झटपट ढोकला - Instant Dhokla Recipe

दाल चावल से ढोकला (Dhokla) को बनाने में कुछ ज्यादा समय लगता है, यदि आपको तुरत फुरत ढोकला बनाना हो तो आप झटपट ढोकला (Instant Dhokala) बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. इसे बनाने में तेल बहुत ही कम ही लगता है और बनाने में इतना आसान कि कोई भी बना सकता है.
Read this recipe in English - Instant Dhokla Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant Dhokla
ढोकला के घोल के लिये:
- बेसन - 100 ग्राम(एक कप)
- सूजी रवा - 100 ग्राम(एक कप)
- पानी - 100 ग्राम (आधा कप)
- दही - 200 ग्राम (1 कप, फैट लीजिये)
- हल्दी - चुटकी भर
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- ईनो पाउडर - —- 1 छोटी चम्मच
तड़का लगाने के लिये:
- तेल - एक टेबल स्पून
- राई के दाने - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 या 3 कटी हुई
- चीनी - एक छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथौई छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून कटा हुआ
- नारियल - एक टेबिल स्पून कद्दूकस किया हुआ (यदि नहीं हैतो कोई बात नहीं)
बनाने की विधि
किसी बर्तन में बेसन, सूजी और फैंटे हुये दही , हल्दी और पानी को डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल के अन्दर गुठले न बनें, घोल में नमक भी डालकर मिला दीजिये.
ढोकला भाप से पकता है, इसलिये अब गैस जला कर कुकर मे 2 गिलास पानी डाल कर रख दीजिये, कुकर के सेपरेटर या एसा बर्तन जो कुकर में रखा जा सके, बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर दीजिये.
मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिला दीजिये, और सेपरेटर में डाल दीजिये. कुकर में सेपरेटर के नीचे जाली स्टैन्ड या कोई प्लेट लगा दीजिये, ताकि सेपरेटर कुकर के तले को न छुए. कुकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन में सीटी नहीं लगायें. 20 मिनिट में ढोकला बन जाता है. यह देखने के लिये कि यह पक गया है, इसमें चाकू की नोंक गढ़ाकर देखिये. ढोकला यदि बन गया है तो मिश्रण उससे चिपकता नहीं है.
कुकर से सेपरेटर को निकालिये. ठंडा होने के बाद, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकालिये. अब ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये.
तड़का बनायें:एक छोटी कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डालकर गरम करिये, तेल में राई डाल दीजिये. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च डाल कर, एक छोटी कटोरी पानी डाल दीजिये. इसके बाद इस घोल में चीनी और नमक डाल कर मिला दीजिये, उबाल आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, इस तड़्के में एक नीबू का रस मिला दीजिये. इस तरी को चम्मच की सहायता से ढोकले के सभी टुकड़ों पर डालिये. ढोकला तैयार है.
किसी बर्तन में ढोकला कैसे बनायें:
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये. एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये. इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर अच्छी तरह चमचे से फैट कर मिलाइये. मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये, और बर्तन को ढक दीजिये. तेज गैस पर 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये, तड़का लगाइये.
ढोकला के टुकड़ों को टेबिल पर रखने बाली प्लेट में लगायें. हरे धनिये और नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपका ढोकला तैयार है. गरमा गरम ढोकला, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये एवं खाइये.
सावधानियां
- 1. यदि ढोकला का मिश्रण अधिक गाड़ा या अधिक पतला होता है तो ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
- 2. ईनो साल्ट डाल कर मिश्रण को चमचे से चलाइये, जैसे ही एअर बबल आ जाय तुरन्त ढोकला बर्तन में डाल कर पकने रखिये, मिश्रण को ज्यादा देर तक नहीं फैटें. ईनो साल्ट डालने के बाद यदि मिश्रण ज्यादा देर तक पकाने न रखा जाय तो भी ढोकला अच्छा नही फूलता.
- 3. यदि ढोकला पकाने के लिये आग बहुत धीमी रखी जाय तो भी ढोकला अच्छा नहीं फूलता.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (268)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंकित, मोमोज स्टीमर के कन्टेनर में तो छेद रहते हैं, उसमें ढोकला नहीं बना सकते.
निशा: सोफिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
sbko bht jyada pasand ayea.
par usko bnane se pehle 20 mint rakhna padhta hai.
islie pucha tha ye instant dhokla ka metireal micro me nah bna skte kya???
