बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सविता जी, अगर आप बैटर में नींबू के रस का इस्तेमाल कर रही हैं, तो दही डालने की आवश्यकता नही हैं. बैटर के फरमेन्टेशन के लिए किसी भी एक खट्टी चीज का होना अनिवार्य है. आप चाहे तो नींबू का रस डालिए या फिर दही.
निशा: नीलू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: आरती जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी, धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, अगर ईनो न हो, तो बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: पवन जी, इसके लिये आप 1 कप दही ले सकते हैं.
निशा: चंचल जी, यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो ढोकला पर्याप्त नहीं फूलता है. बैटर पतला होने होने पर भी ढोकला नहीं फूलता, ढोकला के नीचे सावधानियां दी गई है आप उसे पढ़ सकते हैं.
निशा: कीर्ति जी, धन्यवाद.
निशा: शालू जी, जरा सी भी कमी रह जाने के कारण ऎसा होता है जैसे कि बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए फिर से ढोकला बनाइए आप अच्छा स्पंजी ढोकला बना पाएंगी. आप एक बार वीडियो भी ध्यान से देख लीजिए. इससे आपको ढोकला बनाने में काफी सुविधा होगी.
निशा: कल्पना जी, आप कृ्प्या बताइए कि किस प्रकार की खराबी आई, तभी कोई सुझाव दे पाएंगे.
निशा: प्रफुल्ल जी, आप ट्राई कीजिए, अच्छा बनेगा.
निशा: दिव्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
My mother used to cook red dhoklas. After steaming dhoklas she used to shallow fry them in a wok. I think reaction of soda and haldi made them red. They used to be very tasty. Can you help me in making the red dhoklas?
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मृ्णालिनी जी, आंच मध्यम हाई रखना होता है. चने की दाल का ढोकला की हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद. ढोकला को अच्छे से फुलाने के लिए. ईनो साल्ट डालकर, मिश्रण में मिलायें. मिश्रण को ज्यादा देर तक न फैंटे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. ढोकला पकते समय गैस तेज रखें, बहुत अच्छा ढोकला बनेगा.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघ जी, माइक्रोवेव में ढोकला 4-5 मिनट में बेक हो जाता है, अधिक समय पकाने पर ये सख्त हो जाता है. नीचे से ढोकला कच्चा लग रहा है, बैटर पतला होने की वजह से एसा हो सकता है.
nishaji main ek college going girl hu aaj maine besan ka dhokla banai hu jo ki kafi acha bna hai..
mujhe bataye yadi 4 cup besan ka dhokla bnana hai to suji kitni dalni chahiye plz reply...
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आप चार कप बेसन से ढोकला बना रही हैं तब उसमें 1-2 कप तक सूजी डाली जा सकती है.
Kya ye cooker me ban sakta h
This Karwa Chauth will be memorable for me forever. I have used your recipe and make a delicious Besan ka dhokla for my wife. She was really surprised because I have never cook for my self.
Thanks for the recipe.
निशा: रणधीर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे बेहद खुशी है कि आपने एक अच्छा प्रयास किया और उसमें आप सफल रहे.
निशा: निशिता जी, धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, आप दही डाल सकती हैं.
निशा: दीपक जी, धन्यवाद.
निशा: अजीत जी, आप बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: सोना जी, आपका भी धन्यवाद.