माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला - Dhokla Recipe in Microwave

कम तेल में बना हुआ बेसन का ढोकला नाश्ते के लिये बहुत ज्यादा पसन्द किया जाता है. परम्परागत रूप से बेसन का ढोकला हम गैस पर ढोकला मेकर में, या कुकर में या किसी बर्तन में पानी के ऊपर स्टैन्ड पर थाली रखकर बनाया जाता है. लेकिन बेसन का ढोकला माइक्रोवेव में भी बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाता है.
Read : Dhokla Recipe in Microwave in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhokla
ढोकला का मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 1 कप
- सूजी - 1/4 कप
- नीबू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- चीनी - 2 छोटे चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- इनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
ढोकला पर तड़का लगाने के लिये
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - एक टेबल स्पून
- कच्चा नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 5-6
- तिल - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Dhokla in Microwave
बेसन और सूजी को किसी प्याले में निकाल कर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुये, बिलकुल गुठलियां खतम होने तक बेसन का घोल बनाइये, ढोकला के लिये घोल बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला नहीं बनाना है.
बेसन के घोल में अदरक, नमक और 1 छोटी चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. नीबू का रस निकालिये और घोल में डालकर मिला दीजिये. घोल को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन और सूजी फूल कर तैयार हो जाय, ढोकला के लिये मिश्रण तैयार है. ढोकला का घोल बनाने में 3/4 कप पानी लगा है.
माइक्रोवेव में ढोकला बनाने के लिये 7-8 इंच व्यास का माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिये, प्याले में थोड़ा सा तेल डालकर उसे चिकना कर लीजिये.
20 मिनिट बाद घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, बेसन का घोल फूलता हुआ दिखाई देता है. अब चिकने किये हुये माइक्रोवेव सेफ प्याले में ढोकला का मिश्रण डालिये, प्याले को हल्का सा खटखट करके मिश्रण को एक जैसा कर लीजिये. प्याले को ढककर के माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. ढोकला को चैक कीजिये, ढोकला चैक करने के लिये चाकू ढोकला के अन्दर डालिये और चाकू के ऊपर ढोकला का मिश्रण चाकू पर चिपक रहा है, ढोकला को 1 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये, और 2 मिनिट स्टैन्डिग टाइम देकर ढोकला चैक कीजिये, ढोकला में चाकू अन्दर डालने पर चाकू एकदम क्लीन आ रहा है. माइक्रोवेव में ढोकला बनकर तैयार है.

तड़का लगाइये:
तड़के के लिये पैन में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये और अब तिल डालकर हल्का सा तिल के भुनने पर, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पकने दीजिये. तड़के में आधा कप पानी डालिये और बची हुई 1 चम्मच चीनी भी डाल दीजिये, उबाल आने और चीनी पानी में घुलने तक तड़के को पका लीजिये. ढोकला में डालने के लिये तड़का तैयार है.
ढोकला के चारों ओर चाकू घुमा कर ढोकला को प्याले से अलग कीजिये, प्लेट प्याले के ऊपर रखकर, ढोकला के बर्तन को उलट दीजिये, ढोकला प्लेट में निकल आता है. ढोकला को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये, अब ढोकला के टुकड़ों पर चम्मच से सभी तरफ थोड़ा थोड़ा तड़का पानी डालिये. ढोकला तड़के का पानी एब्जार्व करके एकदम नरम बन जायेगा. ढोकला के ऊपर हरा धनियां और नारियल डालकर गार्निश कर दीजिये. माइक्रोवेव में बेसन का ढोकला बनकर तैयार है.
सुझाव:
ढोकला में हमने नीबू का रस यूज किया है, नीबू के रस की जगह आधा छोटी चम्मच टाटरी पाउडर को पानी में घोल कर भी घोल में मिलाया जा सकता है. ढोकला बनाने के लिये 1 कप दही भी लिया जा सकता है, दही में बेसन सूजी को इसी तरह से घोलकर तैयार करना होगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (166)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya ye dhokla cake wale bartan me bna sakte hain..jo microwave safe hota hai?
