बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe

📅 31 जुलाई 2012 👁 13.9 लाख बार देखी गई 💬 276 कमेंट ★ 3.7 (20110)


त्यौहार हों या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरूरी ही है. जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद बेसन घी, सूखे मेवाऔर चीनी से तुरत फुरत बेसन की बर्फी बना डालिये. 

Read:  Besan Barfi Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ki Barfi

  • बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
  • देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • दूध - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 4

विधि: - How to make Besan Barfi

बेसन को किसी प्लेट या थाली में निकाल कर, दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइये, दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिये.  बेसन में दाना बनने के बाद बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद कई गुना बढ जाता है.

काजू को एक काजू के 6-8 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइये, चिनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनिट और पकाइये और चैक कीजिये, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइये और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये.  चाशनी को दो तार की होने तक पकाईये.

चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच गई होती है. चैक कर लीजिये.

किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये.  बर्फी को जमने रख दीजिये, 1-2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.

जमी हुई बेसन बर्फी (Besan Barfi) को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन की बर्फी  (Besan Burfi) बन कर तैयार है, बेसन की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 15 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:
बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुये, मीडियम आग पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिये.
चाशनी को चैक करते हुये पकायें. बेसन की बर्फी अगर 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालें और गरम होने पर या घी पिघलने पर 2-3 मिनिट भूनें और फिर से जमा दें.

बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.

Besan Barfi Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (20110 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (276)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Deepak
Nic very good
NishaMadhulika
thanks you Deepak
anchal
Thanks for suggestion
I will try tomorrow
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद anchal
Mirza
besan barfi simple kaise banaye sadhi air sarl
NishaMadhulika
Mirza जी, आप चाहें तो बेसन में बिना कुछ मिक्स किए भी बर्फी भी बना सकये हैं.
Meenakshi
Mam, burfi bhut sweet lagi. Thanx for besan ki burfi recipe.
NishaMadhulika
Meenakshi जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Kalyani lanjewar
Nice
NishaMadhulika
कल्याणी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vinti
Happy new year nishaji apki sbhi resipy mujhe pasand ati h or jb bhi kuch naya bnane ka man hota h m apki site use resipy use karti hu thanx for help
निशा: विनती जी, आपको भी नव वर्ष की शुभकामयें, और बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepika
Meri basen ki barfi thodi gui type bni any tips for it taki thodi dry bne

निशा: दीपिका जी, बर्फी को जमने वाली कनसिसटेन्सी न होने पर यानि कि थोड़ी सी कम पकी होने पर वह गीली रहती है और नहीं जमती, आप उसे बिलकुल धीमी गैस पर फिर से कढ़ाई में डालकर रख दीजिये, और चलाते हुये थोड़ी और पका लीजिये, बर्फी जम जायेगी आप थोड़ी सी बर्फी उसी समय एक प्लेट में गिराकर थोड़ा ठंडा करके हाथ से छूकर देखिये, आप पहचान लेंगी कि ये बर्फी अब जम जायेगी.
soni
Besan chashni me dalne ke bad kitni der chalana hai kyonki uske bad wo powder form me aagaya hai....jam nahi raha

निशा: सोनी जी, चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाना होता है.
sapn
Hell - jee Mujhe Chini ki chasini nhi bnti kitna v kosis krte
Or jb besan ko fry krenge to ghee jada denge ya thoda .. ya besan ko ghee me puri ke trh chankengए.
निशा: सपनजी, आप जो भी बनाना चाहें उसके लिये वीडियो देंखे और इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर निकाल लें, ट्राई करें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जाती है.
Ritu gandhi
When sugar syrup two tar wala was made then u added besan It became hard and looked like doodha Taste us good but little hard Looks like doodha burfi and milk cake little hard granules Something wrong with syrup Can we put powdered sugar
निशा: रितू जी,मैं आपका सवाल नहीं समझ पा रही हूँ.
OM berad
निशा जी मे 10बार कोशिश कर चुका हु। जम नही रही है। इस बार आज बनाई लेकिन वह हलवे कि तरह है जमी नही है मेने बाद मे दुध डाल कर वापस बनाई लेकिन फिर भी वह जमी नही अब क्या करू मे घर वाले डाट रहे है। बार बार।
निशा: ओम जी, आप बिलकुल सच कह रहे हैं कि इतनी बार कोई चीज न बने तो घर वाले डाटते है, अभी आप इसे हलवा के रूप में सबको खिला दीजिये, कभी फिर जब आप रिलेक्स हो जायें तो इसका वीडियो देखें और बनायें आप अवश्य ही ये बर्फी बना लेंगे.
Sanchli
Nisha ji meri besan ki barfi ki chashni zyada pakne se besan mix karne par soft nahi raha balki panjiri jaisa ho gaya hai....please batayie isse theek kasie karun
निशा: साचली जी, इसमें थोड़ा दूध डालकर इसे थोड़ी देर जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका कर फिर से जमा दें.
Pooja bhandare
Mam actually mere barfhi Mai this is mistake Ha hai, chasmi jo hai Vo jara Gadhi ho Gabi to mane jab Vo chasmi besan Mai Dali to Vo soft Nahi ho Raha ulta strong ho Raha hai, can you please tell me what can I do now?
निशा: पूजा जी, चाशनी गाढ़ी होने पर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसे पतला किया जा सकता है.
Bela Kundra
I really appreciate your recipes.Easy and clear.
Thanks for teaching.
Regards

