झटपट ढोकला - Instant Dhokla Recipe

📅 17 अक्टूबर 2007 👁 15 लाख बार देखी गई 💬 268 कमेंट ★ 3.8 (24613)

Instant Dhokala

दाल चावल से ढोकला (Dhokla) को बनाने में कुछ ज्यादा समय लगता है, यदि आपको तुरत फुरत ढोकला बनाना हो तो आप झटपट ढोकला (Instant Dhokala) बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. इसे बनाने में तेल बहुत ही कम ही लगता है और बनाने में इतना आसान कि कोई भी बना सकता है.

Read this recipe in English - Instant Dhokla Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant Dhokla

ढोकला के घोल के लिये:

  • बेसन  -  100 ग्राम(एक कप)
  • सूजी रवा - 100 ग्राम(एक कप)
  • पानी  - 100 ग्राम (आधा कप)
  • दही  - 200 ग्राम (1 कप, फैट लीजिये)
  • हल्दी - चुटकी भर
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • ईनो पाउडर - —- 1 छोटी चम्मच

तड़का लगाने के लिये:

  • तेल - एक टेबल स्पून
  • राई के दाने - एक छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 या 3 कटी हुई
  • चीनी  -  एक छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथौई छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून कटा हुआ
  • नारियल  - एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ (यदि नहीं हैतो कोई बात नहीं)

बनाने की विधि

किसी बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही , हल्दी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल के अन्दर गुठले न बनें,  घोल में नमक भी डालकर मिला दीजिये.

ढोकला भाप से पकता है, इसलिये अब गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, कुकर के सेपरेटर या एसा बर्तन जो कुकर में रखा जा सके, बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये.

मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और सेपरेटर में डाल दीजिये. कुकर में सेपरेटर के नीचे जाली स्टैन्ड या कोई प्लेट लगा दीजिये, ताकि सेपरेटर कुकर के तले को न छुए. कुकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. 20 मिनिट में ढोकला बन जाता है. यह देखने के लिये कि यह पक गया है, इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखिये. ढोकला यदि बन गया है तो मिश्रण उससे चिपकता नहीं है.

कुकर से सेपरेटर को निकालिये. ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.

तड़का बनायें:एक छोटी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करिये, तेल में राई डाल दीजिये. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च डाल कर, एक छोटी कटोरी पानी डाल दीजिये. इसके बाद इस घोल में चीनी और नमक डाल कर मिला दीजिये, उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़्के में एक नीबू का रस मिला दीजिये. इस तरी को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये. ढोकला तैयार है.

किसी बर्तन में ढोकला कैसे बनायें:

बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये. एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये. इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.

थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर अच्छी तरह चमचे से फैट कर मिलाइये. मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये, और बर्तन को ढक दीजिये. तेज गैस पर 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये, तड़का लगाइये.

ढोकला के टुकड़ों को टेबिल पर रखने बाली प्लेट में लगायें. हरे धनिये और नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.

आपका ढोकला तैयार है. गरमा गरम ढोकला, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये एवं खाइये.

सावधानियां

  • 1. यदि ढोकला का मिश्रण अधिक गाड़ा या अधिक पतला होता है तो ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
  • 2. ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें.  ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता.
  • 3. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता.

अन्य ढोकला रेसिपीज

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (24613 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (268)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kalpana
besan rawa dhokla recipevery good

निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tanu vyas
Thanks nisha ji

निशा: तनु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
tanu vyas
Thanks ....quantity kitni hon chahiye sb ki besan eno kitna m kitna let to vo shi or soft bne

निशा: तनु जी, 1 कप बेसन के ढोकला के लिए 1 छोटी चम्मच से कम ईनो लेते हैं.
tanu vyas
Nisha jiiii ek bat puchni h dhokle banane k bad vo tight ho jata h khane m soft nai rhete iska kya karabiner h plsssssss bataye na .

निशा: तनु जी, ढोकला अगर अच्छे से ना फूला हो, तब वह टाईट हो सकता है. मिश्रण ज्यादा गाढ़ा या पतला हो, तब यह नही फूलता. मिश्रण की कनिस्स्टेन्सी सही रखें. ईनो साल्ट डालकर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें. ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता और टाइट बनता है.
sarika
hi jab dhokla banate hai tab kukar mein usse dish rakh kar pakana chahiye kya(upar se dhak kar)

निशा: सारिका जी, ढोकला भाप से पकता है, कुकर में हैं तो उसे ढकने की आवश्यकता नहीं है,
धोकला के बर्तन के नीचे कोई जाली स्टेन्ड या कोई इस तरह की प्लेट लगा दें कि ढोकला बैटर का बर्तन पानी में न रहे उससे ऊचा रहे, और कुकर का ढक्कन बन्द कर लेकिन उसके ऊपर से सीटी हटा दें, अन्दर के बर्तन को ढकने की आवश्यकता नहीं है.
maithli verma
aapki dhokla recipe to kamaal ki hain mene usse two times banaya aur you don't think sab logo ki yeh psnd aaya ek baat or meri age 13 years hain bs

निशा: मैथली जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे यह जानकर बेहद प्रसन्नता हुई कि इतनी कम उम्र में आपने रैसिपी बनाई और सबको वह बहुत पसंद आई.
Harsh dwivedi
Bina dahi ke dhokla kaise banaye

निशा: हरीश जी, आप दही की जगह नींबू का रस डालकर बना सकते हैं.
Gracy
I made instant dhokla.. Thanks..
I loves dhokla.