Thank u
निशा: सामान्य मोड पर इसे बनाएं और अधिक जानकारी के लिए इसका विडियो भी देखें आप बहुत अच्छे से ढोकला बनाएंगी.
निशा: जयश्री जी, अगर ढोकला पूरी तरह न पका हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सरिता जी, माइक्रोवेव में 4-5-6 मिनिट में ढोकला बनकर तैयार हो जाता है, ढोकला के साइज और बर्तन के साइज पर इसका बनने का समय निर्भर करता है, और ढोकला वाले बर्तन को जाली स्टेन्ड पर अवश्य रखें, अगली बार आप 5या 5 .5 मिनिट तक माइक्रोवेव कर लीजिये, इसे आप किसी पोलीथिन या क्लिंज फिल्म से ढककर माइक्रोवेव करें, बहुत अच्छा ढोकला बनकर तैयार होगा.
Maine bnaya dhokla jaise aapne btaya...it was so yummy...
Thank you maim
निशा: निशा: कृति जी , बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बुशरा जी, तड़के के लिये पैन में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम कीजिये. गरम तेल में राई डालिये, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये और अब तिल डालकर हल्का सा तिल के भुनने पर, हरी मिर्च डालकर हल्का सा पकने दीजिये. तड़के में आधा कप पानी डालिये और बची हुई 1 चम्मच चीनी भी डाल दीजिये, उबाल आने और चीनी पानी में घुलने तक तड़के को पका लीजिये. ढोकला में डालने के लिये तड़का तैयार है.
निशा: पुष्पा जी, ढोकला को माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान पर ढककर रखना है.
निशा: अकेबा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. बेसन और सूजी का मिश्रण अच्छे से नही फूला होगा.
निशा: उरवशी जी, माइक्रोवेव में अधिकतम,मीडियम और सबसे कम तापमान पर खाने को पकाया जाता है, 900w, 450w और 300 w होता है माइक्रोवेव में आये हुये मेनुयल में आप ये चीजें पढ़ सकते हैं.
निशा: भावना जी, ढोकला को ओवन में नहीं बनाते, इसे स्टीम करके पकाया जाता है.
निशा: सारी चीजें बराबर लीजिये, ढोकला में दिये गये सुझाव अवश्य पढ़े और ढोकला बनाये, थोड़ी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छा स्पंजी ढोकला बनायेंगी.
निशा: रीना जी, माइक्रोवेव में एल्यूमीनियम फोइल का यूज नहीं करते.
निशा: अपर्ना जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक तरह के केक रेसिपी उपलब्ध हैं और सभी एगलैस हैं. क्रीम कैसे व्हिप करें उसकी रेसिपी भी वेबसाइट पर देख सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, माइक्रोवेव में कोई भी खाना पहले किनारे से पकता है, और बाद में बीच में, 1 मिनिट समय और दे देती तो ढोकला बीच से कच्चा नहीं होता. ढोकला स्पंजी न होने के कारण ईनो साल्ट कम डाला गया है, या ईनो साल्ट डालकर काफी देर के बाद माइक्रोवेव किया हो, या बैटर पतला हो, माइक्रोवेव मे ढोकला बनाते समय उसे ढककर बनायें, ढोकला सोफ्ट बनेगा.
निशा: नीरा जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर अल्यूमीनियम, स्टील कोई भी मैटल यूज कर सकते हैं.
निशा: हरजिंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, इसे कवर करके ही बनाएं.
निशा: सुषमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूतन जी ढोकला बनने के बाद, माइक्रोवेव से निकालने के बाद उसे 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ढोकला ऊपर से भी नरम हो जायेगा.
in me se kon se mod pe rakhna chahiye. pls . inform me as early as possible .an early reply is awaiting,
thanking you
निशा: दीपा जी, बना सकती हैं.
निशा: सुशीला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता जी, इसे कंटेनर में ही रखना है. ज्यादा सिकने के कारण ढोकला सख्त हो सकता है,