बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe

📅 31 जुलाई 2012 👁 13.9 लाख बार देखी गई 💬 276 कमेंट ★ 3.7 (20110)


त्यौहार हों या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरूरी ही है. जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद बेसन घी, सूखे मेवाऔर चीनी से तुरत फुरत बेसन की बर्फी बना डालिये. 

Read:  Besan Barfi Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ki Barfi

  • बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
  • देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • दूध - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 4

विधि: - How to make Besan Barfi

बेसन को किसी प्लेट या थाली में निकाल कर, दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइये, दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिये.  बेसन में दाना बनने के बाद बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद कई गुना बढ जाता है.

काजू को एक काजू के 6-8 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइये, चिनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनिट और पकाइये और चैक कीजिये, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइये और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये.  चाशनी को दो तार की होने तक पकाईये.

चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच गई होती है. चैक कर लीजिये.

किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये.  बर्फी को जमने रख दीजिये, 1-2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.

जमी हुई बेसन बर्फी (Besan Barfi) को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन की बर्फी  (Besan Burfi) बन कर तैयार है, बेसन की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 15 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:
बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुये, मीडियम आग पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिये.
चाशनी को चैक करते हुये पकायें. बेसन की बर्फी अगर 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालें और गरम होने पर या घी पिघलने पर 2-3 मिनिट भूनें और फिर से जमा दें.

बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.

Besan Barfi Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (20110 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (276)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ANJU
besan barfi banane ke pahle buna hai ya nahi

निशा: अंजू जी, बेसन को भूना गया है, आप रैसिपी में देख सकती हैं.
deepti
Thinks Nisha G

निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Harimohan verma
Chasni gud me bana sakte h kya?
निशा: हरीमोहन जी, गुड़ के साथ भी बर्फी बना सकते हैं.
Mohit
You teach me
mala
besan ki barfi kya chana dal besan se bana sakte hai?
shital jalamkar
nishaji can I use khoya instead of ghee

निशा: शितल जी, बेसन को भूनने के लिए घी की आवश्यकता होती है.
Aarti
Hello Mam !
Mam maine jab besan ki barfi banai to uske jo dane the wo thode hard ho gaye, means k jab barfi khate h to uska crunch sunai deta h. Aisa q hua ?
Please guide me........

निशा: आरती जी, बर्फी अधिक पक जाने से ऎसा होता है.
Mahek Fatima
Very tasty. Though I did not mix ghee n milk initially.
ramkishor meena
nisa je is basan barfe ka ran pakne ke bad kaisa hona chaiye.
plise bataiya.
निशा: रामकिशोर जी, इसका रंग गोल्डन ब्राउन कलर होना चाहिये.
Anita sharma
आप का समझानें का तरीका, काबिले तारीफ है|

निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manpreet
Thx nisha jii
Apki help se maine barfi bnyii jo mere ghr sbko achi lgii

निशा: मनप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja.rastogi
awesome site

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pavan Sharma
आपने बेसन की बरफी अच्छी बताई पर गैस कब जलानी है ,कृपया यह भी अगली बार बता़ये धन्यवाद

निशा: पवन जी, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
ankit bhawsar
Hello mam mene besan chakti banai he aur wo thodi jyada gili ho gayi he

निशा: अंकित जी, बर्फी के ऊपर दूध 3-4 टेबल स्पून दूध डालकर थोड़ी देर के लिये रख दीजिये, किसी कढ़ाई में डालिये, बिलकुल धीमी गैस पर गरम कीजिये, मैल्ट होने पर बर्फी की कनसिसटेन्सी को चैक करके फिर से जमा दीजिये, बर्फी सही हो जायेगी.
Anju kashyap
Maine besan ki brfi bnayi pr wo chipchipi bni h jm nhi rhi kya kru mujhe bataye

