बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, आप नींबू न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: कवीता जी, आप अदरक के बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; स्वाति जी हां खाना सोडा भी यूज किया जा सकता है.
निशा: रेशमा जी, बारीक सरसों को राई कहते हैं.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कामत जी हां बन सकता है, नीबू के सत की जगह नीबू का रस ले लीजिये, और ईनो साल्ट की जगह बेकिंग सोडा यानि कि खाने का सोडा यूज कर लीजिये.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशिका जी, अधिक मात्रा में बैटर होने पर ईनो की मात्रा बढ़ जाती है, बैटर दुगना होने पर ईनो दुगना लेना होता है.
निशा: स्वाती जी, आप माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड ले सकती है, इससे माइक्रोवेव और ओवन दोंनो का काम हो जाता है.
निशा: बिमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, परेशान न हों कुछ सावधानियों का ख्याल रखें जैसे- अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
निशा: हिमांशु जी, दोनों ही स्वादिष्ट होते हैं, आप दोंनो बना कर खायें और बतायें कि कौन सा ढोकला आपको ज्यादा अच्छा लगा.
निशा: कामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, वही ईनो है यह.
I would like to know, sugar is compulsory to add. And water should be use hot or cold?
निशा: सोनी जी, आप न डालना चाहें तो न डालें पर इससे टेस्ट में फर्क पड़ेगा. गरम पानी डाल सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, 3/4 छोटी चम्मच मतलब आप एक चम्मच से थोड़ा कम ईनो ले लीजिये.
निशा: ढोकला बनाते समय नीबू का रस या टाटरी का यूज करते हैं वह खट्टा स्वाद देती है और तड़के समय इसमें चीनी का यूज करते हैं उससे मीठा दोंनो मिलकर खट्टा मीठा स्वाद हो जाता है.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा न हो. ईनो साल्ट डालकर, मिश्रण में मिलायें, मिश्रण को ज्यादा देर तक न फैंटे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. ढोकला पकते समय गैस तेज रखें, बहुत अच्छा ढोकला बनेगा.
निशा: दिया जी, आधा छोटी चम्मच और 1/4 छोटी चम्मच यानि कि आधा छोटी चम्मच से आधा ले लीजिये, ये 3/4 हो जायेगा.
निशा: जसविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृत्तिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.