बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Muje respi to samj as gai h per bartan samj nhi aye kon sa use kare or bhap kisme de.kese plz btaiye
निशा: डिंपल जी, कोई भी बडा़ बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रख दीजिए. मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये.इस बर्तन को ढककर ढोकला मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
निशा: जाहिद जी, खमन यानि कि ढोकला के लिये बेसन यूज करते हैं, बेसन चने की दाल को पीस कर बनाया जाता है.
निशा: आनंद जी आप इसे बिना दही के बना सकते हैं.
निशा: प्रकाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन फूल सके.
निशा: नुपूर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene1st time dhokla banaya lekin ek dum parfect bana tha u are a too good.
निशा: तबस्सुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Its good
इनो सॉल्ट का मतलब
निशा: हेमन्त जी ईनो साल्ट मेडिकल की दुकान पर मिल जाता है इसे पेट में अपच होने पर लिया जाता है, इसे हम यहा ढोकला को स्पंजी बनाने के लिये यूज करते हैं.
Faltu sb faltu... ye recepie bhi or tum sb bhi cz mera nhi bna meri mumma ne bhi try kia tha... jhute log paap lgega
Mam mera dhokle me spanj bahut kam aata h aisa kyo hota
निशा: सोनी जी, अगली बार जब आप ढोकला बनायें, बैटर थोड़ा पहले की अपेक्षा गाढ़ा रखें, ईनो फ्रूट साल्ट डालने के बाद तुरन्त पकने रखें, ढोकला पकते समय पानी में अच्छा उबाल रहना चाहिये. अच्छा स्पंजी ढोकला बनेगा.
NISHA G APKA BAHUT BAHUT THANK U
mera dhokla bilkul kachha bana is recipe ko follow krke.
really it is very delicious thankyou nisha ji for this recipe
Mam aapki batayi hui har dish mujhse perfect bethti h bt ye dhokhla nahi banta maine 4-5 time try kiya bt ye bhot kam fulta h sunday ko banaya to upar se to ful gaya bt niche bhot tight tha pls mam batiye na kya mistake ho rahi h
Namastey nisha ji maine do baar dhokla banaya pr ptaa nhi kyu thoda kadwaaa bna plz koi solution btaiye.
निशा: अंजली जी, बेसन का स्वाद खराब हो सकता है, या नीबू का रस निचोड़ते समय नीबू के छिलका को ज्यादा मसल कर न निचोड़े, इसका कढ़वापन हो सकता है.
Dhokla ka swad accha tha lekin uska rang orange ho Gaya - Aisa kyon ?
निशा: नूतन जी, मिश्रण में हल्दी अधिक होने से एसा हो सकता है.
besan konsa use karna hai barik ya mota
निशा: टिंकल जी, नार्मल बेसन बारीक बेसन जो घर में यूज होता है उसे ढोकला के लिये यूज किया जाता है.
Its goood........
yummy.......Message ...
Very good Nisha ji what a soothing way to make complex recipes in simple way
निशा: नितिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hiii mam aapka dhokla bahut hi achcha ban gaya hai
How many water add in 200gm basen
निशा: प्रशान्त जी, इसमें 3/4 कप पानी यूज होना चाहिये, पानी बेसन की वैरायटी पर डिपेन्ड करता है, 1-2 टेबल स्पून पानी कम या अधिक भी लग सकता है.
I very much like the way you are showing your every recipe
Whenever I want any kind of recipes first I always use to search nisha mudhulikas recipe..
The recipe shown by you are becoming amazing
Everyone in my house like it very much when I made them....
Thank u so much...
Hare krishna aunty.. I have been struggling to make a perfect dhokla for the last 2 years...everytime it came out as less spongy.... but I am very happy today because I have not just made it but my sister, who completely dislikes dhokla, has also eaten it with a smile on her face. I can't imagine I made it without curd and it came so perfect inspite of being cooked in microwave..Thank you..hare krishna :)
निशा: वन्दना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we use Venegar instead of Lemon.
Unable to make Dholla Soft in Mivrowave
can we make dhokla in handava
dear nisha ji aap baohot hi aacha dhokla banati ha aap aur bhi cheez aachi banati ha aap bahout smile karti ho aapni show mein .aaj maina besan ka dhokla banaya bahout hi tasty bana aapka bahout hi sukria
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam, main dhokle mein sab kuch naam kar dalti hun aur inno bhi add krti hun fir bhi mera dhokla fulta nhi hai.
निशा: कविता जी, बैटर को न अधिक पतला और न अधिक गाढ़ा होने दें, और ये चीज आप थोड़ी सी प्रेक्टिस से क्लीयर हो जायेंगी, आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.