बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe

त्यौहार हों या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरूरी ही है. जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद बेसन घी, सूखे मेवाऔर चीनी से तुरत फुरत बेसन की बर्फी बना डालिये.
Read: Besan Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ki Barfi
- बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
- चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4
विधि: - How to make Besan Barfi
बेसन को किसी प्लेट या थाली में निकाल कर, दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइये, दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिये. बेसन में दाना बनने के बाद बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद कई गुना बढ जाता है.

काजू को एक काजू के 6-8 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइये, चिनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनिट और पकाइये और चैक कीजिये, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइये और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये. चाशनी को दो तार की होने तक पकाईये.

चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच गई होती है. चैक कर लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये, 1-2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.
जमी हुई बेसन बर्फी (Besan Barfi) को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन की बर्फी (Besan Burfi) बन कर तैयार है, बेसन की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 15 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुये, मीडियम आग पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिये.
चाशनी को चैक करते हुये पकायें. बेसन की बर्फी अगर 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालें और गरम होने पर या घी पिघलने पर 2-3 मिनिट भूनें और फिर से जमा दें.
बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.
Besan Barfi Recipe video in Hindi
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनिया जी, चाशनी थोड़ी ज्यादा देर तक पकाने से बर्फी सख्त हो जाती है.
निशा: मोनिका, बेसन में ज्यादा दूध और घी डालने से वह हलवा की तरह हो जाता है, प्लीज वीडियो देखिये और दी गई मात्रा इन्ग्रीडियेन्ट की लीजिये, चाशनी थोड़ी ज्यादा हो जाने पर बर्फी सख्त हो सकती है.
निशा: प्रिया, दूध डालना ज्यादा अच्छा है, लेकिन पानी से भी दाने बनाये जा सकते हैं
निशा: रितु, आप सभी को मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: रितु, चीनी में पानी मिलाया जा सकता है, लेकिन पानी मिलाने के बजाय चाशनी को थोड़ा कम उबलने दीजिये और बेसन मिलाकर भी पकाने की आवश्यकता नहीं है, आप अगली बार अच्छी बर्फी बना लेंगी.
निशा: इति, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
jab chacni me basan dala to vo bilkul jamne vali situation me nahi laga maine aur pakaya to basan jal gya aur burfi bahut kadi ho gayi plzzzz solve this problem plzzz
ab dobara kaise banou? chasni bilkul thik thi. per basan aisa lag raha tha jaise dono alag 2 ho pani chode se kya usi situation me use jama dena tha?plzzzzzzzzzzzz answer soon
निशा: प्रीती, बेसन से घी अलग हो सकता है, उसे धीमी आग पर चलाते हुये पकाइये, बेसन कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगता है, और देखने पर लगता है कि बर्फी जम जायेगी, जरा सा मिश्रण अलग प्याली में डालकर देखिये, ठंडी होने पर चैक कीजिये, वह जमने जैसा हो जाता है, बर्फी को घी लगी प्लेट में जमा दीजिये, बर्फी बनाने में थोड़ा धैर्य से धीमी आग पर बनायें, बनाते समय ध्यान आपकी बर्फी पर हो , आप बहुत अच्छी बर्फी बना लेंगी.
निशा: यदि हम चाशनी अधिक पका लें तो बेसन की बर्फी अधिक सख्त हो जाती है.
Best wishes madame. I am going to surely follow you. Also i am in great spirits to cook food for my children from the recepies frm ur website. Thanks, Bye, Suresh Uppada.
निशा: सुरेश जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, घी और बेसन नाप कर लीजिये, और एक बार वीडियो भी अच्छी तरह देख लीजिये, अच्छी बेसन की बर्फी बनकर तैयार होगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें बहुत अच्छी बनने लगी हैं.
अगर बेसन की बर्फी में दूध न डाले तो कैसे बनेगे?? कहीं स्वाद तो नही बिगड़ जायेगा ?
निशा: देवाशीष जी, बिना दूध के बेसन की बर्फी का स्वाद इतना अच्छा नहीं होता जितना कि दूध डालकर बनाई गई बेसन बर्फी का स्वाद अच्छा होता है.
Aunti meri barfi ka taste to acha tha lekin basan danedar ni ho paya....kyu?
निशा: वैशाली, बेसन में दूध और घी मिलाने के बाद उसे छानते हैं वही रवा जैसा बन कर तैयार हो जाता है, वह आपने तैयार किया होगा, वही तो दानेदार बेसन हो जाता है चिकना नहीं रहता, आपने बर्फी इस तरह बनाई है, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है.
निशा: सीमा, बर्फी में 1-2 टेबल स्पून दूध डालकर धींमी गैस पर चलाते हुये पकाइये और जमा दीजिये, बर्फी अच्छी जमेगी....
nisha ji meri besan ki barfi thik se jam nhi rhi hai uske liye mai kya karu.
निशा: अल्का, बर्फी को जमने वाली कनसिसटेन्सी न होने पर यानि कि थोड़ी सी कम पकी होने पर वह गीली रहती है और नहीं जमती, आप उसे बिलकुल धीमी गैस पर फिर से कढ़ाई में डालकर रख दीजिये, और चलाते हुये थोड़ी और पका लीजिये, बर्फी जम जायेगी आप थोड़ी सी बर्फी उसी समय एक प्लेट में गिराकर थोड़ा ठंडा करके हाथ से छूकर देखिये, आप पहचान लेंगी कि ये बर्फी अब जम जायेगी.
Thank Nisha ji.