नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
कमेंट (432)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
निशा: भूपेन्दर जी, मैदा से भी नानखताई अच्छी बनती है, प्लीज वीडियो को देख लीजिये, और अगली बार आप मिक्स आटे से नानखताई बनायें, अच्छी नानखताई बनेगी.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशबू, नानखताई को अधिक देर तक बेक कर लिया तो जल सकती है, अलग अलग ओवन में समय का फरक तो आता है, अगली बार ओवन को अभी के तापमान से कम पर सैट कीजिये, और चैक करते हुये नानखताई को किनारे पर बिलकुल हल्की ब्राउन होने तक बेक कीजिये, बहुत अच्छी नानखताई बन कर तैयार होगी.
निशा: आकांक्षा, इसमें बेकिंग पाउडर ही डाला जाता है.
निशा: अर्चना जी, हां ये नानखताई भी बिना ओवन के बिलकुल बेसन की नानखताई की तरह बनाई जा सकती है.
निशा: जया, नानखताई या कुकीज को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाइये बहुत अच्छे बनते हैं.
निशा: स्वेता जी, नानखताई के लिये किसी भी मैटल की ट्रे ले सकते हैं.
निशा: समीमा जी मैं सब का जबाव देती हूँ, कोई कारण है कि आपका जबाव नहीं दूं, लेकिन कभी कभी कुछ जबाव छूट जाते है, उसके लिये मुझे खेद है, धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, सामग्री की नाप बराबर नाप कर लीजिये और वीडियो देख लीजिये, नानखताई एकदम सोफ्ट बनेंगी.
i made nankhatai its really bacame very yummy.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, तापमान अधिक होने पर एसा हो सकता है, अगली बार नानखताई बेक करते समय तापमान पहले की अपेक्षा थोड़ा कम करके रखिये, नानखताई अच्छी बनेगी.
निशा: निशि, बहुत बहुत धन्यवाद
I am a big fan of your recipes..Thanks a lot...
I tried these naan khataiees in Oven,, But the resultant naan khataee is quite heavy in eating. it is not as light as the market ones. I cannt eat more than 2 naan khataees at once.
PLZ help.
निशा: Sihiwani, नानखताई घी की वजह से हैवी लग रही हों, मार्केट में रिफाइन्ड यूज होता है.
निशा: रुचि मैं कोशिश करती हूंँ.
hum aapki batayi hui recipe aksar try karte hain ghar mein sabko pasand aati hai. Aapko thanks kehna chahte hain ki aapne apni website launch ki aur hum jaise logon ke liye ek vardan saabit hui. Thanks a lot.
निशा: पल्लवी, नानखताई फूलती नहीं हैं तो सख्त हो जाती है, मैदा में घी कम हो या गरम घी को आटे में डाला जाय तापमान बहुत कम या बहुत अधिक हो तो भी नानखताई सख्त बनती है.
निशा: जितेन्द्र जी, नानखताई में खोया डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: सोनक जी हां, ये नानखताई बिलकुल उसी तरह कुकर में बनाई जा सकती है.
निशा: पूजा, पह्ले जाली स्टेन्ड रखें उसके ऊपर नानखताई ट्रे रखकर बेक कीजिये, नानखताई अच्छी बेक होंगी.
निशा: आदर्श, टी कप से मेजरमेन्ट कर सकते हैं.
I tried it yesterday and they were very soft and tasty.
But are there any cookies for Diabetes Patients(less sugar and ghee/butter)..?? Pls. tell
निशा: कान्ता जी हां मैं ये रैसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
i guess the ghee quantity should be less. I am not sure. but just thought may be there could be typo error in the quantity measure mentioned.
~shruti
निशा: श्रुति, हमने सेम मात्रा लेकर नानखताई बनाई हैं और बहुत अच्छी नानखताई बनी है, आपको लगता है कि इस मात्रा में कुछ कम या ज्यादा हो सकता है तो अपने अनुसार ये मात्रा ले सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: एकता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, नानखताई को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है.