झटपट ढोकला - Instant Dhokla Recipe

दाल चावल से ढोकला (Dhokla) को बनाने में कुछ ज्यादा समय लगता है, यदि आपको तुरत फुरत ढोकला बनाना हो तो आप झटपट ढोकला (Instant Dhokala) बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. इसे बनाने में तेल बहुत ही कम ही लगता है और बनाने में इतना आसान कि कोई भी बना सकता है.
Read this recipe in English - Instant Dhokla Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant Dhokla
ढोकला के घोल के लिये:
- बेसन - 100 ग्राम(एक कप)
- सूजी रवा - 100 ग्राम(एक कप)
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दही - 200 ग्राम (1 कप, फैट लीजिये)
- हल्दी - चुटकी भर
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- ईनो पाउडर - —- 1 छोटी चम्मच
तड़का लगाने के लिये:
- तेल - एक टेबल स्पून
- राई के दाने - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 या 3 कटी हुई
- चीनी - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथौई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून कटा हुआ
- नारियल - एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ (यदि नहीं हैतो कोई बात नहीं)
बनाने की विधि
किसी बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही , हल्दी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल के अन्दर गुठले न बनें, घोल में नमक भी डालकर मिला दीजिये.
ढोकला भाप से पकता है, इसलिये अब गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, कुकर के सेपरेटर या एसा बर्तन जो कुकर में रखा जा सके, बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये.
मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और सेपरेटर में डाल दीजिये. कुकर में सेपरेटर के नीचे जाली स्टैन्ड या कोई प्लेट लगा दीजिये, ताकि सेपरेटर कुकर के तले को न छुए. कुकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. 20 मिनिट में ढोकला बन जाता है. यह देखने के लिये कि यह पक गया है, इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखिये. ढोकला यदि बन गया है तो मिश्रण उससे चिपकता नहीं है.
कुकर से सेपरेटर को निकालिये. ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
तड़का बनायें:एक छोटी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करिये, तेल में राई डाल दीजिये. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च डाल कर, एक छोटी कटोरी पानी डाल दीजिये. इसके बाद इस घोल में चीनी और नमक डाल कर मिला दीजिये, उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़्के में एक नीबू का रस मिला दीजिये. इस तरी को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये. ढोकला तैयार है.
किसी बर्तन में ढोकला कैसे बनायें:
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये. एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये. इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर अच्छी तरह चमचे से फैट कर मिलाइये. मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये, और बर्तन को ढक दीजिये. तेज गैस पर 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये, तड़का लगाइये.
ढोकला के टुकड़ों को टेबिल पर रखने बाली प्लेट में लगायें. हरे धनिये और नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपका ढोकला तैयार है. गरमा गरम ढोकला, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये एवं खाइये.
सावधानियां
- 1. यदि ढोकला का मिश्रण अधिक गाड़ा या अधिक पतला होता है तो ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
- 2. ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें. ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता.
- 3. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (268)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
maine bhi try kiya tha ye lekin mere dhokle soft ni bane the.
निशा: श्रद्धा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: भारत, बेकिंग पाउडर नहीं बेकिंग सोडा डालिये.
निशा: मोनिका, बैटर अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होने पर भी ढोकला नहीं फूलता, ईनो साल्ट डालने के बाद ढोकला को तुरन्त पकने के लिये रखा जाता है. आप फिर से ढोकला बनाइये, आप अच्छा ढोकला बना सकेंगी.
निशा: रीना जी हां किसी प्लेट या कटोरी को उलटा करके रख सकते हैं.
dhokla chuteny kese banayien ?
निशा: दिनेश, ढोकला के साथ हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी ले सकते हैं, दोनों चटनी बनाने का तरीक वेबसाइट प्र उपलब्ध है.
निशा: नेहा, बना सकते हैं लेकिन वह आकार इडली का होगा.
yadi hum 1 gilas pani rakh de to bhap se ban jayega
निशा: नेहा, गिलास बड़ा है तब ठीक है, क्यों कि ढोकला को हमें 20 मिनिट तक पकाना होता है, यानी कि तब तक पानी से भाप बनती रहे.
निशा: मुस्कान, रैसिपी में नीचे दी गई सावधानियां को ध्यान से पढ़िये, उससे आपको पूरा समझ आ जायेगा कि ढोकला स्पंजी कैसे बनेगा.
निशा; शालिनी, पैक में आने वाला ढोकला हमने नहीं बनाया है, वह बनाना बड़ा आसाना होता है, पैक के ऊपर लिखा रहता है कि रैसिपी में उन्होने क्या डाला हुआ है और आपको क्या डालना है.
so mujhe kitne pani dena tha.
निशा: नेहा, पानी बर्तन के आधे भाग से नीचे रहना चाहिये.
han par aapse seekh ke wo ab kaafi kushal baawarchi ho gai hain LOL Thnx
निशा: दीपक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, इसे 1 से 1.5 इंच मोटा रख सकते हैं.
Mam mujhey aapki sabhi recipe buahat acchi aur simple lagti hai , par mujhey aapse mujhey ye puchna hai ki agar dhokla patla ho jaye to hum kya kare? please mujhey tips dijiye........
निशा: मंजू, ढोकला बैटर में थोड़ा बेसन या सूजी और मिलाया जा सकता है.
निशा: शालिनी, ढोकला पैक में लें या स्वयं तैयार मिक्सर से बनायें, ढोकला भाप में पकाया जाता है, ढोकला को टोस्टर में नहीं बनाते.
निशा: प्रियंका, ढोकला पूरी तरह से पका नहीं होने से एसा हो सकता है, ढोकला भाप में पकता है, बर्तन में ठीक से पूरी तरह से भाप न लगे तो ढोकला अच्छी तरह नहीं पकता है, ढोकला या तो कुकर में पकाइये या एसा बर्तन लीजिये, जिसको अच्छी तरह से ढका जा सके.
निशा: शालिनी, ढोकला में तड़का लगाते समय पानी और चीनी थोड़ी ज्यादा ले लीजिये, ढोकला अच्छा बनेगा.
thanks for uploading the recipes...its really helpful for beginners.
in addition i tried the dhokla today....came out very well...
thank you again
ritu
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, ढोकला अच्छी तरह न फूले तभी एसा होता है, ढोकला बैटर पतला न करे और बर्तन जिसमें ढोकला पका रहें हैं, उसे अच्छी तरह ढककर पकायें, ढोकला अच्छा बनेगा.
निशा: किट्टी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रैसिपी को पढने के साथ उसका वीडियो भी देखिये, और बनाइये, थोड़ी प्रेक्टिस के बाद ढोकला अच्छा स्पंजी बनने लगेगा.
nahi kay kare........
निशा: अश्विनी, ढोकला बनाने के पहले एक बार वीडियो अवश्य देख लीजिये और पूरी चीजें नाप से निकालिये,आप बहुत स्पंजी ढोकला बना सकेंगे.
निशा: अल्का, ढोकला हमने सूजी को बिना भूने ही बनाया है.
निशा: वन्दना, आप को भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.