बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका, धन्यवाद.
निशा: दीप आप कोशिश कीजिये, जल्दी ही सीख लेंगी, ढोकला बनाना बहुत आसान है.
apne jo recipe di hai that is so good i tried it
bahut acha dhokla bana.
निशा: मंजू आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिलप्रीति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू, ढोकला अच्छी तरह फूला नहीं है, आप इसे कुकर में पकाइये या एसा बर्तन जिसमें ढोकला की थाली अच्छी तरह आ जाय,उसमें ढोकला बनायें, अच्छी तरह ढके भाप बाहर कम निकले, ढोकला अच्छा पकेगा.
निशा: नियति, दोनों ही तरह के बेसन लिये जा सकते हैं, ढोकला के बैटर में थोड़ी सी हल्दी डाल दीजिये, ढोकला का कलर पीला हो जायेगा.
निशा: ज्योति, कोई भी बेसन लिया जा सकता है, ढोकला को पीला कलर देने के लिये 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ी कम हल्दी मिश्रण में मिला दीजिये.
Since you have suggested to use eno salt as it gives best results but I just want to know that would this not have a bad effect on our body if we use it
निशा: सुमिता, ये हम सबके लिये फायदे मन्द है.
निशा: रीना, ढोकला के लिये ईनो पाउडर 3/4 छोटी चम्मच डालना है.
DHOKLA BANAYA THA TO GHAR ME SABKO BAHIT HE PASAND AYA
THANK A LOT NISHAJI
निशा: हनी, लगता है कटोरे में ढोकला को पर्याप्त गर्मी नहीं मिली.
निशा: हनी, मैं मन्चूरियन रैसिपी अवश्य लिखूंगी, धन्यवाद.
निशा: हनी, ढोकला बनाने के लिये बर्तन चौड़ा हो तो ज्यादा अच्छा है, आप कटोरे में ढोकला पका लीजिये लेकिन कटोरे को आधे से भी कम भरे, आप ढोकल कटोरे में बनाइये और अपने अनुभव बताइये, धन्यवाद.
निशा: सुचिस्मिता, दही का यूज भी कर सकते हैं.
I tried the dhokla last weekend it turnred out well. only problem was that it did not absorb water and remained dry. I did following:
After steaming the dhoklas I allowed it to cool down for 4-5 minutes and after that I poured the tadka water. and served with in 2 minute. Dhoklas remained dry and did not absorb water. Do we need to leave them for some time to absorb water?
Pls. advise
निशा: एसा लगता है कि आपका ढोकला अच्छी तरह से फूला नहीं होगा. फूला हुआ ढोकला तो पानी सोख लेता है,
निशा: दुर्गा, दालबाटी बनाना वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
yummmy
निशा: नीतिमा जी, ढोकला के लिये बेसन को पकोड़े के घोल से गाढ़ा घोला जाता है.
Mene apki recipe ko dekh kr ghr pr bnane ki koshish ki bt vo thk se bna nhi. Vo thk se ful nhi rha. Me 2 bar try kr chuki hun mujhe smjh nhi aa rha ki kahan glti ho rhi hai. Plz meri help kijiye................
निशा: अल्का,ईनो साल्ट कम होने से या घोल पतला होने से ढोकला कम फूलता है,ढोकना बनाने का वीडियो ध्यान से देखिये और बनाइये ढोकला बनाइये आप अच्छा ढोकला बना लेंगी.
निशा: जया, ईनो पाउडर की जगह बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर डाला जा सकता है.