झटपट ढोकला - Instant Dhokla Recipe

दाल चावल से ढोकला (Dhokla) को बनाने में कुछ ज्यादा समय लगता है, यदि आपको तुरत फुरत ढोकला बनाना हो तो आप झटपट ढोकला (Instant Dhokala) बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. इसे बनाने में तेल बहुत ही कम ही लगता है और बनाने में इतना आसान कि कोई भी बना सकता है.
Read this recipe in English - Instant Dhokla Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant Dhokla
ढोकला के घोल के लिये:
- बेसन - 100 ग्राम(एक कप)
- सूजी रवा - 100 ग्राम(एक कप)
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दही - 200 ग्राम (1 कप, फैट लीजिये)
- हल्दी - चुटकी भर
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- ईनो पाउडर - —- 1 छोटी चम्मच
तड़का लगाने के लिये:
- तेल - एक टेबल स्पून
- राई के दाने - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 या 3 कटी हुई
- चीनी - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथौई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून कटा हुआ
- नारियल - एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ (यदि नहीं हैतो कोई बात नहीं)
बनाने की विधि
किसी बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही , हल्दी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल के अन्दर गुठले न बनें, घोल में नमक भी डालकर मिला दीजिये.
ढोकला भाप से पकता है, इसलिये अब गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, कुकर के सेपरेटर या एसा बर्तन जो कुकर में रखा जा सके, बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये.
मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और सेपरेटर में डाल दीजिये. कुकर में सेपरेटर के नीचे जाली स्टैन्ड या कोई प्लेट लगा दीजिये, ताकि सेपरेटर कुकर के तले को न छुए. कुकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. 20 मिनिट में ढोकला बन जाता है. यह देखने के लिये कि यह पक गया है, इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखिये. ढोकला यदि बन गया है तो मिश्रण उससे चिपकता नहीं है.
कुकर से सेपरेटर को निकालिये. ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
तड़का बनायें:एक छोटी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करिये, तेल में राई डाल दीजिये. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च डाल कर, एक छोटी कटोरी पानी डाल दीजिये. इसके बाद इस घोल में चीनी और नमक डाल कर मिला दीजिये, उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़्के में एक नीबू का रस मिला दीजिये. इस तरी को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये. ढोकला तैयार है.
किसी बर्तन में ढोकला कैसे बनायें:
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये. एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये. इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर अच्छी तरह चमचे से फैट कर मिलाइये. मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये, और बर्तन को ढक दीजिये. तेज गैस पर 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये, तड़का लगाइये.
ढोकला के टुकड़ों को टेबिल पर रखने बाली प्लेट में लगायें. हरे धनिये और नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपका ढोकला तैयार है. गरमा गरम ढोकला, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये एवं खाइये.
सावधानियां
- 1. यदि ढोकला का मिश्रण अधिक गाड़ा या अधिक पतला होता है तो ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
- 2. ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें. ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता.
- 3. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (268)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हरीश जी, मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर आपको और भी बहुत सी गुजराती रेसिपी देखने को मिल जाएंगी. धन्यवाद.
निशा: मेघना जी, आप अपने स्वाद अनुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं.
thank for jhatpat dokla
Nisha g baking powder dalne ke baad better ko kitni der tak rak rakhna padegha. Plz batayen. Thanks
निशा: सुमन जी, इसमें हमने ईनो फ्रूट साल्ट यूज किया है लेकिन इसकी जगह बेकिंग सोडा भी यूज कर सकते हैं. बेकिंग सोडा या ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिश्रण को तुरन्त पकने के लिये रख दिया जाता है.
Metha soda or baking soda same hota hai kya
How to make khatta meetha dhokla in microwave
Nisha ji masala dhokla kaise bnta hai red color ka
Nylon dhokla me200 g besan me pani kitna dale
sodabicarbonate or mithasoda mai kia farak hai
निशा: लता जी ये दोनों एक ही हैं.
ढोकले का घोल कितना गाढ़ा होना चाहिए।कैसे पता चलेगा
निशा: मनीषा जी, ढोकले का घोल लगभग पकोड़े जैसा घोल होता है, और थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी चीजे आसानी से समझ आने लगती हैं.
