माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला - Dhokla Recipe in Microwave

कम तेल में बना हुआ बेसन का ढोकला नाश्ते के लिये बहुत ज्यादा पसन्द किया जाता है. परम्परागत रूप से बेसन का ढोकला हम गैस पर ढोकला मेकर में, या कुकर में या किसी बर्तन में पानी के ऊपर स्टैन्ड पर थाली रखकर बनाया जाता है. लेकिन बेसन का ढोकला माइक्रोवेव में भी बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाता है.
Read : Dhokla Recipe in Microwave in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhokla
ढोकला का मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 1 कप
- सूजी - 1/4 कप
- नीबू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- चीनी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- इनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
ढोकला पर तड़का लगाने के लिये
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - एक टेबल स्पून
- कच्चा नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 5-6
- तिल - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Dhokla in Microwave
बेसन और सूजी को किसी प्याले में निकाल कर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुये, बिलकुल गुठलियां खतम होने तक बेसन का घोल बनाइये, ढोकला के लिये घोल बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला नहीं बनाना है.
बेसन के घोल में अदरक, नमक और 1 छोटी चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. नीबू का रस निकालिये और घोल में डालकर मिला दीजिये. घोल को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन और सूजी फूल कर तैयार हो जाय, ढोकला के लिये मिश्रण तैयार है. ढोकला का घोल बनाने में 3/4 कप पानी लगा है.
माइक्रोवेव में ढोकला बनाने के लिये 7-8 इंच व्यास का माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये, प्याले में थोड़ा सा तेल डालकर उसे चिकना कर लीजिये.
20 मिनिट बाद घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, बेसन का घोल फूलता हुआ दिखाई देता है. अब चिकने किये हुये माइक्रोवेव सेफ प्याले में ढोकला का मिश्रण डालिये, प्याले को हल्का सा खटखट करके मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. प्याले को ढककर के माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ढोकला को चैक कीजिये, ढोकला चैक करने के लिये चाकू ढोकला के अन्दर डालिये और चाकू के ऊपर ढोकला का मिश्रण चाकू पर चिपक रहा है, ढोकला को 1 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये, और 2 मिनिट स्टैन्डिग टाइम देकर ढोकला चैक कीजिये, ढोकला में चाकू अन्दर डालने पर चाकू एकदम क्लीन आ रहा है. माइक्रोवेव में ढोकला बनकर तैयार है.

तड़का लगाइये:
तड़के के लिये पैन में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये और अब तिल डालकर हल्का सा तिल के भुनने पर, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पकने दीजिये. तड़के में आधा कप पानी डालिये और बची हुई 1 चम्मच चीनी भी डाल दीजिये, उबाल आने और चीनी पानी में घुलने तक तड़के को पका लीजिये. ढोकला में डालने के लिये तड़का तैयार है.
ढोकला के चारों ओर चाकू घुमा कर ढोकला को प्याले से अलग कीजिये, प्लेट प्याले के ऊपर रखकर, ढोकला के बर्तन को उलट दीजिये, ढोकला प्लेट में निकल आता है. ढोकला को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये, अब ढोकला के टुकड़ों पर चम्मच से सभी तरफ थोड़ा थोड़ा तड़का पानी डालिये. ढोकला तड़के का पानी एब्जार्व करके एकदम नरम बन जायेगा. ढोकला के ऊपर हरा धनियां और नारियल डालकर गार्निश कर दीजिये. माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला बनकर तैयार है.
सुझाव:
ढोकला में हमने नीबू का रस यूज किया है, नीबू के रस की जगह आधा छोटी चम्मच टाटरी पाउडर को पानी में घोल कर भी घोल में मिलाया जा सकता है. ढोकला बनाने के लिये 1 कप दही भी लिया जा सकता है, दही में बेसन सूजी को इसी तरह से घोलकर तैयार करना होगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (166)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine apka btaya hua dokla try kiya .Dhokla waise to bht acha bna lekin problem ye rahi ke mera dhokla upar se sponjy ho gya wo chasni daal ke lekin niche tk poora sponjy nhi tha jab ki maine chasni ki bhi achi quantity use ki thi .iska kya reason ho skta h...
maine dhokla bnaya ..but dhokla fulta nahi hai ......pls tell me why ??
निशा: निशा, सारी चीजें नापकर बराबर लीजिये और वीडियो देखकर उसी प्रकार बनाइये, ढोकला अवश्य फूलेगा, बहुत आसानी से.
निशा: Amy ji, बहुत बहुत धन्यवाद. बेसन का ढोकला बनाने के लिये दही यूज कर सकते हैं, दही खट्टा है तब दही कम मात्रा में लीजिये, और ईनो फ्रूट साल्ट वही है जो बदहज्मी होने पर लिया जाता है.
निशा: रजनी, ढोकला को माइक्रोवेव जैसे खाना गरम करते हैं उसी तरह माइक्रोवेव मोड पर 4-5 मिनिट पकाना है, प्लीज वीडियो देख लीजिये सारी चीजें क्लीयर हो जायेंगी.