निशा: बेला जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Priyanka
Please saggest me basan rava ki bharfi thik se jam nhi paaye ya uska bura ban jaye tho kya krna chahiye taki beh jam jaye please reply me fast
निशा: प्रियंका जी, बर्फी गीली है तो उसे थोड़ा और पका लीजिये और जमा दीजिये और वह एकदम बूरा हो गई है तो 2-3 टेबल स्पून दूध डालकर उसे हल्का सा पका लें और जमा दें, बर्फी अवश्य जमेगी.
neha chauhan
mam besan ki barfi m ghee jyada ho jane s y jm nhi payi kya kroo
निशा: नेहा जी, बर्फी 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें वह अवश्य जम जायेगी.
Alka
Hello
1. meri barfi dry si bani hai...kya reason ho sakta hai ?
2.Agar sugar 1/2 cup hi daalna chahe toh recipe mein kya change hoga ?

निशा: अलका जी, घी कम हो या चाशनी थोड़ी ज्यादा हो जाने पर ऎसा हो सकता है. चीनी कम होने से बर्फी में मिठास कम रहेगी.
Pratibha
Besan ki chakki ya besan ki barfi me jyda tasty kun si hoti h?????
निशा: प्रतिभा जी, दोनो ही टेस्टी है, लेकिन मुझे बेसन बर्फी अच्छी लगती है.
mohinder singh
aap ki reciepe mujhe bahut pasand hai isse mujhe achi jaankari .i hai thanks

निशा: मोहिन्दर जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
shalu
Nisha g tnx for this easy recipe.
barfi bhut hi easily or tasty bani h......
निशा: शालू जी, बहुत बहूत धन्यवाद.
Nilesh
Kya ham ghee ki jafah Dalda use kar sakte hai

निशा: निलेश जी, कर सकते हैं लेकिन देशी घी में बनी मिठाई का स्वाद अधिक अच्छा लगता है.
Reena
I tried making the barfi .
Barfi ne ghee chod diya and cheedi bhi ho gayi hai.Any solution
Sanam Dagla
Nisha Ji Yah Aapka besan Chakki Ka tarika Bahut aasan Hai so Many many thanks ab hum aaram se nana lenge

निशा: सनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर जरूर कीजिए.
Archana Rani
namaste nisha aunti meri barfi sakht ho gayi hai or kinare toot gaye hain main kya karoon

निशा: अर्चना जी बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.
उत्तम सिंह
निशा जी नमस्कार ।
आपके द्वारा बताऐ गऐ कई रेसिपी बनाई मैंने और सभी अच्छी बनी लेकिन ईस बरफी में मैं मात खा गया...चलिऐ फिर कोशिस करूंगा ।
बहूत बहूत धन्यवाद आपका ।

निशा: उत्तम जी, मुझे पूरी आशा है कि आप अच्छी बरफी बनायेंगे.
sanju devi
Nisha ji aapki resipe bhut hi easy rahti hai ghar pr mai jab v aapki koi resipe banati hu sab meri tarif karte hai lekin asli tarif to aapki honi chahiye ..

निशा: संजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ravinder
Jab bhi mein besan banati hun toh uska taste hlwe jaisa hota hai .Market mein mile besan jaisa nhi .Aisa kyun

निशा: रविंद्र जी, बेसन बहुत ज्यादा भून जाने पर ऎसा हो जाता है.
Dharmendra
Besan Ki chaki ka ata kcha rha Jai to Kya Karna
निशा: धरमेन्द्र जी, दाने दार जो चूरमा बनाया है उसे कढ़ाई में डालकर लगातार चलाते हुये थोड़ा सा खुशबू आने तक भून लीजिये, चूरमा कच्चा नहीं रहेगा.
Seems arya
Hello Nisha G, Aapke iss nuske se acchi barfi bani Hai sukriya, Maine barfi me thoda mava mix Kar diya Jiesse barfi ka test aur bhi achha ho gya thanks u..

निशा: सीमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Shweta
Nisha ji.. मेने बेसन बर्फी बनायीं पर वो गीली रह गई हे और जम नहीं रही हे । में क्या करू।

निशा: श्वेता जी, बर्फी को जमने वाली कनसिसटेन्सी न होने पर यानि कि थोड़ी सी कम पकी होने पर वह गीली रहती है और नहीं जमती, आप उसे बिलकुल धीमी गैस पर फिर से कढ़ाई में डालकर रख दीजिये, और चलाते हुये थोड़ी और पका लीजिये, बर्फी जम जायेगी आप थोड़ी सी बर्फी उसी समय एक प्लेट में गिराकर थोड़ा ठंडा करके हाथ से छूकर देखिये, आप पहचान लेंगे कि ये बर्फी अब जम जायेगी.