Hi mam
Maine aaj first time dhokla banaya apki recipe padh kar its very tasty thanks a lot
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dhokla me ino salt ki jagh shampoo daalta jata h kya yeh theek he ? plz repy
निशा: कान्ती जी, ढोकला में शैम्पू नहीं डाला जाता है, ये खाने की चीज नहीं है.
ye btaiye ki kya jis brtan me dhokla hai usme paani touch hona chhiye ya nhe or
jaali paani ki tali me hona chaheye???
निशा: आकाक्षा पानी बर्तन के तले से थोड़ा नीचा ही रहना चाहिये.
ye btaiye ki kya jis brtan me dhokla hai usme paani touch hona chhiye ya nhe or
jaali paani ki tali me hona chaheye???
निशा: आकाक्षा जी, जाली पानी की तली में रहती है.
Mam maine ye dhokla baniya to vo ful to gaya pr pice katne pr pice cutting time pice tute geye or dhokla ki thaile me dhokla peast kis matra me dalana chiya yani dhokla ki motie kise pata chalegi
निशा: मंजू जी, जिस बर्तन में आप ढोकला बना रहे हैं उसे लगभग आधा भर लीजिये.ढोकला को ठंडा होने पर उसे काटें और टुकड़े अलग करें वे नहीं टूटेंगे.
निशा: प्राचीजी, दाल चावल को फरमेन्ट करके इडली बनायें, इसी तरह चने की दाल को भिगाकर उसके लिए ढोकला बनायें, इन्हैं फरमेन्ट करना होता है, तो यीस्ट तो आयेगा ही, और इन्स्टेन्ट बनाने के लिये इनो या बेकिंग सोडा का यूज करना होता है, वैसे इससे लूज मोसन नहीं होते, इन्हैं थोड़ा कम मात्रा में खिलायें. बेबी के लिये चीला बनाकर दिया जा सकता है, खिचड़ी चावल की या दलिया की बनाकर दे सकते हैं, दूध दलिया या दूध चावल मैश करके खिलायें और बेबी रोजाना एक केला मैश करके खिलायें, बेबी अच्छा रहेगा. वेबसाइट पर शिशुयों के लिये आहार लेख दिया है उसे पढ़े उसमें बेबी के लिये बहुत सारे खाने सुझाये गये हैं.
निशा: अनीता जी, ढोकला का घोल थोड़ा गाढ़ा ही बनाया जाता है.
निशा: निधि जी, ढोकला भाप में पकाया जाता है, ढोकला पकाने के लिये कुकर में सीटी लगाने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: निधि जी, कुकर के अन्दर रखने वाले सेपरेटर यूज कीजिये, वह 2 बर्तन का सैट होता है जिसे कुकर में एक में एक में चावल रखकर दोंनो को एक साथ पकाया जा सकता है.
निशा: पूजा जी, बर्तन जिसमें ढोकला पकाना है उसमें पानी भर कर, अबलने रख दीजिये और अब वह बर्तन भी तेल लगाकर चिकना करके तैयार कर लीजिये, जिसमें बैटर डालना हैे, अब बैटर में इनो साल्ट डालकर मिलायें और बैटर को कन्टेनर में डालें और ढोकला पकने के लिये रखें.
Mam Mujhe market me jaida dhokla milta hai ready made jisme jali jali andar banta hai ekdum soft waise dhokla banane ki receipe chahiye ,,,,maine bahut baar dhokla banane ki kosish ki hai par pata nahi dhokla achhe se banta hi nahi hai ....plz aaap suggest kare mereko market type wala dhokla banana sikhna hai
निशा: नीलम जी, मार्केट में ढोकला बेसन से बनाया जाता है, और तड़के के लिये पानी का यूज ज्यादा किया जाता है, जिससे वह एकदम सोफ्ट हो जाता है, थोड़ी से प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
निशा: हितेश जी, ढोकला बेकिंग सोडा से भी अच्छा बनता है, लेकिन उसके लिये बैटर में खट्टापन पर्याप्त मात्रा में होना चाहिये, ईनो के रिजल्ट तो अच्छे होते ही हैं, धन्यवाद.