बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe

त्यौहार हों या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरूरी ही है. जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद बेसन घी, सूखे मेवाऔर चीनी से तुरत फुरत बेसन की बर्फी बना डालिये.
Read: Besan Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ki Barfi
- बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
- चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4
विधि: - How to make Besan Barfi
बेसन को किसी प्लेट या थाली में निकाल कर, दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइये, दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिये. बेसन में दाना बनने के बाद बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद कई गुना बढ जाता है.

काजू को एक काजू के 6-8 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइये, चिनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनिट और पकाइये और चैक कीजिये, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइये और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये. चाशनी को दो तार की होने तक पकाईये.

चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच गई होती है. चैक कर लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये, 1-2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.
जमी हुई बेसन बर्फी (Besan Barfi) को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन की बर्फी (Besan Burfi) बन कर तैयार है, बेसन की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 15 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुये, मीडियम आग पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिये.
चाशनी को चैक करते हुये पकायें. बेसन की बर्फी अगर 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालें और गरम होने पर या घी पिघलने पर 2-3 मिनिट भूनें और फिर से जमा दें.
बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.
Besan Barfi Recipe video in Hindi
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ऋचा जी, बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो, तो कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमा दें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.
निशा: सुनयना जी, बेसन की मुठिया अच्छी तरह न सिकी हों तब एसा हो सकता है, इससे बने चूरमा को भी कढ़ाई में डालकर और भूना जा सकता है, अगली बार चूरमा को भून कर चक्की बनायें, बेसन का कच्चापन बिलकुल नहीं लगेगा.
निशा: शबाना जी, ये सादे बेसन से ही बनाई गई है़, बेसन से दाना तैयार करने से बर्फी में अच्छा स्वाद आता है.
निशा: रजनी जी, बर्फी को जमने वाली कनसिसटेन्सी न होने पर यानि कि थोड़ी सी कम पकी होने पर वह गीली रहती है और नहीं जमती, आप उसे बिलकुल धीमी गैस पर फिर से कढ़ाई में डालकर रख दीजिये, और चलाते हुये थोड़ी और पका लीजिये, बर्फी जम जायेगी आप थोड़ी सी बर्फी उसी समय एक प्लेट में गिराकर थोड़ा ठंडा करके हाथ से छूकर देखिये, आप पहचान लेंगी कि ये बर्फी अब जम जायेगी.
निशा: इकबाल जी, मावा को भूनकर, ठंडा होने के बाद, चाशनी बनने के बाद, सारी चीजे मिलाने और मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर मावा डाल कर मिलाएं.
Maine ye barfi try kiya test acha that PR WO narm nahi huyi,or bilkul dry ,dark color ki bani ,,sukhi bani jabki Maine besan ko ghee chodne tk pakya that ,,,ESA kyo huwa plzzzz
निशा: मंजू जी, चाशनी की कनसिसटेन्सी थोड़ा ज्यादा गाढ़ी होने की वजह से बर्फी नरम नही बनी होगी. अगली बार थोड़ी सी 100 ग्राम बेसन से बर्फी बनाकर ट्राई करें, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी बर्फी बनायेंगे.
