बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जीके जी, बैटर पतला हो या ईनो साल्ट डालकर बैटर को ज्यादा देर तक फैट दिया गया हो तब ढोकला कम फूलता है.
Plz tell me
निशा: मोहिनी, 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालिये.
निशा: Mrs, gupta, ढोकला के लिये बारीक बेसन यूज किया जाता है.
aapki harek receipe bahot jaldi samaj aa jati he thank you mam
निशा: मनीषा, कोई भी कुकिंग ओइल यूज कर सकते हैं.
निशा: नेहा, चीनी नहीं डालने पर ढोकला के स्वाद में जो मिठास मिलती है वह नहीं मिलेगी, स्वाद तो अच्छा ही होगा.
& very nice dish.
निशा: abc, अदरक पेस्ट या मिर्च का पेस्ट नहीं डालना चाहते तो मत डालिये, ढोकला कम तीखा बनेगा, अच्छा बनेगा.
निशा: abc, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
dhokla k liye टार्टरिक
एसिड kaha milenga??? or konsa brand Lena hai.??? plz reply...thanks
निशा: चारु, टाटरी, किराना स्टोर पर मिल जाती है, कोई भी ब्रान्ड ली जा सकती है.
निशा: अस्वाद जी, ईनो साल्ट की जगह बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
agar mujhe microwave me dhokla bnana ho to kitni dgree me aur kaise bnayege.
निशा: सुचिता जी, वेबसाइट पर माइक्रोवेव में ढोकला बनाने की रैसिपी दी गई है सर्च बटन पर माइक्रोवेव में ढोकला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
It can be made in microwave oven. I am a professional but I do love to try something new in kitchen. I have it in my home however it wont be fluffy as much as its better if u make it in steam (water steam) not dry steam. You can make it in microwave Oven
निशा: सिद्धार्थ, आप सही कह रहे हैं कि ढोकला भाप में बहुत अच्छा बनता है, लेकिन ढोकला माइक्रोवेव में भी अच्छा फूलता है और स्पंजी बनता है.
AUR CHUTNI
निशा: आशा, बेसन को दही में घोल कर ढोकला बनाया जाता है, तब नीबू का रस या टाटरी डालने की आवश्यकता नहीं होती और ढोकला को हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व कीजिये. चटनी की रैसिपी वेबसाइट पर देख सकते हैं.
bazar me dhokle ke saath chutni milti hai plz uski receipe zaroor bheziyega.
waiting eagerly
Sardio me idli me khamir uthane ke liye kya karna chahiye.
निशा: विभा, सर्दियों के मौसम में दाल चावल को पीसकर बन्द अलमारी या ओवन में रखें और साथ में 1 बड़ा प्याला गरम पानी का रख दीजिये, जिससे वहां का तापमान बड़ जाता है और इडली बैटर जल्दी फरमेन्ट होकर तैयार जाता है.
निशा; पूनम, बेसन के ढोकला की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बेसन ढोकला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: दिव्या जी, ढोकला 20 मिनिट में पक जाना चाहिये, बैटर जो ढोकला बनाने रख रही हैं वह जिस बर्तन में डालें वह 1-1 1/2 इंच मोटाई का हो बहुत अधीक बैटर डालने से हो सकता है कि ढोकला देर से पके.
निशा: स्तुति जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पियूष जी, ढोकला पेस्ट ज्यादा पतला और ज्यादा गाढ़ा नही होना चाहिये, इसकी कनसिसटेन्सी पकोड़े के घोल जैसी कनसिसटेन्सी होती है.