झटपट ढोकला - Instant Dhokla Recipe

दाल चावल से ढोकला (Dhokla) को बनाने में कुछ ज्यादा समय लगता है, यदि आपको तुरत फुरत ढोकला बनाना हो तो आप झटपट ढोकला (Instant Dhokala) बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. इसे बनाने में तेल बहुत ही कम ही लगता है और बनाने में इतना आसान कि कोई भी बना सकता है.
Read this recipe in English - Instant Dhokla Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant Dhokla
ढोकला के घोल के लिये:
- बेसन - 100 ग्राम(एक कप)
- सूजी रवा - 100 ग्राम(एक कप)
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दही - 200 ग्राम (1 कप, फैट लीजिये)
- हल्दी - चुटकी भर
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- ईनो पाउडर - —- 1 छोटी चम्मच
तड़का लगाने के लिये:
- तेल - एक टेबल स्पून
- राई के दाने - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 या 3 कटी हुई
- चीनी - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथौई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून कटा हुआ
- नारियल - एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ (यदि नहीं हैतो कोई बात नहीं)
बनाने की विधि
किसी बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही , हल्दी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल के अन्दर गुठले न बनें, घोल में नमक भी डालकर मिला दीजिये.
ढोकला भाप से पकता है, इसलिये अब गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, कुकर के सेपरेटर या एसा बर्तन जो कुकर में रखा जा सके, बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये.
मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और सेपरेटर में डाल दीजिये. कुकर में सेपरेटर के नीचे जाली स्टैन्ड या कोई प्लेट लगा दीजिये, ताकि सेपरेटर कुकर के तले को न छुए. कुकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. 20 मिनिट में ढोकला बन जाता है. यह देखने के लिये कि यह पक गया है, इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखिये. ढोकला यदि बन गया है तो मिश्रण उससे चिपकता नहीं है.
कुकर से सेपरेटर को निकालिये. ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
तड़का बनायें:एक छोटी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करिये, तेल में राई डाल दीजिये. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च डाल कर, एक छोटी कटोरी पानी डाल दीजिये. इसके बाद इस घोल में चीनी और नमक डाल कर मिला दीजिये, उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़्के में एक नीबू का रस मिला दीजिये. इस तरी को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये. ढोकला तैयार है.
किसी बर्तन में ढोकला कैसे बनायें:
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये. एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये. इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर अच्छी तरह चमचे से फैट कर मिलाइये. मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये, और बर्तन को ढक दीजिये. तेज गैस पर 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये, तड़का लगाइये.
ढोकला के टुकड़ों को टेबिल पर रखने बाली प्लेट में लगायें. हरे धनिये और नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपका ढोकला तैयार है. गरमा गरम ढोकला, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये एवं खाइये.
सावधानियां
- 1. यदि ढोकला का मिश्रण अधिक गाड़ा या अधिक पतला होता है तो ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
- 2. ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें. ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता.
- 3. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (268)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वेता जी, बेसन और सूजी की मात्रा दुगनी होने पर ईनो साल्ट भी दुगना ले लीजिये.
निशा: अंशुवर जी, दही से भी अच्छा ढोकला बनता है.
निशा: सविता जी हां अगर आप पानी नहीं डालना चाहती तो सिर्फ तेल में बघार लीजिये, तब भी ढोकला अच्छा लगता है.
Mera dhokla bhut fluffy n spongy bna but after 15 mins hard ho gaya.. kya kamii reh gai thi??
निशा: कनिका जी, ढोकला कम पका होने पर वह बाद में पिचक कर एसा हो सकता है.
plase help me......
निशा: हर्षिता जी, ये वीडियो देखने से आपको हैल्प मिलेगी, और आप खाने में रुचि लीजिये, आप अच्छा खाना बनाने लगेंगी.
