बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
meine apki dhokla recipe try ki &recipe bahut testy bni...
Thanks mam
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, ईनो साल्ट मेडिकल शोप पर मिलता है, ये बोटल और पाउच दोंनो में मिल जाता है, इसे पेट में अपच के लिये यूज करते हैं, उसी ईनो साल्ट को ढोकला बनाने में यूज किया जाता है.
meine apki dhokla recipe try ki aur yeh bht ache bni. mam , now i want know ki hm yeh dhokla kitne time tak bna kar rkh skte h...
reply must mam
निशा: लोकेश जी हां दही से ढोकला बनाया जा सकता है.
Has hecho un buen trabajo. Es muy útil.
dhokla ko 30 minutes pkaya tha but kacha raha tha........ap bata sakti h iski wajah?
निशा: सारा जी, ढोकला को अच्छी तरह भाप नहीं मिल पाने से एसा हो सकता है, बर्तन जिसमें ढोकला बना रहें हैं, उसका ढक्कन अच्छी तरह से ढक पा रहा है, अगर भाप बहुत ज्यादा निकल रही है, तब पूरी तरह से भाप ढोकला को पकने के लिये नही मिल पाती. आप ढोकला को कुकर में बना सकते हैं, 20 मिनिट में ही ढोकला बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: नीलम जी, ढोकला थोड़ा कम पका होने से एसा हो सकता है.
निशा: सुमन जी, सिरका यूज करके हमने ढोकला बनाया तो नहीं है, लेकिन सिरका खट्टा होता है, नीबू की जगह यूज किया जा सकता है, आप इससे बनाइये और अपने अनुभव यहा शेयर कीजिये.
,Thanks
निशा: Pakhu di, वेबसाइट पर बनाने से इस पर लिखने से तुरन्त तो कुछ नही मिलता है, लेकिन लिखना अच्छा लगता है, और हमारा काम लोंगो को पसन्द आता है तो फेम भी मिलती है, और जब वेबसाइट पर काम ज्यादा हो जाता है तो इस पर एड दिखाये जा सकते हैं और उससे पैसा मिलता है.
निशा: पोम्पी जी, इसके लिये प्लीज एक बार वीडियो देख लेंगी तब आपको इसे बनाने में कोई भी परेशानी नहीं होगी.
निशा: चंदा जी, ढोकला के बैटर में थोड़ी सी हल्दी मिला दीजिये, ढोकला का अच्छा कलर आयेगा. ढोकला में पानी अधिक है और उसी बर्तन में ही भरा है तो ढोकला नीचे से नरम हो कर गल जाता है, एकस्ट्रा पानी हटा देने से ढोकला नीचे से नहीं गलेगा.
निशा: निसरिन जी बटर मिल्क से भी ढोकला बनाया जा सकता है.
निशा: जूही जी, बेसन का घोल थोड़ा गाढ़ा बनायें, सारी तैयारी करने के बाद उसमें ईनो फ्रूट साल्ट डालकर भाप में पकने के लिये रखें, ढोकला अच्छा फ्लपी बनता है.
Mane aaj pahli baar aapki recipe se dhokla bnaya... aur bhot acha bna. Bilkul shop jaisa. Thank You so much for such a wonderful recipe.
You are doing a great job by sharing your recipes.
May God bless you!!!
May you keep on guiding and inspiring us.
निशा: दीप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रांजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
but if we add baking soda then, in what quantity??????????
निशा: श्रुति जी, बेकिंग सोडा 1/2 छोटी चममच डालना है.
निशा: नीलम जी, इतने बैटर के लिये आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा लेना होता है.
And eno kind jagah soda dal sakte hai to kitna daale mam please dono question ka answer dijiyega I will wait please try to rply soon
निशा: स्वेता जी, बेसन दुगना है तो ईनो फ्रूट साल्ट भी दुगना ले लीजिये, यानि कि 1.5 छोटी चम्मच ले लीजिये, इसकी जगह 1 छोती चम्मच बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
if yes the what is the quantity of nimbu satva???
निशा: प्रांजल जी, नीबू का सत्व मीन्स टाटरी या टार्टरिक एसिड यूज किया जा सकता है.
निशा: शमा जी, कई तरह की इडली रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर इडली लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: Dharitri ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजश्री जी, बेसन गाढ़ा घोल बनायें, बर्तन तैयार करें, घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर मिलायें, बर्तन में डालें और ढोकला पकायें, बनाने से पहले इसका वीडियो अवश्य देख लीजिए.
निशा: शाजिआ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i am a big fan of you. i have learnt many recipes from you site like jalebi, rasgullas, idali sambhar , besan ke gatte , khaman dhokla etc. and i made these all things very very tasty. i want to thank to you . thanks alot for your recipes. keep it up :-)
निशा: डा. श्वेता जी, मेरा ये पसन्दीदा काम है, हमेशा ही करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जरमीन जी, कुकर में ढोकला बहुत अच्छा बनता है.