बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe

त्यौहार हों या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरूरी ही है. जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद बेसन घी, सूखे मेवाऔर चीनी से तुरत फुरत बेसन की बर्फी बना डालिये.
Read: Besan Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ki Barfi
- बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
- चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- दूध - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4
विधि: - How to make Besan Barfi
बेसन को किसी प्लेट या थाली में निकाल कर, दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइये, दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिये. बेसन में दाना बनने के बाद बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद कई गुना बढ जाता है.

काजू को एक काजू के 6-8 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइये, चिनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनिट और पकाइये और चैक कीजिये, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइये और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये. चाशनी को दो तार की होने तक पकाईये.

चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच गई होती है. चैक कर लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये, 1-2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.
जमी हुई बेसन बर्फी (Besan Barfi) को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन की बर्फी (Besan Burfi) बन कर तैयार है, बेसन की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 15 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुये, मीडियम आग पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिये.
चाशनी को चैक करते हुये पकायें. बेसन की बर्फी अगर 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालें और गरम होने पर या घी पिघलने पर 2-3 मिनिट भूनें और फिर से जमा दें.
बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.
Besan Barfi Recipe video in Hindi
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुप्रिया जी, दूध डालने से बेसन में गांठे बन सकती है, बर्फीन को पकाकर गांठे तोड़नी थी, लेकिन अब बर्फी जम जाय तो उसे इसी तरह खा कर खतम कीजिये, अगली बार आप वीडियो देखें और बर्फी बनायें, आप अच्छी बेसन बर्फी बना लेंगी, प्लीज ट्राई.
निशा: सुप्रिया जी, पानी कम होने से एसा होता है, चाशनी में थोड़ा पानी और डालिये और पका लीजिये, वह चैक कीजिये उसे जमने वाली कनसिसटेन्सी की बनायें, चिपकाने पर चाशनी से तार निकलने चाहिये.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, पहले तो चाशनी ज्यादा पकने से वह बिखरने लगी और बाद में 2 चम्मच दूध थोड़ा अधिक हो गया, दूध डालने के बाद बर्फी को मिक्स करते हुये, मिश्रण को थोड़ा पका लेना था. थोड़़ी देर से ये बर्फी जमनी चाहिये, न जमे तो उसे कढ़ाई में डालें और थोड़ा पका कर वापस जमा दीजिए, बर्फी अवश्य जमेगी.
Everybody liked it especially kids... Thanx a ton Nisha Ji
निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिद्धी जी, आपने बेसन कम भूना है और बर्फी को चाशनी में ज्यादा पकाया है, अभी तो इसे ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन अगली बार बनाने से पहले वीडियो ध्यान से 2 बार द्ख लीजिये, और गलतियों को दूर करते हुये बर्फी बनाइये, आप अच्छी बर्फी अवश्य बनायेंगे.
Plz btaye..
निशा: ज्योतिका, चाशनी को अंगुली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखा जाता है तो उसे तार निकलते हैं, एक तार निकलता है तार की लम्बाई कम होती है, लेकिन 2 तार तार की लम्बाई दुगनी या और अधिक होती कभी तार 2 भी दिखाई देते हैं, ये चाशनी आटे की या किसी भी ड्राई चीज की बर्फी के लिये बनाई जाती है.
निशा: गायत्री जी, अब तो बर्फी खतम हो गई होगी, लेकिन बर्फी सूखी लग रही है तो उसे गीला करने के लिये 1-2 चम्मच दूध डाला जा सकता है.
plzzz reply to this....
निशा: शुचि जी, चाशनी को पानी से ही बनाया जाता है, लेकिन जहां हमें दूध का स्वाद चाहिये वहां चाशनी को दूध से बना सकते हैं, इसे आटे की बर्फी या किसी भी हलवे के लिये बनाया जा सकता है.
निशा: शालिनी जी वेबसाइट पर मलाई के लड्डू की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर मलाई के लड्डू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अशोाक जी, वेबसाइट पर चाशनी के लिये पूरा आर्टीकल है, वीडियो भी उपलब्ध है, सर्च बटन पर चाशनी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, उससे काफी कुछ जानकारी मिल जाती है.
अच्छी बन गई ।
निशा: नेहा, मिश्रण में थोड़ा दूध डाले और कढ़ाई में लगतार चलाते हुये थोड़ा सा पकायें और जमने रख दें, बर्फी काटी जा सकेगी.
Baki bnane k bad btata hu
निशा: ज्योरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aaj meri mummy ka birthday tha to m ne unke liye besan ki barfi banai unhe bahut pasand aai.
thanks for the recipe.
निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजुला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकुश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.