बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe

त्यौहार हों या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरूरी ही है. जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद बेसन घी, सूखे मेवाऔर चीनी से तुरत फुरत बेसन की बर्फी बना डालिये.
Read: Besan Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ki Barfi
- बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
- चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4
विधि: - How to make Besan Barfi
बेसन को किसी प्लेट या थाली में निकाल कर, दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइये, दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिये. बेसन में दाना बनने के बाद बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद कई गुना बढ जाता है.

काजू को एक काजू के 6-8 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइये, चिनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनिट और पकाइये और चैक कीजिये, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइये और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये. चाशनी को दो तार की होने तक पकाईये.

चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच गई होती है. चैक कर लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये, 1-2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.
जमी हुई बेसन बर्फी (Besan Barfi) को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन की बर्फी (Besan Burfi) बन कर तैयार है, बेसन की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 15 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुये, मीडियम आग पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिये.
चाशनी को चैक करते हुये पकायें. बेसन की बर्फी अगर 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालें और गरम होने पर या घी पिघलने पर 2-3 मिनिट भूनें और फिर से जमा दें.
बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.
Besan Barfi Recipe video in Hindi
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोानक जी बर्फी घी की ही अच्छी बनती है, बर्फी की जुड़ने की बात बिलकुल नहीं है, लेकिन रिफाइन्ड की बर्फी स्वाद में अच्छी नहीं होती.
निशा: सोनक जी आप पिघला हुआ पोना कप घी ले लीजिये.
निशा: सोनियां जी कोई बात नहीं बेसन को दूध मिलाकर थोड़ी देर के लिये रख दीजिये, उसके बाद उसे बिलकुल उसी तरह भून कर बर्फी बनाइये, बर्फी अच्छी बनेगी.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
barfi lapli aati hai
plz karan bataye aap
निशा: भावना जी, बेसन थोड़ा अधिक दूध और घी डालने पर ये आटे के तरह गुथ कर तैयार हो जायेंगे.
निशा: सुरेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पिता जी, घी कम होने की वजह से बर्फी सूखी लगती है, और घी पूरा है चाशनी थोड़ी सख्त है तो सूखी नहीं लगेगी थोड़ी सख्त होती है.
निशा: कामिनी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्शा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रक्षा, चाशनी बनाकर जो रैसिपी बनाई जाती है वह गैस पर ही आसानी से बनती हैं.
Maine besan ki barfi banai bahut swad bani lakin kuch hard bani kuch sujhaw de soft keep liye
निशा: भागीरथ जी, चाशनी की कनसिसटेन्सी थोड़ा कम गाड़ी रखेंगी तो बर्फी नरम बनेगी, धन्यवाद.
निशा: सोनक जी बिलकुल ढीली नहीं रहेगी.
निशा: सोनक जी, जिस तरह बेसन के लड्डू बनाये जाते है, बिलकुल उसी तरह से सारी चीजें मिलाकर किसी ट्रे में जमा दीजिये, जमने पर बर्फी को टुकड़ों में काट लीजिये, बिना चाशनी के बर्फी बनकर तैयार है.
निशा: सविता, तीनो एकदम अलग हैं, इन्ग्रीडियेन्ट अलग है, बनाने का तरीका अलग है, प्लीज 1 - 1 करके सभी को ट्राई कीजिये, तीनों का स्वाद एकदम अलग है.
निशा: अनिल जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विक्रम, बेसन इतना कच्चा, बेसन तो पहले ही अच्छी तरह भूना जाता है, अब आप थोड़े से बर्फी या लड्डू जो आपने बनाये हैं उनको फिर से कढ़ाई में डालिये और धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मेल्ट कीजिये और हल्का कलर बदलने तक लगातार कढ़ाई के तले में कलछी ले जाते हुये भूनिये और फिर से जमा दीजिये और अब टेस्ट कीजिये, अगर अच्छा स्वाद आ जाता है तो आप सारे मिश्रण को इसी तरह कर सकते हैं.
निशा:नमिता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, चाशनी को हाथ से चिपका कर ही देखा जाता है, या फिर केन्डी थर्मामीटर से तापमान देख कर बनाया जाता है,थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप इसे अच्छी तरह से कर सकेंगी.
निशा: मीनाक्षी, अगर बर्फी ज्यादा सूखी सी हो गई है तो उसमें थोड़ा सा दूध या मलाई डालकर धीमी आग पर गरम कर लीजिये और बर्फी के अच्छी तरह पिघलने तक उसे पका लीजिये, और फिर से जमा दीजिये, अच्छी बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी.