बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शशि, बेसन का ढोकला आप बनाइये, अच्छा स्पंजी ढोकला बनता है, कोशिश कीजिये आप अच्छा ढोकला बनेगा.
निशा: अमरेन्द्र, ढोकला को थोड़ा ठंडा होने के बाद बर्तन से निकालिये, वह नहीं टूटेगा.
निशा: ज्योति ही, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सराह, ढोकला भाप में पकाया जाता है, राइस कुकर में 2 कप पानी भर लीजिये, जाली स्टेन्ड पर ढोकला का बैटर भरा हुआ बर्तन रख दीजिये,भाप निकलने के लिये थोड़ी सी जगह रहे, अच्छा ढोकला बन जायेगा.
निशा: चिंकी, नीबू या टाटरी और ईनो या बेकिंग सोडा दोंनो में से एक ही चीज डालते हैं, ढोकला के लिये आप वीडियो देख लेंगी तो आप इसे आसानी से समझ लेंगी, धन्यवाद.
Bt i wanna know kya hum iske tadke me cheeni ka istemaal zyada kr skte hain...?
निशा: अदिबा, जी हां आप ज्यादा चीनी डाल सकते हैं.
Thanks again
निशा: डा. प्रशान्त, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
and it's very testy.
निशा: निशु, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
magar tarif to apki karni chahiye.
thank u nisha ji.
निशा: रोहित ढोकला आपने बनाया और तारीफ भी आपकी होगी, मुझे आपने इतना अच्छा कमेन्ट दिया है उसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
apke dawer batiye gai recipe se mene dhokhla banya such me first time me intana achha bana jasa markt me banta hai ghar me sabne tarif ki thax you
निशा: मालती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशि, ढोकला किसी भी बर्तन में बन सकता है, नीचे रखने के लिये स्टेन्ड की जगह कोई प्लेट या कटोरी भी रख सकते हैं.
निशा: रीना, अवश्य डाल सकते हैं.
Ye wahi bazar wala dhokla h.?????? Vo bhi isi tarah bnata h kya....mane jo dhokla bnaya tha uska taste ekdam badia tha par uske piece sahi nhi kat re the...... bikhra bikhra sa bna tha par taste ekdam badia tha...... plz help me......
निशा: मोनिका, अगली बर बैटर थोड़ा पतला बनायें और तड़के के लिये जो पानी ले रहे हैं वह भी थोड़ा अधिक रेखें, ढोकला अच्छा बनेगा.
निशा: शैलजा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुचिता, खमन के लिये घोल पकोड़े के घोल जैसा गाढ़ा घोल होना चाहिये.
Kya bazar me jo dhokala milta h vo bhi isi tarah bnaya jata h ..... uska sponz kafi fine hota h mane jo bnaya tha achcha tha par utna bandha hua spnz nhi tha matlb bikhra bikhra sa tha haan taste was good....... thank u mam n plz reply......
निशा: मोनिका, अगली बार ढोकला का बैटर इससे थोड़ा सा पतला रखना, ढोकला ज्यादा स्पंजी बनेगा, और तड़के के लिये पानी थोड़ा अधिक लीजियेगा, आप अच्छा ढोकला बना लेंगी
निशा: विवेक, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका, ढोकला का बैटर ज्यादा पतला मत कीजिये, जिस बर्तन में ढोकला बना रहे हैं वह ऊंचाई में आधे से अधि न भरे, सारी तैयारी के बाद बेसन में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर बैटर के फ्लपी होने तक मिलाइये, बहुत अधिक मत फैटिये, ढोकला स्टीम करते समय पानी में हमेशा अच्छी भाप बनती रहे. थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद सारी प्रोब्लम सोल्व हो जायेगी.