निशा: संगीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks. aaj dhokla banane ka bhoot dimaag se nikal gaya :-)....but i have one question when i cooked the batter as per the instruction and inserted the knife it came out without anything on it but when i inverted the bowl on the plate middle portion on the bottom part was still uncooked....would you please let me know the reason? reply awaited .....
निशा: काजल जी, ढोकला पहले किनारे से पकता है और बाद में बीच से, नाइफ को बीच से इन्सर्ट करके देखा जाय तो उसी समय पता चल जायेगा, माइक्रोवेव में कुकिंग प्याले को बाहर निकालने के बाद भी होती रहती है, ढोकला के बर्तन को 5 मिनिट एसे ढका रहने दीजिये, बीच से अगर ढोकला उस समय नहीं पका होगा तो बाद में वह पक जायेगा, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद ये सारी चीजें सोल्ब हो जायेंगी.
I want to ask that dhokla ko microwave ki jagah oven mein bana sakte hai? If yes please tell the temperature & time?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, ओवन में ढोकला केक की तरह बेक हो जायेगा, 200 डि.से.पर बेक कर लीजिये, पहले 15 मिनिट कीजिये, इसके बाद चैक कर लीजिये और अब समय बढ़ाते हुये ढोकला पूरी तरह पकने तक पका लीजिये.
thanks for such a lovely & easy recepie of Dhokla with ur added suggestios for variatios with preparing it with curd & rawa..Dhokla is one of my favourite food item & me very passionate about cooking.
i follow ur recepie & now i cam say that this time my Dhokla prepared,is much softer & tastier than which is available in market.I use microwave to cook.
Thnx you so much.
Sincierly,
Dr.Krishna Kant Singh
निशा: डा. जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ki batai hui receipe se hamne dhokla banaya .Hame bahut pasand aaya .Thanx for your easy receipe.
निशा: प्रियांशि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन, ढोकला को माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर बना लीजिये.
निशा: Rads jI, आप बेसन का ढोकला बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं.
निशा: एकता जी, बहुत अधिक गहरी बोल नहीं होनी चाहिये.
Kyuki nishaji mera dhokla ekdm tght bna joki chaku se kt hi nhi rha tha sara bahr fekna pda infact besan ki hi khusboo aa rh th jese kccha bhi ho...
निशा: एकता जी, ढोकला में पानी 3/4 कप ही डाला है, ढोकला पानी कम डालने से सख्त नहीं बना है, माइक्रोवेव थोड़ा अधिक करने से ढोकला सख्त बना है, ढोकला 4-5 मिनिट में बनकर तैयार हो जाता है.
1. power level
2. clock/kitchen timer
3. grill/combi.
4. autocook
5. weight defrst
6. stop/cancel
Pls kya aap mjhe mcrwv use krte hue ye bnana bta skti hain?
mai konse buttons use krke kis temprtur etc pr rkhu... Pls help krein plsssssssssss
निशा: एकता जी, माइक्रोवेव के लिये तापमान सेट करने की आवश्यकता नहीं है, आप ओन ओफ बटन से यूज कर सकते हैं, ओन कीजिये माइक्रोवेव ओन हो जाता है, समय स्क्रीन के ऊपर दिखाई देता है आप उसे ओन बटन से या इसके आस पास दिये हुये नम्बर से समय सैट कर सकते हैं प्लीज आप इसमें कुछ भी बनाइये, पानी गरम कीजिये, सब्जी और खाना गरम कीजिये, आप को सारी चीजें समझ आने लगेंगी.
निशा: अल्पना जी, आप सुगर को हटा सकते हैं, मैं भी पहले पसन्द नहीं करती थी और बिना सुगर के ही ढोकला बनाती थी या बहुत ही कम सुगर डालती थी, लेकिन जब हमने सुगर डालकर बनाया तो हमें वह स्वाद भी अच्छा लगने लगा.
निशा: हेमलता जी हां माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक यूज कर सकते हैं.
निशा: मधु जी ढोकला को माइक्रोवेव अधिकतम तापमान पर माइक्रोवेव करके बनाया गया है.
निशा: शिल्पी, ढोकला पर तड़का चम्मच से सारी जगह डालिये, तड़का सारी जगह पहुंचेगा.
its very tasty
निशा: अनु गैस पर ढोकला बनाने की रेसिपी भी वेबसाइट उपलब्ध है.
निशा: अनीता जी हां बिलकुल इसी तरह सूजी का ढोकला बनाया जा सकता है, इन्ग्रीडियेन्ट सेम ही होंगे, धन्यवाद.
निशा: पाटिल जी, कच्चे दूध को 10-12 घंटे के लिये फ्रिज में रखने पर क्रीम उसके ऊपर तैर कर आ जाती है, उसे चम्मच से उतार कर किसी बर्तन में निकाल सकते है, क्रीम तैयार हो जायेगी.
thank you mam.
निशा: शीतल, ढोकला बनाने के लिये बैटर की कनसिसटेन्सी गाढ़ी होनी चाहिये, पतली कनसिसटेन्सी होने पर ढोकला अच्छा स्पंजी नहीं होता.
dono tarikon se banae jane wale dhokle mein mic.wave & pre.cooker mein. plz must reply..
निशा: कुलबीर जी, टाटरी पाउडर या नीबू दोंनो में से एक चीज ले सकते है, आप जो चाहे ले लीजिये.