बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe

📅 31 जुलाई 2012 👁 13.9 लाख बार देखी गई 💬 276 कमेंट ★ 3.7 (20110)


त्यौहार हों या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरूरी ही है. जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद बेसन घी, सूखे मेवाऔर चीनी से तुरत फुरत बेसन की बर्फी बना डालिये. 

Read:  Besan Barfi Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ki Barfi

  • बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
  • देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • दूध - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 4

विधि: - How to make Besan Barfi

बेसन को किसी प्लेट या थाली में निकाल कर, दूध और 2 टेबल स्पून घी डाल कर मिलाइये, दोनों हाथों की हथेलियों से मीड़ कर बेसन, घी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करके, मिश्रण को स्टील के तार वाली छलनी से छान कर बेसन का दाना तैयार कीजिये.  बेसन में दाना बनने के बाद बेसन की बर्फी (Besan Barfi) का स्वाद कई गुना बढ जाता है.

काजू को एक काजू के 6-8 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन का तैयार दाना डालिये और मीडियम फ्लेम पर, बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक या हल्का ब्राउन होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लीजिये. भुने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाइये, चिनी घुलने के बाद चाशनी को 2 मिनिट और पकाइये और चैक कीजिये, थोड़ी सी चाशनी कलछी से प्लेट में टपकाइये और चाशनी के ठंडा होने पर, उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिये.  चाशनी को दो तार की होने तक पकाईये.

चाशनी बनने के बाद बेसन डालिये और 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, मिक्स करते हुये पकाइये. काजू और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, बर्फी को जमने वाली कनिसिस्टैन्सी पर पहुंच गई होती है. चैक कर लीजिये.

किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये.  बर्फी को जमने रख दीजिये, 1-2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाती है.

जमी हुई बेसन बर्फी (Besan Barfi) को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बेसन की बर्फी  (Besan Burfi) बन कर तैयार है, बेसन की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 15 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:
बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुये, मीडियम आग पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिये.
चाशनी को चैक करते हुये पकायें. बेसन की बर्फी अगर 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो बर्फी को फिर से कढ़ाई में डालें और गरम होने पर या घी पिघलने पर 2-3 मिनिट भूनें और फिर से जमा दें.

बेसन की बर्फी अगर बहुत सख्त हो गई हो तब कढ़ाई में 2 टेबल स्पून दूध डालें, गरम करें और सख्त बर्फी को गरम दूध में डाल दें, धीमी गैस पर बर्फी को कलछी से तोड़ते हुये नरम होने तक पकायें और जैसे ही मिश्रण एकसार लगने लगे बर्फी को फिर प्लेट में घी लगाकर जमादें, बर्फी सोफ्ट होकर जम जायेगी.

Besan Barfi Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (20110 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (276)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

harpreet
meri barfi ta jam ke bhut hi sakhat ho gai hai
Vivek
नमस्कार, आज मैने ये बर्फी बनाई पर थोड़ी सी गड़बड़ हो गयी आपने लिखा है कि चीनी घुलने के बाद चाशनी को २ मिनट तक पकना है पर मैने चीनी घुलने के बाद चाशनी को ७-८ मिनट तक पकाया तब जाकर २ तार की चाशनी बन पाई जबकि मैने १ कप चीनी और १/२ कप पानी ही लिया था. अब जब भूना हुआ बेसन उसमे डाला तो वो आपके वीडियो जैसे ड्रोपिंग कन्सिस्टेन्सी का नही था बल्कि पंजिरी जैसा हो गया. क्या ग़लती हुई होगी और अब इसे कैसे ठीक करूँ.
धन्यवाद.
निशा: विवेक, चाशनी थोड़ी ज्यादा पक जाय तब एसा हो जाता है.
Nidhi
hello mam, i have made basen barfi.
its taste very good. you teach very good.and i will try your other recipe. please teach microwave recipe like cake, gravy sabji and other. thank you.........
निशा; निधि, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं माइक्रोवेव रैसिपी जल्दी ही लिखूंगी.
shabina
thanks nishaji boht tasty dish lag rahi hai,
lakin ise bananai mai kitna waqt lagta hai kya aap bata sakti hai
निशा: शवीना, अगर आप 2 कप बेसन की बर्फी बनायेंगी, तब 1 घंटा तो लग जायेगा.
kuljeet
Thxx nisha g, realy it's vry simpal n easy.
zoya shah
hello nisha ji meine aapki website aaj hi dekhi aur mujhe aapki website bahut achi lagi aapki besan barfi ki recipe bahut acchi hai agar aap burgur ki recipe plzzzzzzzzz batade to bahut accha hoga thank youuuuuu.
निशा: जोया, मैं जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
nitu sharma
nice very nice
shivanshu tripathi
bahot bahot acchi recipie hai
parul goyal
this recepie is looking so good
sonu
nisha mam hello.....agar barfi men thoda khoya dala jaye to barfi aur b soft bantih....aap add kr dijiye....thanx 4 dher sari recipe guidens...God bls u mam...
निशा: बर्फी को खोया डालकर बना सकते हैं, लेकिन ये बर्फी हमने बेसन की ही बनाई है और इसकी सैल्फ लाइफ खोया बेसन की बर्फी से ज्यादा है, स्वाद भी बहुत अच्छा है, ट्राई करके देखिये.

