बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिशु जी, आप अदरक न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीदिमा जी, 2 कप बेसन से ढोकला बनाने के लिये आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम टाटरी पाउडर ले सकती हैं.
निशा: नीलम जी, आप ढोकला बनाने में दी गई साबधानियां का ध्यान रखिये,ढोकला अच्छा बनेगा.
निशा: पुष्पा जी, अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
please solve my problem
Thank you......
निशा: ज्योती जी, ढोकला को माइक्रोवेव में 4-5 मिनिट तक माइक्रोवेव कीजिये, ये सख्त नहीं बनेगा. अच्छा सोफ्ट ढोकला बनेगा और आप इसे ढककर बनाएं, बहुत अच्छा ढोकला बनेगा.
निशा: ईनो जी, ढोकला को कुकर में आसानी से बना सकते हैं, कुकर में 2 कप पानी भरें, एक जाली स्टेन्ड रखें, किसी एसे बर्तन में ढोकला बैटर डालें जो कुकर में आ जाय, बर्तन को स्टेन्ड पर रखे, कुकर बन्द करें, लेकिन ढक्कन पर सीटी न लगाये और ढोकला को 20 मिनिट तक पकने दें, ढोकला बन कर तैयार हो जायेगा.
निशा: मीनू जी, ढोकला को स्टीम किया जाता है लेकिन केक को बेक किया जाता है, केक के लिये कुकर में नमक का या रेत का यूज करते हैं.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीत जी, ढोकला को कम पकाया गया हो तब एसा हो सकता है. आग कम हो कुकर लगातार अच्छी भाप न बन रही हो तब वह कम पकेगा और कच्चा रह सकता है.
निशा: निशू जी, ढोकला को स्टीम करना होता है और केक को बेक करना होता है, दोंनो को अलग तरह से पकाते हैं.
I am big fan of you .the recipe that you told are very easy always. Specialy ingredients are easily available in our kitchen. The taste of every item is brilliant. Language is so easy . thanks for this great guidance and make me kitchen queen.
निशा: मुस्कान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गायत्री जी, ईनो साल्ट की जगह बेकिंग सोडा प्रयोग कर सकती है, बेकिंग पाउडर नहीं
Dhokla banana
निशा: खुशी जी, राइस ढोकला मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: शैलजा जी, ये वही ईनो है.
my dhokla was not at all spongy...it was hard and flat
निशा: काजल जी, अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा और अगर इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
निशा: सलीम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thankyou so much for your great and very helping dhokla recipe.. Its very easy to understand.. I made very yummy dhokla with your help..thanks again.:-)
निशा: तनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा न हो. ईनो साल्ट डालकर, मिश्रण में मिलायें, मिश्रण को ज्यादा देर तक न फैंटे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. ढोकला पकते समय गैस तेज रखें, बहुत अच्छा ढोकला बनेगा.
Mai jab bhi dhokla banati hu tab wo spongy nhi banta or uor se hi hota hai niche kaccha hi rahta hai plz bataega kya kru
निशा: अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा, ये थोड़ी सी चीजें ध्यान रखें और ढोकला बनायें, बहुत अच्छा स्पंजी ढोकला बनेगा.
निशा: सरोज जी, आप इसमें दही और ईनो फ्रूट साल्ट का उपयोग करें.
निशा: अकांक्षा जी, आप सही समझी हैं.
market me 2 type ke besan available hain , bareek aur mota besan . Spongy dhokla bnane ke liye kaunsa besan use krna hota hai ?
निशा: काजल जी, ढोकला के लिये बारीक बेसन यूज कीजिये.
निशा: तनुश्री जी, बैटर को थोड़ा सा गाढ़ा रखें और सारी तैयारी करने के बाद ईनोसाल्ट डलें मिलाये और पकायें, बहुत अच्छा ढोकला बनता है.
निशा: कशिश जी, ढोकला पीसेज को नानस्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर क्रिस्पी होने तक भून लीजिये, बहुत अच्छा हो जायेगा.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, आप सही समझी़ हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.