बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिमाक्षी जी, ढोकला को प्रेशर कुकर में बनाया जा सकता है.
निशा: रुचि जी, इसमें पानी की मात्रा अधिक की जा सकती है, 1/2 -3/4 कप पानी डाला जा सकता है.
निशा: नेहा, फूड कलर डाला जा सकता है और बहुत ही कम हल्दी पाउडर डाला जा सकता है.
निशा: श्वेता जी, ढोकले के लिये ईनो साल्ट या बेकिंग सोडा डालना जरूरी है, ये ही ढोकला को स्पंजी बनाते हैं.
निशा: भूपेन्द्र जी, सीट्रीक एसिड से ढोकला फूलता है और खट्टा स्वाद भी मिलता है.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:आशुतोष जी, ईनो फ्रूट साल्ट पेट में गैस और पाचन की परेशानी में लिया जाता है, मेडिकल की शोप से आप इसे ले सकते हैं.
निशा: नेहा, ईनो की जगह बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है.
निशा: प्रतीक जी, एक कप बेसन में आधा छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं, और बैटर को पकोड़े के घोल के जैसा गाढ़ा घोल कर तैयार कीजिये, ढोकला अच्छा फूलेगा.
I cooked it very well, but the dhokla was not proper in shape and test was like more of "Besan" test.
निशा: अभिशेक जी, ढोकला कम पका हो तब एसा हो सकता है,ढोकला पूरी तरह से ढककर पकाइये, उसको पकने के लिये भाप अच्छी तरह मिलती रहे, 20 मिनिट में ढोकला पककर तैयार हो जाता है.
this is a nice recipe to making instant dhokla
निशा: रेखा जी, बेसन सूजी मिक्स ढोकला अच्छा बनता है, वेबसाइट और चेनल पर रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर सर्च किया जा सकता है.
निशा: राजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिया, दही डालकर ढोकला बना रहे हैं तो टाटरी डालने की आवश्यकता नहीं है. दही ताजा हो और खट्टा न हो तो थोड़ी टाटरी डाली जा सकती है, और जब ढोकला पहले से खट्टा है तो उसमें और नीबू डालने की आवश्यकता नहीं है.
Deepak Sharma
निशा: दीपक जी, ढोकला में तड़का के लिये रिफाइन्ड तेल ही अच्छा रहता है.
निशा: चिंकी,ढोकला का घोाल इडली के बैटर जैसा गाढ़ा ही होना चाहिये, पतला घोल हो जाने पर ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
निशा: इशिता जी हां सीट्रीक एसिड भी डाला जा सकता है.
निशा: वंदना जी, बैटर बना कर तैयार कर लीजिये, बर्तन जिसमें ढोकला पकाना है उसे भी तैयार कर लीजिये, अब बैटर में ईनोसाल्ट डालिये और मिक्स होने तक मिला लीजिये, ज्यादा नहीं फैटना है, बर्तन में बैटर डालिये और ढोकला पकने के लिये रख दीजिये, और वीडियो देख लीजिये तब आप आसानी से ढोकला बना सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: हिमानी, पोटेटो वेजेज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है.
निशा: अनिरुद्ध जी, ढोकला में तड़का पानी वाला लगाने से ढोकला गीला और सोफ्ट हो जाता है, आप न पसन्द हो तो सिर्फ तेल से ही तड़का लगाया जा सकाता है.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती, ढोकला को जूसी करने के लिये तो तड़के साथ पानी ही डाला जाता है, थोड़ा पानी और ज्यादा कर दीजिये.
निशा: निशा: ढोकला को पहले काट लीजिये, और तड़के पानी कटे भागो पर भी डालिये, ढोकला में पानी अन्दर तक अवश्य जायेगा.
निशा: ढोकला को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: अनिरुद्ध जी, ढोकला में तड़का पानी वाला लगाने से ढोकला गीला और सोफ्ट हो जाता है, आप न पसन्द हो तो सिर्फ तेल से ही तड़का लगाया जा सकाता है.
Can we use yeast to make spongy dhokla.
निशा: रुचि, ढोकला में यीस्ट डालने की आवश्यकता नहीं है, ढोकला वीडियो देख लीजिये, अगली बार ढोकला का बैटर गाढ़ा बनायें, ईनो साल्ट डालकर मिलायें और पकायें, आप ढोकला अच्छा बना लेंगी.