चैक कीजिये, ढोकला चैक करने के लिये चाकू ढोकला के अन्दर डालिये और चाकू के ऊपर ढोकला का मिश्रण चाकू पर चिपक रहा है, ढोकला को 1 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये, और 2 मिनिट स्टैन्डिग टाइम देकर ढोकला चैक कीजिये, ढोकला में चाकू अन्दर डालने पर चाकू एकदम क्लीन आ रहा है. माइक्रोवेव में ढोकला बनकर तैयार है.


तड़का लगाइये:

तड़के के लिये पैन में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये और अब तिल डालकर हल्का सा तिल के भुनने पर, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पकने दीजिये. तड़के में आधा कप पानी डालिये और बची हुई 1 चम्मच चीनी भी डाल दीजिये, उबाल आने और चीनी पानी में घुलने तक तड़के को पका लीजिये. ढोकला में डालने के लिये तड़का तैयार है.

ढोकला के चारों ओर चाकू घुमा कर ढोकला को प्याले से अलग कीजिये, प्लेट प्याले के ऊपर रखकर, ढोकला के बर्तन को उलट दीजिये, ढोकला प्लेट में निकल आता है. ढोकला को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये, अब ढोकला के टुकड़ों पर चम्मच से सभी तरफ थोड़ा थोड़ा तड़का पानी डालिये. ढोकला तड़के का पानी एब्जार्व करके एकदम नरम बन जायेगा. ढोकला के ऊपर हरा धनियां और नारियल डालकर गार्निश कर दीजिये. माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला बनकर तैयार है.

सुझाव:
ढोकला में हमने नीबू का रस यूज किया है, नीबू के रस की जगह आधा छोटी चम्मच टाटरी पाउडर को पानी में घोल कर भी घोल में मिलाया जा सकता है. ढोकला बनाने के लिये 1 कप दही भी लिया जा सकता है, दही में बेसन सूजी को इसी तरह से घोलकर तैयार करना होगा.

अन्य ढोकला रेसिपीज

How to make Besan Dhokla in Microwave - video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (8960 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (166)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

jaspreet
wow nisha aunti amazing recipe...i like it
sonia
nisha ji,
aap hame bataye hame ye pede kaha bhezne hai. Courier se bhez denge. phir tau baat ban jaye gi. aap mere mail par details send kar sakti ho.

second maine aap se kai baar OTG ki details mangi hai par aap ka jawab hi nahi aata.
pooja
hello nisha mam,
I m a big fan of urs and off course ur recipes.
Mam i hav also tried this dhokla at home but it was very hard inside. what can i do to make it soft.
Please guide.
निशा: पूजा, ढोकला को ढककर पकायें, अधिक देर तक माइक्रोवेव होने से ढोकला नीचे से सख्ट हो सकता है, अगली बार समय कम दीजिये.
Seema
Hi,
Tried this receipe..It was good..but it came out not as soft as available in markets..If dahi is to be used then what component in the receipe is to be subtracted..water or something..Thanx
Mehak
Hello Mam,

I tried this recipe yesterday...it taste really gud...but I hav 1 issue that why home made dhokla dnt become as soft as of market's one....
निशा: महक, बाजार का ढोकला स्पंजी होता है, और उसमें तड़के का पानी अधिक मात्रा में डालकर उसे और साफ्ट कर देते हैं. घर में भी ढोकला पूरी तरह फूल कर अच्छा बनता है, और तड़का का पानी अधिक डालकर ढोकला सोफ्ट बन जाता है.
Priya
Thanks Nisha ji ! will definitely try.
sonia
nishi ji,

haryana me hansi ek jagah hai vaha par pede milte hai. vo bhut danedar khoa se bante hai kaya aap uski recipe bhi dal doge. puure india me Hansi ke Pede pasand kiye jate hai.
निशा: सोनियां, धन्यवाद. कभी हमें ये पेड़े खाने को मिले तो हम इसकी रैसिपी अवश्य लिखेंगे.
sonia
nisha ji, maine dohkla try kiya muche 5 min lage isko tayar karne me. sab kuch thik raha. ek tau khata kam bana. aur tadke ke liye pani bhi kam bana. ek aur chiz jo bazar me dhokla ke sath item dete hai vo hai iski kadhi. vo kis chiz se banti hai. uski bhi receipe dalo.
निशा: सोनिया, अधिक खट्टा ढोकला बनाने के लिये और अधिक नीबू यूज किया जा सकता है, और तड़के बनाने में भी और अधिक पानी लिया जा सकता है.
Abhilasha
Sooji is Semolina. It is also called rawa
srilakshmi
what is the substitute of eno salt
shri
what is mean suji? can u tell me pls.
निशा: श्री जी सूजी को रवा भी कहा जाता है, इंगलिश semolina कहते हैं.
Shailja
What is tatri powder? Is it citric acid? thanks
निशा: शेलजा, जी हां ये सीट्रिक एसिड ही है.
varsha
I was waiting for new microwave recipie. I will definitely try on sunday.
seemaarora
very easy i will try it