बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद, कई केक रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप बेकिंग कालम में जाकर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: गनेश, ढोकला का बैटर अधिक पतला या अधिक गाढ़ा हो तो ढोकला कम फूलता है, ईनो साल्ट सबसे बाद में डालिये जब आप ढोकला को स्टीम करने जा रहे हैं, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेगी.
निशा: कनिका, ढोकला खाने में हार्ड था यानि कि वह ज्यादा माइक्रोवेव हो गया है, लेकिन विटर था इसके लिये कोई इन्ग्रीडियेन्ट ही कारण हो सकती है.
निशा: तुषार, बेकिंग पाउडर नहीं यूज कर सकते हैं.
निशा: तरुना, बेकिंग पाउडर नहीं डाला जा सकता, लेकिन बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
निशा: जिम्मी, आप सही सोच रही है, ढोकला गहरी थाली में है तो ढोकला के थिक यानि कि मोटे टुकड़े बनेंगे, ईनो फ्रूट साल्ट वही है जो पेट के पाचन के लिये लेते हैं.
निशा: स्वर्णिमा, मुझे इसी तरह काम करना अच्छा लगता है.
I want to thank you a lot for the Besan Dhokla recipe. I have tried it 2 times now, and every time it has turned out perfect.Can we use citric acid instead of tartaric acid to give sourness?
Also, could you please share with us recipe for Nylon Dhokla?
with best wishes,
Sujata
निशा: सुजाता,टार्टरिक एसिड यूज करना ही अच्छा है, सीट्रिक एसिड को प्रजरवेटिव के रूप में यूज करते हैं.
maine do baar dhokla bananya ...dusri baar dhokla pehli baar se jyada tasty aur sapanji tha...apki reciepe ki jo ye site h bahut hi useful h
again thanx nisha ji
निशा: सोनिया, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा, 2 कप बेसन को घोलने में लगभग 3/4 कप पानी लग जाता है, इसके लिये आप वीडियो भी अवश्य देखिये, आप इसे आसानी से बना सकेंगी.
निशा: खुशी, नाप के लिये स्टेन्डर्ड कप आते हैं, लेकिन हम अपने घर के कप और कटोरी से भी नाप सकते हैं, बैटर हम बताये गये बैटर के अनुसार ही बनायें और उसी तरह से पकायें, अगर ढोकला को प्रोपर स्टीम दे कर पकाया जा रहा है तो 20 मिनिट ढोकला बन कर तैयार हो जाता है, अगर कच्चा है तो चैक कीजिये, और पकाइये, धन्यवाद.
निशा: मनी, अधिक नीबू का रस डालने से ढोकला खट्टा हो सकता है.
निशा: मेघा, प्लीज ढोकला बनाने का वीडियो देखिये, रेसिपी को और एक बार पढ़ लीजिये, आप ईनो फ्रूट साल्ट नया लाकर डालिये, आप अच्छा स्पंजी ढोकला बना लेंगी और पैकेट पर ढोकला बनाने की रैसिपी दी गई होती है.
निशा: रेखा ढोकला फूला है, और सारी चीजें आपने ढोकला वाली ही डाली है, ढोकला का टेस्ट आना ही चाहिये, हो सकता है कि बेसन की क्वालिटी अच्छी न हो,और आप समझ सकती हैं, कि क्या कमी रही, फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छा ढोकला बना लेंगी.
निशा: हर्ष, ढोकला को पूरी तरह स्टीम न मिले तो एसा हो सकता है, आप ढोकला कुकर में बनाइये एकदम अच्छा बनेगा.
निशा: सौम्या, आप जो ईनो फ्रूट साल्ट या बेकिंग सोडा डाल रही हैं, वह खराब हो सकता है, ये चीजें नमी पाकर खराब हो जाती है, प्लीज आप फिर से ट्राई कीजिये आप अच्छा ढोकला अवश्य बना सकेंगी.
निशा: रेखा जी हां बनाया जा सकता है.
निशा: प्रिया, खान्डवी बनाने की विधि वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर खान्डवी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
dhokla me dahi dalne se kya hota hai.
निशा: कल्पना, स्वाद भी आता है और ढोकला स्पंजी भी होता है.
निशा: खुशबू, चने की दाल से बनाये गये ढोकला को गुजरात में खमन कहा जाता है.
निशा: वर्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा, व्हाइट खमन के लिये सूजी का बनाइये, पीले के लिये बेसन का और ग्रीन करने के लिये सूजी में पालक पीस कर मिला दीजिये.