नानखताई Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai

नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण कह सकते हैं. बच्चे और बड़े सभी को नानखताई खाना बहुत पसन्द आता है. आइये आज हम नानखताई बनाते हैं.
जब हमारे यहां ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के के बीच में नानखताई (Nankhatai) की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे. परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदा से बनाई जाती थीं लेकिन आजकल इसे अपने स्वादानुसार मैदा से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं. नानखताई में सूजी डालने से ये अधिक कुरकुरी हो जाती हैं. आप कोई भी नानखताई (Nankhatai) आसानी से घर में बना सकते है. आइये आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बनायें.
Read this recipe in English - Nan Khatai Recipe – How To Make NanKhatai
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nan Khatai
- मैदा - 100 ग्राम (एक कप)
- बेसन - 50 ग्राम ( 1/2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (1/3 चौथाई कप)
- चीनी - 200 ग्राम (एक कप)
- घी - 200 ग्राम ( एक कप)
- इलाइची - 8-10
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि (How To Prepare NanKhatai)

चीनी पीस लीजिये, घी गरम करके पिघला लीजिये.
किसी बर्तन में पिघला हुआ घी और चीनी डालिये और अच्छी तरह से फैंट लीजिये.
मैदा, बेसन, सूजी छान लीजिये, इलायची कूट कर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाइये, घी चीनी के मिश्रण में डालकर, नरम आटे जैसा गूथ लीजिये. नानखताई बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
इस मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, दोनों हाथों की सहायता से गोल कीजिये, दबाइये, चिकनी की हुई ट्रे में लगाइये. सारे मिश्रण के गोले इसी तरह बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, इनको 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
ओवन को 200 डि. से. तापमान में सैट करके गरम कीजिये. नानखताई की ट्रे बेक करने के लिये ओवन में रखिये. ओवन को 180 डि.से. तापमान पर सैट करके 10 मिनिट के लिये नानखताई बेक कीजिये, ओवन खोल कर नान खताई चैक कीजिये और फिर से ओवन में 5 मिनिट के लिये नानखताई बेक होने रख दीजिये. लगभग 15 -18 मिनिट में नानखताई बेक हो कर तैयार हो जाती है. ओवन से नानखताई की ट्रे निकालिये, ठंडी होने पर ट्रे से नानखताई निकाल कर, किसी प्लेट या प्याले में रखिये.
नानखताई तैयार हो गये है. ताजा ताजा नानखताई अब आप खा सकते हैं. बचे हुये नानखताई एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब आपका मन करे नानखताई (Nankhatai) कन्टेनर से निकालिये और खाइये. ये नानखताई (Nankhatai) 2 महिये भर भी खराब नहीं होगें.
कमेंट (432)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Many thanks, we tried the recipe.
It was very tasty.
So on what tempratute shold I bake ??? Please tell me
achha nahi he aapka method n all :(
ghee ki measurement main bohot confusion hota hai... i.e ye jo ghee liya hai aapne naan khatai ke liye, to kya ye liquid ghee 200 gm hai ya jama hua ghee 200 gm hai?
निशा: पल्लवी जी, जमा हुआ या लिक्विड कोई भी ले लीजिये दोंनो घी 200 ग्राम बराबर ही होंगे, मैदा में मिलाने के लिये घी को मेल्ट करके उसे नार्मल तापमान पर यूज करना होगा.
Can you please tell me what is confectionery ghee?? and in which foods it can be used.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी, नानखताई माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छी बनती है.
I tried this today at 180 for 10 mins. Its was brown at bottom, sirf 2-3 phooli baaki sab flat thi aur sooji alag se dikh rahi thi.
OTG mein baking tray center mein hi rakha hai? aur heating both (up& down) select karna hai na?
Pls reply. I will try again after ur reply. Thanks
निशा: गौरी जी, बेकिंग ट्रे सेन्टर में ही रखना है, तापमान भी दोंनो तरफ ऊपर और नीचे ओन रखना है, सूजी बारीक वाली ले लीजिये, घी या बटर अधिक होने से नानखताई चपटी बनती है.