Mam me her ek recipe ka naap bowl se leti hu to kya me 2bowl besan or1 bowl suger and half bowel water matra right h kya plzzzz batiye
निशा: मंजू जी, हां इतनी ही मात्रा में लेना है.
निशा: सुरेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बर्फी हल्की सी कम पकी होने पर एसा हो सकता है, आप चाहें तो उसे फिर से कढ़ाई में डाल कर धीमी गैस पर और कुक कर सकती है, और फिर से जमा सकती है, बर्फी अच्छी जम कर तैयार हो जायेगी वह नीचे से बिलकुल भी गीली नहीं रहेगी.
निशा: मंजू जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, दोसा को फैलाते समय तवा यदि अधिक गरम हो तब वह फट सकता है, दोसा फैलाते समय तवे पर थोड़ा सा पानी छिड़के और गीले कपड़े से पोंछे और आग भी धीमी रखें, दोसा बैटर डालें और चमचे से एक जैसा फैलायें, दोसे बिलकुल भी नहीं फटेंगे, अब आग तेज करके दोसे को नीचे से ब्राउन बोने तक सेकें, आप बहुत अच्छे दोसे बनायेंगी.
Maine ye chhiki banayi,Lekin Maine mawa aad kiya Baki Sab saaman sem he the,PR meri chhiki title bani,or Maine use WAPS milk dal kar warm kiya PR WO set nahi huyi,test but acha tha ,khane me thori hard the kya mawa dalne she ye huwa,ya mawa maine ghar PR banaya to hard tha ,...plzzzzz khaha kmi rae geye bayaye plzzzzz aap aaj hi javab dena me eska kya karu ye thek ho sekti h kya ...I am waiting plzzzzzz
निशा: मंजू जी, मावा से ये चिक्की हार्ड नहीं होती, मिश्रण को थोड़ा अधिक पकाने से हार्ड हो जाती है, अगली बार मिश्रण थोड़ा कम पकायें, चिक्की सोफ्ट बनेगी.
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: विश्वनाथ जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, चाशनी चैक करने के लिए, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइए और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिए. जब उंगली और अंगूठे को अलग करे तब दोनों के बीच में चाशनी के दो तार बनते नजर आएं, तो चाशनी तैय़ार है. यदि 1 तार बनें तो चाशनी को 2 से 3 मिनिट और पका लीजिए और फिर से चैक कीजिए.
निशा: अम्बालिका जी, आपने बेसन को रोस्ट किया था तब उसकी खुशबू अच्छी थी, वह जला नहीं था और कच्चा भी नहीं था, बेसन अगर कच्चा रह जाय तो वह जीव पर चिपकता है और जल जाय तो कड़वा स्वाद देता है, आप इसे देंखे कि क्या कारण हैं.
निशा: सुनीता जी, ये आप इन्ग्रीडियेन्ट की कीमत जोड़ कर हिसाब लगा सकती हैं.
निशा: निशाजी, बफी बहुत ही स्वादिष्ट है, अगर बेसन अधिक भुना जाय या जल जाय तब इसका स्वाद कढ़वा हो जाता है.
निशा: रेनु जी, यदि बेसन भूनते वक्त घी ज़्यादा लग रहा है तो मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लीजिये और प्लेट को हल्का तिरछा करके रख दीजिये. इससे अतिरिक्त घी नीचे की ओर आ जायेगा. उसे आप हटा सकती है और फिर दी हुई विधि अनुसार बेसन की बर्फी बना सकती है.
निशा: पप्पू जी, धन्यवाद, अगर आप हलवा को थोड़ा और पका लेती तो वह बेसन बर्फी हो जाती है.
निशा: आसिफ जी, चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच जाए तो उसे जमा लीजिए.
But can i do
निशा: मनप्रीति जी, इसे थोड़ा और पकायें और जमा दीजिये, बर्फी बन जायेगी.
"Meri kitchen k sare masale,
Ab ho gaye hain ye matwale,
Meri baari kab aayegi,
Soch soch kar ye itrate,
Apko padhne se pehle nahi tha pakane ka sahi andaaza,
Ab aata h khane m pehle se kahin swaad jada,
Sabziyan ab pehle se jyada bhaati hain,
Mummy ab do roti jyada khati hain"
Thankyou so much.
निशा: अंजली जी, आपके ये कमेन्ट से मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपके प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता प्लीज रेसिपी को पढ़े और वीडियो देखें, सारे इन्ग्रीडियेन्ट निकाल कर रख लीजिये, और थोड़ी सी बर्फी बनाकर ट्राई कीजिये, आप जरूर से अच्छी बर्फी बना लेंगी.