बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

📅 2 मई 2009 👁 63.5 लाख बार देखी गई 💬 816 कमेंट ★ 3.7 (95961)

image

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.

ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे  बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा  ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन  ढोकला बनाते हैं.

Read - Besan Dhokla Recipe In English 

आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)

  • मिश्रण बनाने के लिये
  • बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
  • हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
  • नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
  • हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
  • ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम

तड़का लगाने के लिये

  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • राई -  आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to prepare Besan Dhokla

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.

khaman_dhokla_2_933409668.jpgबेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.

बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.

बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है.  इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.

ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये.  ढोकला की थाली को  किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये.  चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.

तड़का लगायें:

छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये.  उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये.  हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.

बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है.  टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.

सावधानियां

  • 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
  • 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
  • 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
  • 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.

अन्य ढोकला रेसिपीज

Besan Dhokla Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (95961 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (816)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mohan vaidya
incredible recipe, i'll make a at my home and making a perfectly
heartily thanks for recipe kindness..have a nice day with pleasant stay to all....!!
mohan vaidya
high feathers adventures team..!!

निशा: मोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saniya
Man..... Maine enno K jagha soda use Kiya h or is paste ko karib 30 mint K Ly rakha..... Then check Kiya bt yh knif se dekha th past Thora hard hua h bt chako m Abhi chipak raha h..... What can I do..... This situation
निशा: सानियां जी, बैटर थोड़ा पतला होने से एसा हो सकता है, 30 मिनिट बहुत अधिक होते है़ं, ढोकला का बैटर पतला होने के कारण वह चिपक रहा होता है, लेकिन ढोकला पक गया होता है, बैटर कि कनसिसटेन्सी सही होगी तो ढोकला स्पंजी और बहुत अच्छा बनेगा. थोड़ी सी प्रेक्टिस और मेहनत के बाद ढोकला आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.
Priyanka dixit
Can we use baking soda instead of eno?

निशा: प्रियंका जी, आप बेकिंग सोडा का भी प्रयोग कर सकते हैं..
Aman Kumar Thakur
Thank you for teling us recipe.
Deepak
My fevritdiss

निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Alina Shah
could not stop myself to thank you. Awesome. Thanks!! Cheers

निशा: अलिना जी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
rekha verma
Mera dhokla jyada soft nhi bna h.. uper se soft h bt under se dry lgta h.. iska reason btao or ise thik kaise h..???

निशा: रेखा जी, ढोकला स्पंजी न बन पा रहा हो तो इसके कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं, जैसे की अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. इसलिए इन सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए आप फिर से इसे ट्राय करें. आप बहुत अच्छा ढोकला बनाएंगी.
samta mate
मॅडम आप ने जो ईनो साल्ट दालने को कहा है ओह कितना दालन है

निशा: ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम लेना है.
dinesh dhruw
Mamta ji dhokla ko bhap me pkaya jata hai

निशा: दिनेश जी, हां इसे भाप में पकाया जाता है.
Tanuja Kanyal bhandari
Nisha ji.
अगर स्टैन्ड ना हो तो उस की जगेह पर क्या रखा जा सकता हैं।
निशा: तनूजा जी, कोई छोटी प्लेट रख कर भी ढोकला का बर्तन उसके ऊपर रखकर केक बनाया जा सकता है.
priyanka tiwari
Nisha jii besan me eno powder ki jgha baking powder daal sakte h

निशा: प्रियंका जी, आप इसमें ईनो के बदले बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं.
pooja
Nisha Ji Maine savdhaniyan khub achche se padhkar tb dhokla bnaya tha . aapne jitna ghol btaya h recipe m usse jyada ghol ka bnaya tha . BT mera dhokla 50 minute tk bnta RHA or fir b WO thik se nhi pka . m jis bartan m bnati hu usme thali ko to dhak deti hu BT uss bartan ko nhi Dhaka tha jisme bnaya tha
निशा: पूजा जी, ढोकला के बर्तन को भाप अच्छी तरह न लगे तो एसा हो सकता है, प्लीज आप पानी वाले बर्तन के अन्दर जाली स्टेन्ड पर ढोकला का बर्तन रखें और अब उस बर्तन को अच्छी तरह ढकें, ढोकला 20 मिनिट में पक कर तैयार हो जायेगा.
Narinder
Good recipe.

