माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला - Dhokla Recipe in Microwave

कम तेल में बना हुआ बेसन का ढोकला नाश्ते के लिये बहुत ज्यादा पसन्द किया जाता है. परम्परागत रूप से बेसन का ढोकला हम गैस पर ढोकला मेकर में, या कुकर में या किसी बर्तन में पानी के ऊपर स्टैन्ड पर थाली रखकर बनाया जाता है. लेकिन बेसन का ढोकला माइक्रोवेव में भी बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाता है.
Read : Dhokla Recipe in Microwave in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhokla
ढोकला का मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 1 कप
- सूजी - 1/4 कप
- नीबू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- चीनी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- इनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
ढोकला पर तड़का लगाने के लिये
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - एक टेबल स्पून
- कच्चा नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 5-6
- तिल - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Dhokla in Microwave
बेसन और सूजी को किसी प्याले में निकाल कर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुये, बिलकुल गुठलियां खतम होने तक बेसन का घोल बनाइये, ढोकला के लिये घोल बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला नहीं बनाना है.
बेसन के घोल में अदरक, नमक और 1 छोटी चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. नीबू का रस निकालिये और घोल में डालकर मिला दीजिये. घोल को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन और सूजी फूल कर तैयार हो जाय, ढोकला के लिये मिश्रण तैयार है. ढोकला का घोल बनाने में 3/4 कप पानी लगा है.
माइक्रोवेव में ढोकला बनाने के लिये 7-8 इंच व्यास का माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये, प्याले में थोड़ा सा तेल डालकर उसे चिकना कर लीजिये.
20 मिनिट बाद घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, बेसन का घोल फूलता हुआ दिखाई देता है. अब चिकने किये हुये माइक्रोवेव सेफ प्याले में ढोकला का मिश्रण डालिये, प्याले को हल्का सा खटखट करके मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. प्याले को ढककर के माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ढोकला को चैक कीजिये, ढोकला चैक करने के लिये चाकू ढोकला के अन्दर डालिये और चाकू के ऊपर ढोकला का मिश्रण चाकू पर चिपक रहा है, ढोकला को 1 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये, और 2 मिनिट स्टैन्डिग टाइम देकर ढोकला चैक कीजिये, ढोकला में चाकू अन्दर डालने पर चाकू एकदम क्लीन आ रहा है. माइक्रोवेव में ढोकला बनकर तैयार है.

तड़का लगाइये:
तड़के के लिये पैन में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये और अब तिल डालकर हल्का सा तिल के भुनने पर, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पकने दीजिये. तड़के में आधा कप पानी डालिये और बची हुई 1 चम्मच चीनी भी डाल दीजिये, उबाल आने और चीनी पानी में घुलने तक तड़के को पका लीजिये. ढोकला में डालने के लिये तड़का तैयार है.
ढोकला के चारों ओर चाकू घुमा कर ढोकला को प्याले से अलग कीजिये, प्लेट प्याले के ऊपर रखकर, ढोकला के बर्तन को उलट दीजिये, ढोकला प्लेट में निकल आता है. ढोकला को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये, अब ढोकला के टुकड़ों पर चम्मच से सभी तरफ थोड़ा थोड़ा तड़का पानी डालिये. ढोकला तड़के का पानी एब्जार्व करके एकदम नरम बन जायेगा. ढोकला के ऊपर हरा धनियां और नारियल डालकर गार्निश कर दीजिये. माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला बनकर तैयार है.
सुझाव:
ढोकला में हमने नीबू का रस यूज किया है, नीबू के रस की जगह आधा छोटी चम्मच टाटरी पाउडर को पानी में घोल कर भी घोल में मिलाया जा सकता है. ढोकला बनाने के लिये 1 कप दही भी लिया जा सकता है, दही में बेसन सूजी को इसी तरह से घोलकर तैयार करना होगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (166)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कुलबीर जी, टाटरी कभी भी ढोकला बनाते समय यूज कर सकते हैं.