निशा: सोनिया, माइक्रोवेव में इन्सटेन्ट ढोकला बनता हैं और वही हमने बनाया है, आप कोशिश कीजिये आप अच्छा ढोकला बना लेंगी.
agar bna sakte hai to micro me kini der rkhna h?
plz rep mam. muje bnana h jaldi.
निशा: सोनिया, माइक्रोवेव में ढोकला बहुत जल्दी बन जाता है, हमने सूजी का ढोकला माइक्रोवेव में बनाया हुआ है, आप सर्च बटन पर सूजी का ढोकला माइक्रोवेव में लिखक्रर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Thanks for the recipe. I tried this today. It was Ok but not good.Then I checked your Rava Dhokla and Besan Dhokla videos on youtube, the comments above and noticed that in this recipe, we have not added "Lemon Juice" and "One tablespoon oil" in the mixture. Also I felt may be my solution was slightly thick. I believe by correcting these two things, I will be able to make a better Dhokla. What's your opinion?
निशा: गीता, आप अवश्य अच्छा ढोकला बना लेंगी.
निशा: सोनक जी, बेसन का ढोकला रैसिपी देखिये, सर्च बटन पर बेसन का ढोकला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं और बनाइये बहुत अच्छा ढोकला बनता है.
निशा: सोनक जी, 2 कप बेसन के लिये 1 छोटी चम्मच टाटरी ले लीजिये और सारी चीजें ध्यान में रखते हुये ढोकला बनाइये, बहुत अच्छा स्पंजी ढोकला बनेगा, और बताइये कि ढोकला कैसा बना.
निशा: सोनक जी, इसमें नीबू डाला जा सकता है.
निशा: सोनक जी, दही की जगह नीबू का रस डाल सकते हैं.
निशा: निखिल, ईनो पाउडर की जगह टाटरी का यूज नहीं कर सकते.
निशा: बौबी, रैसिपी को अच्छी तरह पढ़िये, वीडियो देखिये और बनाइये आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: रतन, बाजार में बेसन का ढोकला मिलता है, बेसन का ढोकला वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्रेक्टिस का फर्क भी पड़ता है, प्रोपर इक्विप मेन्ट का भी फर्क पड़ता है, अगर आप बार किसी चीज को ध्यान से बनाते हैं तो वह अच्छी बनने लगती है, धन्यवाद.
निशा: कनिका, खाने का सोडा भी उसी तरह मिलाना जिस तरह ईनो साल्ट मिलाया जाता है, और उससे थोड़ा कम लेना है, इनो फ्रूट साल्ट यदि 1 छोटी चम्मच लेना है तो खाने का सोडा 3/4 छोटी चम्मच लेना है.
निशा: गीतान्जलि, भटूरे में यीस्ट डालने की आवश्यकता नहीं है.
Aj pahli bar maine apki website dekhi hai. Mujhe bahut achi lagi. Mam mere husband ko kuch naya khana acha lagta hai m bahut koshish karti hu per pata ni mujhse kuch acha ban ni pata. I m very distube for this. m kya karu mam plz reply me. Plz mam.
निशा: सुनीता जी, आपके हजबेन्ड को जो भी खाना पसन्द हो वेबसाइट पर सर्च कीजिये, बनाने की कोशिश कीजिये, आप बहुत जल्द बनाना सीख लेंगी और अपने हजबेन्ड को बहुत अच्छा खाना बनाकर खिलायेंगी.
निशा: अनु, बेसन भून कर ढोकला बनाया तो जा सकता है, लेकिन बेसन को एकदम हल्का सा ही भूनें ताकि उसका कलर डार्क न हो, और बताइये कि ढोकला कैसा बना.
निशा: सुमित, दोंनों ढोकले अच्छे होते हैं,दोंनों के स्वाद में फरक होता है.
निशा: अखिल, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Is dis same
निशा: मोनिका, बाजार में बेसन का ढोकला मिलता है, वेबसाइट पर बेसन का ढोकला रैसिपी भी दी हुई है, सर्च बटन पर बेसन ढोकला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
hw r u?
maine aapki batayi hui besan ke dhokle ki receipe try ki thi ....1st time may hi bahut achcha perfect n delicious dhokla bana .....ab mai daily aapki batayi hui new new reciepes try karti rehti hu ....jise mere husband b enjoy karte h...thank u so much
निशा: स्वाति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शमशाजी, चीनी को तड़के के पानी में डाल कर मिलाना है.
निशा: शालिनी ढोकला को प्रोपर स्टीमर में बनाइये इस तरह की शिकायत होगी ही नहीं.