बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनु, गैस पर भाप में ढोकला 20 मिनिट में पक जाता है, इलेक्ट्रिक स्टीमर में 12-15 मिनिट होने पर आप इसे चैक कर लीजिये, और नहीं पका है समय और देकर ढोकला पकाया जा सकता है.
निशा: नीरज जी, मुझे बहुत अच्छा लगा, आप बहुत अच्छा ढोकला बना रहे है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बीलाल जी, ढोकला के लिये बेकिंग पाउडर यूज नहीं करते, इसके लिये बेकिंग सोडा या ईनो फ्रूट साल्ट यूज करते हैं, अगली बार आप अच्छा ढोकला अवश्य बना सकेंगी.
निशा: वशीम जी, ईनो फ्रूट साल्ट वही है, जिसे पेट में गैस और अपच होने पर लिया जाता है. मैडिकल की दुकान या किराना दुकान पर ईनो कह कर आप ले सकते हैं
निशा: प्रियंका, जी हां अवश्य बना सकते हैं.
I like ur website very much
I want to know can v make dokla by any other fermentation method eno ki jagah kyu ki pehle eno nahi milta tha to kese banta tha dokla
Thanku
निशा: लुम्बना जी, बेकिंग सोडा डालकर ढोकला बनाया जा सकता है.
निशा: आरती, घोल को थोड़ा गाढ़ा रखें, ढोकला बनेगा.
निशा: रुचि, प्लीज वीडियो ध्यान से देखिये और सारी चीजें नाप कर लीजिये, कोशिश कीजिए, बहुत अच्छा ढोकला बनेगा और आप बनालेंगी
निशा: मीनाक्षी, थोड़ी सी कोशिश करने से हर प्रोब्लम दूर हो जाती है, बह्तु अच्छी रैसिपी बनती है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, धोकला का बैटर बनाने के बाद और सारी तैयारी करने के बाद ईनो फ्रूट साल्ट मिलायें, ढोकला अच्छा स्पंजी बनेगा, ढोकला पकाते समय गैस तेज ही रखें, बैटर पतला होने से एसा हो सकता है.
निशा: श्रुति, ढोकला के लिये नीबू का रस नहीं लेना चाहती तो दही लीजिये, टाटरी भी ली जा सकती है.
निशा: प्रिया, जी हां अवश्य बना सकते हैं, इडली स्टेन्ड में ढोकला इडली के आकार का बनेगा और 10-12 मिनिट में बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: मीनाक्षी, ढोकला में ईनो पाउडर डाल कर तुरंत पकने के लिये रख दीजिये, यह एकदम स्पंजी बनेगा.
निशा: सोनक जी, थाली को चिकना कीजिये और ढोकला ठंडा होने के बाद ही थाली से निकालिये, ढोकला अच्छी तरह निकल आता है.
threw your guidance I am able to make testy dhokla.....
निशा: रीना, आपक भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज जी, आप सारी चीजें बराबर लीजिये और दिये हुये तरीके से ढोकला बनाइये, ढोकला लाल नहीं होगा.
निशा: गीता, ढोकला 20 मिनिट में पक जाता है, गैस बन्द कर दीजिये और चैक करके ढोकला कन्टेनर कुकर से निकाल लीजिये, ठंडा होने पर कन्टेनर से ढोकला निकाल लीजिये.
निशा: मीरा,जी चीनी बेसन के घोल में डाल सकते हैं.