निशा: अंजू जी, बर्फी को जमने वाली कनसिसटेन्सी न होने पर यानि कि थोड़ी सी कम पकी होने पर वह गीली रहती है और नहीं जमती, आप उसे बिलकुल धीमी गैस पर फिर से कढ़ाई में डालकर रख दीजिये, और चलाते हुये थोड़ी और पका लीजिये, बर्फी जम जायेगी आप थोड़ी सी बर्फी उसी समय एक प्लेट में गिराकर थोड़ा ठंडा करके हाथ से छूकर देखिये, आप पहचान लेंगी कि ये बर्फी अब जम जायेगी.
khushii
Hello nishaji
apne meri bahot bar help ki. Plz isbar bhi kijiye.. kya is burfi ki shelf lyf aur badhai ja sakti hai.. ya fir aap koi aisi reciepe suggest kar dijiye jiski life lambi ho aur kam mithe ki ho.. plz reply as soon as possible..
निशा: खुशी जी, बेसन के लड्डू या गेहूं के आटे के लड्डू 5-6 महिने तक भी रख कर खाये जाते हैं. मिठाई में मावा और पानी न हो उसे बहुत लम्बे समय तक रख कर खाया जा सकता है.
sneha
nisha ji please bataye besan bareek ya mota ..shayad isse bhi taste mein fatak aayega..

निशा: स्नेहा जी, किसी भी प्रकार का बेसन लिया जा सकता है.
khoja
कोकला की सब्जी कैसे बनाते है|
sandeep mundel
burfi bahut acchhi bani hai.

निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna jain
Thanks Nisha g for good guidance. Apki recipe se maine khana banana sikha

निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shally sandhu
hi nisha g.. mene apke btaye anusar bread k gulab jamun bnaye pr wo fry krte tym jitna gulab jamun brown ho rha tha utni layer nikl ja rhi thi or ander se kcha b tha plz suggest me aesa kyu hua
Kuljit
Nisha ji Maine besan ki barfi bnai it is delicious but yeh puri trah se Jmi nhi. Kya kru?

निशा: कुलजीत जी, बर्फी को जमने वाली कनसिसटेन्सी न होने पर यानि कि थोड़ी सी कम पकी होने पर वह गीली रहती है और नहीं जमती, आप उसे बिलकुल धीमी गैस पर फिर से कढ़ाई में डालकर रख दीजिये, और चलाते हुये थोड़ी और पका लीजिये, बर्फी जम जायेगी आप थोड़ी सी बर्फी उसी समय एक प्लेट में गिराकर थोड़ा ठंडा करके हाथ से छूकर देखिये, आप पहचान लेंगे कि ये बर्फी अब जम जायेगी.
vinesha pahuja
I want ingridents for 1kg besan to make chakki
here
smriti
2 cups besan and 1 cup ghee is making it so liquid. Please recheck if the measurements are correct. I did with 1 cup ghee n ghee is flowing like anything.
rajat kale
thanku aap ne batay gaya tareke se mere mummy ne banaya our bahut he sodhsh our methe bane .thanku

निशा: रजत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anshul
Sara besan JAL gaya what to do
geeta singh

aap itna ghee kaha se laata hoo


 

mishthi

Mam barfi soft ho gyi pieces nahi bn rhe aisi..what to do


निशा: मिश्ठी जी, चाशनी थोड़ी पतली होने पर एसा होता है. बर्फी को वापस कढ़ाई में डालें और धीमी आग पर लगातार चलाते हुये थोड़ा और पकायें, इसके बाद बिलकुल उसी तरह जमा दीजिये, अच्छी बर्फी जम कर तैयार हो जायेगी.
jinder
Hllo nisha ji...

mene pehle bhi besan ki barfi banai hein aapki batai recipe ke according..lekin ab mere se thik barfi nahi ban rahi hein. ..barf dry nai ban rahi geeli geeli c rehti hei...consistancy bhi chck krne ke baad hi set hone ke liye rakhti hoon barfi chocolate ki tra bn rhi hein laar wali pls batao kya kru mein
Bajrangi
Recipe easy-to-use