निशा: अनामिका जी, नानखताई के लिये मलाई का यूज नहीं करते.
निशा: गिरिजा जी, सूजी कुरकुरी ही लगती है, आप बिना सूजी के भी नानखताई बना सकती है.
Aapki recipes mujhe bohot acchi lagti hain.THANK YOU SO MUCH.
Mere paas OTG hai. Main aapse ye puchna chahti hu ki kya main NAAN KHATAI banane k liye aluminium baking tray use kar sakti hu jisme cake banaya jata hai? Agar ha to tray par oil lagana hoga k nahi? Maine ek baar baked potatoes banaye the baking tray me oil laga kar par wo chipak gaye the. please aap mujhe bataye k OTG me kis tarah banengi cookies . Thank you.
If yes, please provide time and power setting(medium, high, grill, combined)
निशा: सागर जी, नानखताई कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह जी बनाई जाती है लेकिन ग्रिल + माइक्रोवेव में हमने इसे नहीं बनाया है, इस मोड पर ये बहुत जल्दी बेक हो जायेगी, आप ट्राई कर सकते हैं, इसे मीडियम तापमान पर इस मोड पर बेक करने के लिये रखिये और 3 मिनिट बाद चैक करके 1-1 मिनिट में चैक करते हुये नानखताई के हल्के से ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
आप के द्वारा दी गई रेसिपी का इस्तेमाल करके मैंने नान खटाई बनाई और बहुत अच्छी बनी। जिसने भी टेस्ट की सभी ने तारीफ की सो धन्यवाद।
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, आपको कुकिंग करना अच्छा लग रहा है, मैं बहुत खुश हो रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
मै एक मेल मेंबर होने के बाद भी आपकी रेसिपीज देखता हूँ और उनको बंनाने की कोशिश भी करता हू. न केवल मैं बल्कि मेरी पत्नी भी आपकी बताई रेसीपीस देखती है और उनको बनाने की कोशिश करती है. थैंक्स
मेरा सवाल ये था की नान खटाई के लिए आपने लिखा कि जिस ट्रे पर मैदे के लोई बना कर राखी है उसे माइक्रोवेव में रख दे परन्तु माइक्रोवेव में तो मेटल रखा ही नहीं जा सकता तो क्या हम melamile की प्लेट्स का इस्तेमाल कर सकते है. कृपया मेरी इस समस्या का समाधान करे ताकि मैं भी स्वादिष्ट नान खटाई बना कर सबको खिला सकू.
धन्यवाद
निशा: मुकेश जी, नानखताई को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया गया है, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, इस मोड पर किसी भी मैटल के बर्तन ओवन में रखे जा सकते हैं, और नानखताई कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छी बनती है.
निशा: अशविनी जी, उन्हैं थोड़ा फिर से ओवन में रखकर और सेका जा सकता है, हर 5 मिनिट चैक करते हुये उन्हैं ऊपर से हल्का ब्राउन दिखाई देने तक सेक लीजिये, उम्मीद है कि नानखताई पूरी तरह सिक कर तैयार हो जायेंगे, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगे.
निशा: परिहार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चेतना जी, घी अधिक होने से एसा हो सकता है, इन्ग्रीडियेन्ट को बराबर मात्रा मे लीजिये, तो इस तरह की प्रोब्लम नहीं आयेगी.
..
Maine nankhatai banayi.... Lekin bahot hard bani. Maine 400 fahrenheit pe oven rakha tha.
Lekin maine butter aur sugar atte (maida+suji+besan) se thodi jyada leli thi. Kya ye problem ho sakata gain?
Oven me rakhane ke thodi der bad nankhatai failane lagi aur niche se jal gayi aur hard ban gayi.
Plz help me out.
निशा: अपर्णा जी, घी और चीनी अधिक होने से नानखताई फैलती हैं और सख्त हो जाती है.