निशा: ग्रेसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manisha
Kya sooji bhuni hui daal sakte h.
निशा: मनीषा जी, ढोकला के लिये सूजी भूनने की आवश्यकता नहीं होती.
Rabia kakkar
Very nyc repice

निशा: राबिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anju
Mam, khaman aur dhokla me kya difference h.
निशा: अंजू जी, खमन इसे बैटर को फरमेन्ट करके बनाया जाता है, चना दाल खमन या दाल चावल का खमन. ढोकला बैटर बनाकर तुरन्त बना लिया जाता है. बेसन का या सूजी का ढोकला.
Anju
Dhokla aur chaman me kya difference h mam.
निशा: अंजू जी, ढोकला को खमन भी कहते हैं.
kirti barman
Nisha Ji dhokle ban to jaty h pr vo acche se fool ni paty h
निशा: कीर्ती जी, प्लीज रेसिपी को पढ़े, वीडियो देखें और सारी चीजें नाप कर डालें, रेसिपी में नीचे दिये गये सुझाव अवश्य पढ़े, आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.
Pallavi jagdale
Nishajji
Maine yeh recipe padhkr dhokla banaya pr mera to thoda kadak ban gaya.
Aisa kyu?
निशा: पल्लवी जी, ढोकला अच्छा न फूला हो तब वह सोफ्ट नहीं बनता, रेसिपी को पढ़ लीजिये, नीचे दिये हुये सावधानियां और कमेन्ट भी देख लीजिये, प्लीज वीडियो देखिये और सारी चीजें नाप कर लीजिये, थोड़ा ध्यान रखते हुये ढोकला बनाइये, आप बहुत अच्छा ढोकला बनायेंगी.
Nishu
mam plz moong daal dhokla ki recipe bta dijiye
निशा: निशु जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
nishu
mam muje yellow moong daal dhokla ki recipe bta dijiye... mne kai bar try kr liya h lakin market k dhokle jaisa nai bn paa rha h
निशा: निशु जी, मार्केट में बेसन का ढोकला मिलता है और बेसन के ढोकला की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
Aiman pathan
Dhokale me rava bhuna hua chahiye ya ese hi dal na he
Plz reply

निशा: रवा भूनने की आवश्यकता नहीं है.
rekha
Eno salt ki jagh meetha soda use me le skte h naa

निशा: रेखा जी, उपयोग कर सकती हैं.
Kirann
Nisha mam m big fan of yours... U r my idol thanks

निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aliya
Nisha ji kya bina nimbu dahi ya rai k dhokla ban sakta hai

निशा: आलिया जी, बना सकते हैं लेकिन स्वाद में अंतर होगा.
Akshita
Dhokla ki gravy kaise banaye?????
Rakhi Malhotra
Agar cooker mei batter daalne k baad dhakkan band karne par dhokla pakne se pehle seeti lag jaaye to kya karna chahiye?

निशा: राखी जी, कुकर में ढोकला बना रही है, तब कुकर में सीटी न लगाये, कुकर में 2 कप पानी डालें, जाली स्टेन्ड रखकर उसके ऊपर ढोकला वाला कन्टेनर रखें, ढक्कन बिना सीटी के बन्द करें और ढोकला को 18-20 मिनिट पकने दीजिये, बहुत अच्छा ढोकला बनेगा, प्लीज बैटर बनाने के लिये रेसिपी को पढ़े और वीडियो देखें.
Somya
Nisa h mane dhokla bnaya vo bahar jaisa spanji.kyo ni hota plz reply

निशा: सौम्या जी यदि ढोकला का मिश्रण अधिक गाड़ा या अधिक पतला होता है तो ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें. ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
asha
jitni bhi bar banau banta hi nahi he kuch upay batayiye

निशा: आशा जी, यदि ढोकला का मिश्रण अधिक गाड़ा या अधिक पतला होता है तो ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
2. ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें. ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता.
3. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता, आग मीडियम और तेज रखें.
palak
Dhokla was very yummy

निशा: पलक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ramsingh meena
Mam meri idli me speng nhi aa raha h essa kis karn. Hota h

निशा: राम जी, दाल और चावल का पेस्ट सही होता है तो इडली एकदम स्पंजी बनती हैं. यदि आप सूजी का पेस्ट बनाकर इडली बना रहे हैं, तब पेस्ट पतला होने या राइजनिंग एजेन्ट के सही काम न करने से एसा हो सकता है.
Ritu
Mam muje apki recipe bht pansd aai or maine b aise he banana dhokla or wo phul to gye lekin thode sakht bane they bread ki trh jalidar spongy nhi bana. halke dhokle kaise banenge
Rodrigues
Hi
Nisha ji I want to start new homemade business dhokla and samosas tell me the recipes that customer can say very tasty. In hotels food is very tasty what they r using to bring the tasty .If possible pls answer today I want to try.
निशा: आप जो भी रेसिपी अपने होटल में बनाना चाहती हैं, उन्हैं बना कर ट्राई करें,खाये आपको पसन्द आयें, उसी तरीके से आप बनायें, वेबसाइट से आप इन्हैं बनाने का तरीका देख सकती हैं, आप बनाइये, आप अच्छा बनायेंगी.
anita parmar
Khaman me dahi nhi ho tho kya chalega kya nishaji
jasmeet
Dhokle mei. Enough kis liye dalna hai

निशा: जसमीत जी, ढोकला को सोफ्ट और स्पंजी करने के लिए ईनो का उपयोग किया जाता है.