बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank you super dish
निशा: दिलखुश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, आप इसे बेकिंग सोडा़ डाल कर भी बना सकती हैं.
निशा: दामोदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks....
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, ढोकला को पकने में 20 मिनिट लगते हैं, 10 मिनिट पका हुआ ढोकला कच्चा ही लगेगा.
निशा: अनुज जी, काफी स्टीम बाहर निकल जाती है, और अगर कुछ वाटर ड्रोप ढोकला के ऊपर गिरती है तो परेशान न हो, पकने के बाद थोड़ी देर उसे ठंडा होने तक ये वाटर खतम हो जाता है.
निशा: प्रीती जी, परेशान न हों कभी कुछ एसा हो जाता है, ढोकला को अच्छी तरह से ढकें और हाई मीडियम फ्लेम पर पकने दीजिये, फिर से ट्राई कीजिये आप बहुत जल्दी अच्छा ढोकला बनायेंगी.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, ढोकला नीबू से या दही से किसी भी बना सकते हैं.
निशा: आरती जी, ईनो साल्ट 3/4 छोटी चम्मच डालना है.
Mene dhokla bnaya tha abi to banne k bad wo red color ka bna he... apki recipe k according bnaya tha...
Esa kyu hua...pls reply
निशा: पूनम जी, ढोकला में हमने रैड कलर का कुछ भी नहीं डाला है, बहुत अधिक देर तक पकने के कारण एसा हो सकता है. ढोकला की रेसिपी को पढ़े, और वीडियो देखें, और पहले थोड़ा सा ट्राई करें, आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.
Ma'am mera dhokla aachhe se ni fulta
निशा: अपर्णा जी,अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
निशा: अंजना जी, प्लीज रेसिपी को पढ़ें, नीचे दिये गये सुझाव को ध्यान में रखते हुये ढोकला बनायें, आप अवश्य ही अच्छा स्पंजी ढोकला बनायेंगी.
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फहीम जी, आप राई और तिल का तड़का लगा सकते हैं.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सारस जी, ढोकला पकते समय आग अच्छी जलनी चाहिये, ताकि बर्तन के नीचे जो पानी है उसमें तेज भाप बनती रहे, अगर आग धीमी होने से भाप कम बनती हैं और ढोकला कम फूलता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.
निशा: उरवशी जी, धोकला के साथ नारियल की चटनी या मूंगफली के दाने के चटनी खाते हैं, ये चटनी मेरे वेबसाइट पर देख सकते हैं.
निशा: कृति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, आप इसे बनाकर देखिये, ढोकला अच्छा स्पंजी बनता है, तड़के में पानी की मात्रा ज्यादा लीजिये और ढोकला के ऊपर वह पानी डालने से वह सोफ्ट हो जाता है.
निशा: श्रृ्द्धा जी, बटर मिल्क यूज कर सकते हैं.
निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, ढोकला बैटर प्रोपर न हो अधिक गाढ़ा या पतला हो या ईनो साल्ट की मात्रा सही न हो, या इनो साल्ट डालकर बहुत अधिक फैटती रहें, तब ढोकला अच्छा नहीं फूलता है, आप बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छा ढोकला बनायेंगी.