sonakshi prajapat
Bhut - Badiya barfi bani he
Thank's
anitabheel
bahut ahche h besan ki barfi
chandani dhruw
thnx.....nishhhaaa
seema rojra
nisha ji, main soun papdi ki receipe jaanana chahti hu
निशा: सीमा, जी मैं कोशिश करूंगी.
seema rojra
nisha ji main ye recipe jaroor try karungi
vipan kumar
your site is good.may we download the resepies of our choise?
anju
thanks for basan ki nurfi
itna batoo basan main milk pahele ki fry ke baad

निशा: बेसन में दूध फ्राय करने से पहले डालना है. इस रेसीपी का वीडियो भी उपलब्ध है. आप इसे भी देख सकतीं हैं.
meenakshi
mam can we use refined oil instead of ghee?
निशा: अवश्य कर सकते हैं लेकिन देशी घी से जो स्वाद आता है उसमें वो खास स्वाद नहीं मिलता.
lipu
Aunty

can we make besan laddo instead of besan burfi by this method?
निशा: लिप्पू, इस तरीके से बेसन लड्डू बनाये तो जा सकते हैं, लेकिन उन लड्डू की सैल्फ लाइफ उतनी नहीं होगी जितनी कि बेसन लड्डू दूसरे तरीके से बनाये जाते हैं उनकी होती है, वेवसाइट पर बेसन लड्डू बनाने की रैसिपी दी हुई है, सर्च बटन पर बेसन लड्डू लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
vijay arora
nisha ji, plz give recepie of TOMATO PAKORA
निशा: विजय मैं कोशिश करूंगी.
Mrs.Sanjana
hi Nisha ji,
Aap ki besan ki barfi ye reciepe maine try ki but shayad ghee ya fir chashni jyada ho gayi aur barfi jam nahi payi lekin maine use as a besan ka halwa serve kiya, bohot tasty bana tha, sabko bohot pasand aaya aur kisi ko pata nahi chala ki barfi halwa kaise ban gayi.
thanks for very tasty reciepe
निशा: संजना जी, धन्यवाद, अगर आप हलवा को थोड़ा और पका लेती तो वह बेसन बर्फी हो जाती है, बेसन बर्फी फिर कभी बनाइये, आप बर्फी भी बना लेंगी.
Harpal singh
very good site
smita
hi. nisaji kya basen ke barfe ma mawa dal saka ta ha

निशा: स्मिता, डाल सकते हैं लेकिन इससे बर्फी की शेल्फ लाइफ कम हो जाती है. यदि आप बेसन में दाना बनाकर बर्फी बनातीं हैं तो आपको यह बर्फी मावा की बर्फी से अधिक स्वाद वाली ही लगेगी
mannu
Thanks Nishaji for quick reply....
sunita
hello nishaji ,
happy rakhi thanks for sharing nice n sweet recipe
निशा: धन्यवाद सुनीता
mannu
nishaji aapke video mein 2 tar ki chasni likhi hai.aur written recepie mein 1 tar ki chasni hai....correct kya hai bataye........

निशा: धन्यवाद मनु, चाशनी यदि हम दो तार की बनाते हैं तो बेसन बर्फी जल्दी बन जाती है क्योंकि बेसन डालकर कम पकाना होता है. लिखे हुये में भी करेक्शन कर दिया है.
monika
nisha ji please bataye besan bareek ya mota ..shayad isse bhi taste mein fatak aayega...thank you

निशा: मोनिका, हमने इस बेसन में दूध से दाने बना ही लिये हैं इसलिये इसके लिये बारीक बेसन या मोटा बेसन जो भी उपलब्ध हो, ले लीजिये.
Manoj Jaiswal
निशाजी बहुत स्वादीष्ट एवं अच्छी बरफी बनी है। धन्यवाद।
dolly
hi nishaji.. mai besan ka dana banane ke bare mai nahe samj pai?plz ..........clear kareye.

निशा: डॉली बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर मसल कर छान लेने से बेसन दानेदार हो जाता है और इससे बनी बरफी में स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.
Seema
Nisha ji mere noodles khilte nahi h banane ke baad chip chipe ho jaate please reason bataiye