निशा: नरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Khushal Mehta
Namaskaar Madhu ji,
Aaj mene aapki besan dhokla recipe try ki,same wese hi jese aapne bataya h,
Bahut hi tasty Dhokla bane, or humari poori family ne bhaut maje se khaya,
Thanks

निशा: कोशल जी, जानकर बहुत अच्छा लगा की आपने इतने अच्छे से इस रेसिपी को बनाया. बहुत बहुत धन्यवाद.
Nutan
Thanks for this recipe mam
Its very nice and easy

निशा: नूतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swagatika panda
Nisha ji I want to know that what is eno salt . Can we use anything else instead of eno salt . I m very thankful to u . Your recipes are very good nd easy to make .

निशा: ईनो फूट साल्ट मैडिकल स्टोर में मिल जाता है, आप बेकिंग सोडा का भी प्रयोग कर सकते हैं..
Shubhanshu dewangan
i like your recipes

निशा: शुभांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha goyal
Hi Nishaji
aapki recipes bahut easy aur tasty hoti
maam i have one question aapki is dhokla recipe se dhokla to bahut spongy banata hai par market mai jaisa pani wala dhokla soft aur spongy milta hai waisa nahin banta dry rehta hai dhokla andar se why? i want to make market jaisa dhokla whan can i make changes in recipe pls suggest me thanku

निशा: निशा जी, आप ढोकला में तड़का वाला पानी की मात्रा को थोडा़ अधिक यूज करें तो आपका ढोकला भी वैसा ही बनेगा.
geet
Nyc mujhe achi lagi

निशा: गीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Geeta
Thank You Nisha Ji..dhokla bahut tasty bana..

निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Archana
besan ke dhokhale ma baad me paani dal ne se dhokhala gila nahi hota kya??? Please reply
निशा: अर्चना जी, बाद में तड़का पानी डालने से ढोकला नरम हो जाता है, उसका स्वाद भी अच्छा हो जाता है.
Mou
Hi, m a great fan of urs, I like watching all ur videos of different receipes,

निशा: मोउ जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
suhana Shrivastava
NYC...in recipe I like it..

निशा: सुहाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद
सुजाता
मैंने माइक्रो वेव में ढोकला बनाया । मेरा ढोकला फूलने के बाद बैठ गया और कुछ कच्चा भी रह गया ।

निशा: सुजाता जी, ढोकला में ईनो या बेकिंग सोडा अधिक होने पर तेजी से गैस बनती है और ढोकला फूल जाता है लेकिन ये गैस अधिकता में होने के कारण बाहर निकल जाती हैं, और ढोकला पिचक जाता है, पूरी तरह पक नहीं पाता इसलिये कच्चा लग सकता है.

Kajal
Kya mai eno fruit salt orange flavour ka dal Sakti ho

निशा: काजल जी, हां, आप ईनो फ्रूट साल्ट आरेन्ज फ्लेवर का यूज कर सकती हैं.
tanu
This is amazing

निशा: तनु जी, धन्यवाद.
deepak
DEAR NISHA JI MUJE ACCHI RECIPY BAHUT PASAND HAIN AAPKE DWARA BATAI GAI RESAPI SE BAHUT ACCHA OR LAJIJ DHOKLE BANE AAPKO BAHUT THANKS YAH RACIPY INTERNET PAR DALNE KE LEYE

निशा: दीपक जी, रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrs. Priya Rohit mishra
Bahut badiha vidhi batai hai aapne . Thanks

निशा: प्रिया जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Nilu
nice. Bhot achha banega

निशा: नीलू जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Vinita singh
Thank u mam mai apke he recipes dakha kar apna husband ko new new khna khela pati ho mam thank u soooo much

निशा: विनीता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.