निशा: नताशा जी,बैटर पूरी तरह चिकना होने तक घोले और पहले की अपेक्षा थोड़ा गाढ़ा रखें, बर्तन तैयार करके, बैटर में ईनो साल्ट डालकर मिलायें, बर्तन में डालें और पहले से उबलते पानी के ऊपर रखें, और अच्छी तरह ढककर, तेज आग पर 20 मिनिट तक पकायें ढोकला जरूर फूलेगा.
निशा: शामभव जी, ढोकला के लिये सादा बेसन यूज किया जाता है.
निशा: कंचन जी, घोल को थोड़ा गाढ़ा रखिये, और ईनो साल्ट डालने के बाद, उसे मिलाने तक फैटिये और पकने रखिये, पकने के बाद तड़का में अधिक पानी डालकर ढोकला पर लगाइये, अच्छा ढोकला बनेगा.
I am waiting..
regards
निशा: महक जी मैं कोशिश करती हूँ.
Mene dhokla try kiya hai banna but wo thek se fhulta nhi h. Smajh m nhi aata ki kha m galat kr rhi hu.....
Mane Dhokla Bante time 3 cup besan 1 cup water taste ke according salt leke ushe ek side se ache se mix kerti hu fir usme ek packet eno dal kw mix krti hu jese hi fhulta h idli cooker m dal deti hu . gas ki flame medium hoti h or 5 - 10 mint baad check krti hu jese apne btya hh jese hi... Sb kuch Thek se krti hu bt fhulta nhi h Dhokla .
Plzz mujhe btao ki m kya galti kr rhi hu.
निशा: सुमन जी, अगली बार बैटर पहले की अपेक्षा थोड़ा गाढ़ा रखिये, सारी तैयारी करने के बाद ईनो साल्ट मिलायें और तुरन्त ढोकला पकने के लिये रख दें, आप ढोकला अवश्य अच्छा बनायेंगी.
निशा: paltes jI, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
but yeh dikhne min acha nahi
thank u so much
निशा: प्रीती जी हां प्लेन थाली में ढोकला पकाया जा सकता है.
निशा: प्रिया, खट्टे स्वाद के लिये दही खट्टा ले सकते हैं. मिश्रण पहले से गाढ़ा बनायें, वीडियो भी देख लीजिये, ढोकला अच्छा बना लेंगी आप, धन्यवाद.
निशा; विश्वास जी, कार्न फ्लोर को दूध में डालकर खाइये ये बहुत पोष्टिक होते हैं, कार्न फ्लेक्स नमकीन बनाने में यूज करते हैं, चिक्की बना सकते हैं, चौकलेट में मिलाकर चौकलेट क्लस्टर बना सकते हैं, बेकिंग में यूज कर सकते हैं, आइसक्रीम में यूज कर सकते हैं.
निशा: वरद मैं कोशिश करती हूँ.
I want to ask that instead of eno can we use khane ka soda in same quantity i.e., 1 tsp. And for tadka we have to use paani wala nariyal (kaccha nariyal) or sukha nariyal?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया जी, सोडा का यूज बिलकुल इसी मात्रा में किया जा सकता है, तड़के में कच्चा नारियल यूज किया जाता है.
Kya dhokla mai Nimbu dalna jaruri hai.?
Plz reply as soon as possible becoz Monday mujhe ladke wale dekhne aa rahe hai aur wo log mere haath ki dhokla khana chahte hai so plz jitna jaldi ho sake mere emailid pe iska answer vej dijiye mujhe aapse bahut ummid hai mere ummid ko mat todiyega.
Thanks.
निशा: बेबी, मैं ये सवाल आपका आज ही पढ़ सकी हूँ, आप कुकर में ढोकला बना सकती है कुकर का ढक्कन बिना सीटी के लगाना है. कढ़ाई या भगोने में बना रहे हैं तो कढ़ाई या भगोने को अच्छी तरह ढक कर ढोकला बनाना है.
निशा: सपना जी, पास्ता की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: टीना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समिति जी अवश्य कर सकते हैं.