बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अल्का, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mam i want to know that aapne jo quantity batayi hai wo kitne persons k liye hai..
निशा: मनीषा, इतना ढोकला 3-4 लोग खा सकते हैं.
निशा: बन्दना, ईनो फ्रूट साल्ट आपको मेडिकल स्टोर पर मिल जायेगा, इसे पेट में गैस और अपच के लिये भी लिया जाता है.
निशा: संजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; सोनल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशु, बेकिंग सोडा की मात्रा ईनो फ्रूट साल्ट से थोड़ी कम रहती है, यदि रैसिपी में 1 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट डाल रहे हैं तो उसके जगह पर 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
निशा: सोनल, प्लीज वीडियो ध्यान से देखिये, सारी चीजें और ईनो बराबर मात्रा में लीजिये, जिस बर्तन में ढोकला पका रही हैं उसमें भाप पूरी तरह से ढोकला को पकने के लिये मिलनी चाहिये, ढोकला अवश्य स्पंजी बनेगा, ढोकला को गीला करने के लिये पानी वाला तड़का बना कर ढोकला के ऊपर डालिये.
निशा: हनी, प्लीज वीडियो देखिये और रैसिपी पढिये, और ढोकला बनाइये, आप अच्छा ढोकला बना लेंगे.
Nisha Ji meine Dhokla banaya Liken wo thora saa tide ho gaya me kya karo or kya hum dhokla k pani me apni eccha se sugar dhal sakte hai jishe wo thora meeta ho jaye.....Plz Rpl me.........Thank You....
निशा: रेनू, वीडियो देखिये, रैसिपी पढ़िये, सारे इन्ग्रीडियेन्ट्स बराबर लीजिये, आप फिर बनाइये ढोकला आप अच्छा बना लेंगी.
निशा: प्रेमा, प्लीज आप वीडियो देखिये, और फिर से बनाइये आप अवश्य स्पंजी ढोकला बना लेंगी.
निशा: अर्चना, बेसन का घोल पकोड़े के घोल से थोड़ा सा गाढ़ा रख लीजिये, ढोकला अच्छा बनेगा.
निशा: अवश्य रख सकते हैं.
kya dhokle ko silicone moulds mai bana sakte hai kya agar bana sakte hai to wo kaise plzz give me your ideas
निशा; श्वेता, माइक्रोवेव में ढोकला सिलीकॉन या अन्य माइक्रोवेव सेफ बर्तन में बनायेंगे, गैस पर ढोकला किसी भी मैटल के बर्तन में बनाया जा सकता है.
agar dhokla 20 mnt me check krne pe na pka ho to aur kitni der pakaya jaye?
निशा: अल्का, ढोकला को चैक कीजिये और 5 मिनिट 5 मिनिट करके समय दिया जा सकता है, ढोकला 20 मिनिट में न पकने के कारण है कि उसको भाप पूरी तरह नहीं मिल रही है, और एसा है तो ढोकला दूगना समय देने पर भी अच्छी तरह नहीं पकता.
I have recently developed the hobby of cooking. Dhokla is my favorite dish, I always wanted to learn to make it. While searching on youtube, I came to know about your site. Your way of description is so expressive that I just learn it immediately and tried it and made it so good. I have become your fan and regular follower.
Thank you very much.
Sachin Pundir
निशा: सचिन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीक्षा, ढोकला के ऊपर तड़का इसी तरह लगाया जाता है, तड़का कढ़ाई में भी लगाया जा सकता है.
निशा: मनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, झटपट ढोकला बनाने की विधि देख लीजिये, इसमें ढोकला कुकर में बनाया है, बेसन का ढोकला भी कुकर में इसी तरह बनाया जा सकता है. रैसिपी सर्च करने के लिये वेवसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखिये.
Mai amchur ka upyog kar ke dhokla banana chahti hun.
kya ye banaya ja sakta hai .
निशा; डौली, ढोकला बनाने में नीबू का रस, टाटरी, दही का यूज होता है, अमचूर का यूज करके हमने बनाया तो नहीं है, लेकिन आप बनाइये ढोकला बनना चाहिये, और अपने अनुभव शेयर कीजिये.
निशा: श्रेया, बेसन के पेस्ट को 10 मिनिट तक रख लीजिये, और ईनो फ्रूट साल्ट मिलाकर ढोकला बना लीजिये.
or kya hum dhokla kukar me bna sakte he
निशा: अनीता, ढोकला कुकर में भी बना सकते हैं, आप वीडियो देखिये और सारी चीजें नापकर लीजिये, ढोकला अवश्य फूलेगा.
निशा: सिमरन ढोकला स्पंजी होता है,तड़का पानी डालने से तड़के का पानी उसके अन्दर जाकर उसको साफ्ट बना देता है.
bhout mazzzedar bana so thanks mam...