निशा: शवीना, माइक्रोवेव में ढककर और बिना ढके दोंनो तरह से खाना पकाया जाता है, जब हमें किसी चीज में नमी रखनी हो तो उसे ढककर माइक्रोवेव कीजिये, जब हमें वह बिना नमी के सूखी चाहिये तो उसे खुला ही माइक्रोवेव करें, एसा नहीं होता कि माइक्रोवेव में चीजें खूली ही रखना है.
निशा: अलीना, ढोकला भाप में पकाया जाता है, वेबसाइट पर कई तरह के ढोकला बनाने की रैसिपी उपलब्ध है जो गैस पर बनाये हैं, सर्च बटन पर ढोकला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रूबीना, आप ढोकला गैस पर बना सकतीं हैं. मेरी वेबसाईट पर गैस पर ढोकला बनाने का तरीका भी दिया हुआ है.
निशा: रूबीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
आपकी रेसिपी के लिए धन्यवाद.
निशा: अविरल, मैं जिस माइक्रोवेव पर काम करती हूँ, उसका तापमान 900 वाट है, तो जिस माइक्रोवेव का तापमान 600 वाट है उसे समय अधिक देना होगा, यानि कि उस माइक्रोवेव में डेड़गुना समय लगेगा.
I love u
निशा: सूनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mam mene dhokla try kiya baaki sab sahi bana bus thoda spanji nahi hua iske liye kya karu?
plz reply
निशा: विभूति, सारी चीजें बराबर लीजिये, और थोड़ी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छा स्पंजी ढोकला बनायेंगी.
you have suggested to use curd, is it in place of eno or it has any other use
निशा: सोनिया, दही को नीबू की जगह और ईनो की जगह बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं.
निशा: नेहा, माइक्रोवेव में ढोकला दिये हुये नाप के अनुसार और ढककर बनाइये, अच्छा ढोकला बनेगा. कुकर में बेसन ढोकला भाप में पकता है, अच्छा बनता है, लेकिन उसके ऊपर बाद में तड़का पानी बनाकर डाला जाता है जिससे ढोकला एकदम नरम और अच्छा हो जाता है.
Thanx nisha ji......
निशा: प्रियंका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि, तड़का पानी गरम ही डालना है और सभी तरफ डालना है, जहां तड़के पानी नहीं जायेगा वहां ढोकला ड्राई ही रहेगा.
निशा: पायल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to ask ki kya main isi ghol ko use krke idli cooker main b bna skti hu?????
निशा: नेहा, जी हां अवश्य बना सकती हैं.
निशा: पल्लवी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गायत्री, इसमें आपको मिश्रण को ढकने की आवश्यकता नहीं है.
mene dhokla banaya lakin market me jo dhokla milta hai us type ki jali nahi aathi hai or home made dhokla to daba ne par vo vapis nahi fulta hai...lakin market me jo milta hai usko dabane se wo vapis ful jatha hai.
निशा: पिन्टू बाजार में ढोकला के ऊपर तड़का का पानी ज्यादा मात्रा में डाला जाता है, इसी लिये वह बहुत नरम भी लगता है, घर का ढोकला भी अच्छा स्पंजी बनता है, प्लीज ट्राई.
Best wishes.
Nilam.
निशा: नीलम जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
plz bataiyega ki 30 logon k liye kitne ingredients lene honge aur kina bada bowl lena hoga...mera oven 28 litres ka hai...same apke oven jaisa
निशा: संध्या माइक्रोवेव में 2 कप बेसन का ढोकला एक बार में बनाया जा सकता है, बर्तन इससे थोड़ा बड़ा ले लीजिये. 40 लोंगो के लिये 8 कप बेसन का ढोकला तो चाहिये ही होगा.
निशा: प्रतिभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा, जी हां स्टीम में पका हुआ ढोकला और माइक्रोवेव में पका हुआ ढोकला एक जैसे ही सोफ्ट होते हैं.
favourite dish of mine is Fini please you can pst recepie of it please mam please