बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वाति, जी हां आप ईनो पाउडर डाल सकती हैं, इसे ही ईनो साल्ट भी कहते हैं.
निशा: साक्षी, वह ढोकला भी इसी प्रकार बनता है, तड़के में थोड़ा ज्यादा पानी डालकर ढोकला के ऊपर डाला जाता है.
निशा: रसिक, चावल और दाल या सूजी ढोकला कई प्रकार का बनता है, स्वाद सबका अलग अलग होता है, आप को जो पसन्द हो उस तरह का ढोकला बना सकता है.
निशा: शिखा, धन्यवाद.
निशा: आप चाहें तो न तड़का न लगायें.
निशा: आप राई की जगह काली सरसों भी ले सकतीं हैं
निशा: मधु, आप ईनो साल्ट की जगह बेकिंग सोडा भी डाल सकती हैं.
निशा: मनप्रीत, हर चीज के लिये थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है.
निशा: निकिता, कोई भी जाल स्टैन्ड या कोई ऊंचे किनारे वाली प्लेट भी रख सकते हैं.
app ki recipes bahut he simple aur assan hai banane mein. maine kafi recipes se dhokla banaya lekin kabhi bhi tasty nahi huye, par app ki recipe se dhokla kafi acche bane .. thank u.
निशा: सोनू, धन्यवाद.
निशा: अनीता, रवा का ढोकला वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रवा ढोकला लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
निशा: ईशा, 2 कप बेसन का घोल बनाने में आधा कप से थोड़ा अधिक पानी लगा है.
निशा: मारयान, ईनो साल्ट, सफेद पाउडर जैसा होता है, इसे फ्रूट साल्ट भी कहते हैं, जिसे पेट की गैस या अपच होने पर पानी में घोल कर लिया है.
Meine dhokla 4-5 time banaya hai.or mein ab kafi achha dhokla bana leti hoon.Nisha ji mujhe ye batayiye ki tatri dhokle mein kaise use ki jati hai.
निशा: बनिता टाटरी को पानी में घोल कर, बेसन के घोल में मिला लेते हैं, अब नीबू नहीं डालेंगे.
निशा: ज्योति, जी हां लगभग बेसन के बराबर ही पानी लग जाता है.
निशा: प्रीति, यदि आप सारी चीजों को ध्यान से पढ़कर और ढोकला को पूरे मन से बनायेंगी, तो ढोकला अवश्य फूलेगा.
I had a query regarding Suji n Besan mixed dhokla. The measurement for Suji and besan for the above recipe wld be 1cup each?
Smriti
निशा: विजय, एक छोटी चम्मच से थोड़ा कम ईनो साल्ट लेना है.
निशा: रोहिनी, लगता है ढोकला कम फूला है, इसलिये वह कच्चा हो सकने के कारण कड़वा लग रहा हो, उसमें कोई चीज कड़वी तो होती नहीं है, आप रैसिपी को अच्छी तरह और पढ़िये और फिर से कोशिश कीजिये, नीबू या टाटरी पर्याप्त मात्रा में डालें, आप अगली बार अच्छा ढोकला बना सकेंगी.
निशा: पूजा, ढोकला के लिये जो तड़का आपने बनाया है उसमें पानी और चीनी की मात्रा और बड़ा दिया, ढोकला मीठा ज्यादा मीठा हो जायेगा.