बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I tried making dhokla but it did not come out well. The base is still raw. Can I do anything to improve it or can I use it to make something else?
निशा: रूही जी, अगली बार बैटर थोड़ा सा गाढ़ा रखें और ईनो फ्रूट साल्ट डालने के बाद बहुत ज्यादा देर तक चलायें न बस मिक्स करें, पानी पहले से उबलने रखें और तुरन्त बैटर को थाली में डालकर पकने रखें, ढोकला अच्छा बनेगा.
निशा: सुमन जी, सर्दी के मौसम में बैटर को फरमेन्ट होने में थोड़ा अधिक समय लगता है, बैटर को फरमेन्ट होने के लिये किसी बन्द अलमारी में रखें और साथ में किसी बर्तन में गर्म पानी रख दीजिये, जिससे अलमारी का तापमान थोड़ा अधिक हो जाता है और बैटर जल्दी फरमेन्ट हो जाता है.
निशा: शामभवी जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: सोफिया जी, तेल डालने से खमन थोड़ा सोफ्ट बनेगा और स्वाद भी अच्छा रहेगा.
निशा: ज्योती जी, ढोकला या केक माइक्रोवेव में बना रहे हैं तब माइक्रोवेव सेफ कांच और माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक के बर्तन यूज कर सकते हैं, अगर माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बना रहे हैं तब किसी भी मैटल के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: दीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप इतना छोटे हैं, लेकिन आपकी कुकिंग में रुचि है. ढोकला का वीडियो अच्छी तरह देखिये, बर्तन को अच्छी तरह ढककर पकाइये और ढोकला को तेज आग पर 20 मिनिट तक पकने दीजिये, इतनी देर में ढोकला अच्छी तरह पक जाता है.
Mjhe dhokla bht psnd h, aj mjhe recently dhokla khane ka mnn hua, mne apki website open kri , and jo recipe apne de rkhi h usi k according mne dhokla bnaya, Ma'am seriously mjhe cooking nhi aati but first time itna tasty dhokla bna h ummmm yummmyy... Ab next mai idli try krungi....
Thank you Ma'am itni achi veg. Dishes btane k liye ......
God alws bless you
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried your receipe in same way its written first time when i prepared it was not gud, bt again i saw the vedio and prepared on the same day .. followed the steps of mixing besan, water, lemon and salt and then keep it for 10 min.. whether u have written to बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके ....this will not work.. but the vedio is gud.... i will recommend to see the vedio .. wen again i prepared on the same way it was really gud .. very spongy and tasty .. my husband loved it :) finally i cud prepare the gud one in second try .... i am very happy ... Thanks to u :)
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine pehli bar besan dhokla banaya or wo sab ko bhut pasand aaya thank u so much...
निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz reply me
निशा: अमोल जी, ढोकला का बैटर थोड़ा गाढ़ा रखिये और जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसे तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, अब बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर अच्छी तरह मिलने तक मिलाइये, ज्यादा नहीं फैंटना है, बैटर को बर्तन में डालकर पकाइये, ढोकला अवश्य फूलेगा.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: r.g. थाली स्टील की ले लीजिये जो हर घर में आसानी से मिल जाती है, और अच्छी भी होती है.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी हां कुकर में जो बर्तन आसानी से आ जाय उसे रखा जा सकता है.
निशा: प्रफुल्ल जी, ढोकला कुकर में बनाते समय कुकर के ढक्कन पर सीटी नहीं लगाते.
निशा: प्रफुल जी आप क्या पूछना चाहते हैं समझ नहीं आ रहा है?
Thank u nisha ji
निशा: वैभव, बहुत बहुत धन्यवाद.
THANK U .. MAM
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lakin kya dhoklai ke mishran ko bhigne nai rakhna hai......plx reply
निशा: शबीना जी, ये ढोकला तुरन्त बनता है, इसे भीगने रखने की आवश्यकता नहीं है.
kya hm eno salt ki jagha baking powder ya baking soda use kr skte hai. plz reply.
निशा: रूबी जी हां बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं.
निशा: सुशील इसमें हमने दही नहीं डाला है. इसे नीबू का रस डालकर बनाया है.
निशा: शताक्षी जी, ढोकला का बैटर थोड़ा गाढ़ा बनाये और ईनो साल्ट डालकर उसे तुरन्त पकने के लिये रखें, ढोकला अवश्य फूलेगा.