बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine aapki dhokla recipe try ki aur woh bahut hi achchi bani jab Maine dhokle apni teacher aur friends ko khilaye toh unhone meri khoob tariff ki thank you so much Nisha mam
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदित्य जी, घोल को थोड़ा गाढ़ा रखें, इनो साल्ट बाद सबसे बाद में डालें, इसे मिलायें, लेकिन घोल को देर तक न फैंटे, प्लीज वीडियो देख लीजिये, आप अवश्य ही अच्छा ढोकला बनायेंगे.
निशा: श्वेता जी, दही डालने की आवश्यकता नहीं है, बेकिंग सोडा और नीबू सत यूज करके ढोकला बना सकते हैं.
निशा: ईनो साल्ट की जगह बेकिंग सोडा युज किया जा सकता है.
1 ghante me kese banega
ye bhigad jata h
निशा: साक्षी जी, ये ढोकला रात भर भिगा कर नहीं बनाया जाता है, इसे तुरन्त घोल बनाकर बनाया जाता है.
spungy nhi hota jo receipe btai h usi k according bnati hu bt nhi hota spungy pls give advice.
निशा: तरुना जी, घोल पहले की अपेक्षा थोड़ा गाढ़ा रखें, और सारी तैयारी करने के बाद उसमें इनो फ्रूट साल्ट मिलायें, और पकने रखें, बहुत अच्छा ढोकला बनेगा.
Thnk you mam
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I would like to thank you for this great recipe. As this is a great dish for our Sunday's breakfast. Thanks
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चारु जी, ढोकला के लिये बेसन बारीक ले सकते हैं.
निशा: सिंह जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधुरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वनीता जी, ढोकला कम पका होने से एसा हो सकता है, अगली बार ढोकला को थोड़ा और अधिक पकायें, बेसन की स्मैल नहीं आयेगी.
And Nisha ji I would like to know the, uhhm you know, how much you get by this website. Amount in figures would be highly appreciated.
a lot but dont have money to buy besan
निशा: सोनाली जी, ढोकला कम पका हो तब एसा हो सकता है, अगली बार ढोकला को पकाने के बाद थोड़ा ठंडा होने के बाद तड़का लगाइये.
निशा: उदय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine dhokla apki recipe se banaya bahut achha or soft bana but jab main us par tadke wala pani dala to wo melt ho gya ...shape change ho gya or kachha sa lagne laga iska kya reason he pls tell me ASAP
THANK YOU
Aapne dhokle ki 2 recipes sikhai hn ek jhatpatdhokla or ek besan ka dhokala
Jhatpat dhokle me aapne suji dahi daal k bnaya h nimbu nhi daala h
To dahi dalne se kya fark rehta h or agr dahi daale to nimbu nhi dalna h kya????
Suji k 7 dahi or sirf besan ho to nimbu ???
Ya nimbu dahi dono use kr sakte hn?????
Plz reply
in my AMC Primer system . Oil is not required .
thanku so much nisha ma'am
according to ur recipes.....
simple & very testy thanks ma'am....:)
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.