बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन ढोकला बनाते हैं.
Read - Besan Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)
- मिश्रण बनाने के लिये
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
- नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
- हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
- ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
तड़का लगाने के लिये
- तेल - 1 टेबल स्पून
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to prepare Besan Dhokla
बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है. इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.
ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये. ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
तड़का लगायें:
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.
बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है. टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.
सावधानियां
- 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
- 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
- 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (816)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Agr baking soda mila rhe h to kitni der tak mixure ko mix krenge
निशा: नन्दिनी जी, इसे 1-2 मिनिट तक मिक्स करना है.
Nisha hum dokle ko kis kis k sath serv kr sakte h
निशा: जगू जी, ढोकला के साथ हरे धनिये की चटनी, या नारियल की चटनी अच्छी लगती है.
Dokla me soda jyada ho jane se karwa ho gaya hai.,kya karu
Hiii....nisha ji
Meine ap ki ye recipe try ki.pr mera dhokla upar se sahi bana pr niche se kachcha rah gaya.dhokla khane pr gale me atak raha tha.chipchipa bana tha.kacha rah gaya tha kya??meine 20 mint tak rakha tha banane.aysa q hua plz batayye..
निशा: नौरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ढोकला बिना ईनो साल्ट के भी बनाया जा सकता है. मैं जल्दी ही इसकी रेसीपी भी शेयर करने की कोशिश करती हूं.
Thaxxxx
निशा: धन्यवाद Nasrharah
निशा: विक्रांत अगर ढोकला अच्छी तरह पका नहीं होगा तो यह नीचे चिपक सकता है. इसे पूरी तरह से पकने दे.
निशा: सीमा, मैं इसी सप्ताह बेकिंग सोडा प्रयोग करके ढोकला बनाने की विधि अपलोड करतीं हूं
निशा: खादर जी, ढोकला माइक्रोवेव में बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर Dhokala in microwave recipe लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: मयंक जी हां कर्ड यूज किया जा सकता है.
eino salt wo hi hai kya jo acidity hone pr pite hai ya kuch aur plz rply soon.
aj mene dhokla bnaya tha bt vo bilkul rhe gya ... plz app btiye k m kya kru k vo kacha na rhe
ashish
निशा: आशिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene bhot baar try kiya h par nhi banta
निशा: शबनम जी, बैटर थोड़ा गाढ़ा रखें, सारी तैयारी करने के बाद ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिलायें, ईनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा फैटना नहीं है. ढोकला पकने रख दीजिये, बहुत अच्छा ढोकला बनेगा.
निशा: सोनिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रेखा जी, ढोकला न फूलने के कारण रेसिपी के नीचे दिये गये हैं, प्लीज उन्हैं पढ़ लीजिये, और वीडियो देख लीजिये, अगली बार आप अवश्य ही अच्छा ढोकला बनायेंगे.